नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों के लिए काल बन चुके वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने फिर अपना रंग दिखाया. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को उन्होंने कातिलानी बैटिंग पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई. भारत के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने एक और शतक जड़ दिया. उनकी शानदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए.
भारत के दौरे पर वेस्टइंडीज के कप्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. उन्होंने वनडे सीरीज में रनों का अंबार लगाया फिर दूसरे टी20 शतक जमाया. 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में तो उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी ठोक दी. होप ने 50 गेंद पर 102 रन बनाए. कमाल की बात यह रही कि उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. यह मौजूदा सीरीज में उनका दूसरा और भारत दौरे पर चौथा शतक है.
टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक
| खिलाड़ी | शतकों की संख्या |
|---|---|
| शाई होप | 3 |
| क्रिस गेल | 2 |
| एविन लुईस | 2 |
| जॉनसन चार्ल्स | 1 |
| रोवमैन पॉवेल | 1 |
इस शतक के साथ होप के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक हो गए हैं. वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बन गए हैं. क्रिस गेल और एविन लुईस दो-दो शतकों के साथ उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं. जॉनसन चार्ल्स और रोवमैन पॉवेल ने एक-एक शतक लगाया है.
Shai Hope’s golden run against India continues with yet another ton in Hyderabad 🤩
📝: https://t.co/WixfTzusOa https://t.co/Gvpd0EPisr
— ICC (@ICC) October 14, 2026
एक दशक से ज्यादा समय तक टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक ओपनरों में शामिल रहे क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूट गया. अब ये बैटर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर खिसक गया है. होप को पहले टी20 क्रिकेट में इस तरह की विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए नहीं जाना जाता था. उन्होंने अपने खेल में बदलाव किया और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं.
– फिल सॉल्ट (इंग्लैंड): वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2023 में विदेशी धरती पर
– संजू सैमसन (भारत): दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2024 में विदेशी धरती पर
– तिलक वर्मा (भारत): दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2024 में विदेशी धरती पर
– मोहम्मद एहसान (स्पेन): क्रोएशिया के खिलाफ, 2025 में घरेलू धरती पर
– शाई होप (वेस्टइंडीज): भारत के खिलाफ, 2026 में विदेशी धरती पर

