Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली पुलिस के एसीपी की शिकायत पर महिला पत्रकार, CJP सदस्यों पर एफआईआर, SC/ST एक्ट लगाया गया

    October 15, 2026

    बाजार में निवेशकों की चांदी, 1,533 अंक उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल फिसला

    October 15, 2026

    CM भगवंत मान बोले- हत्या

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      स्वस्थ हैं अजय पार बाबा, पैर में लिपट गया था सांप, बोले- भक्त मेरी चिंता न करें

      October 15, 2026

      Jamshedpur Zoo: जमशेदपुर टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, लोगों को मिलेगा नाम रखने का मौका ! | National

      October 15, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल तक आज कैसा रहेगा मौसम? कहां आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 15, 2026

      Delhi-Patna Vande Bharat: दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइम टेबल | National

      October 14, 2026

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM भगवंत मान बोले- हत्या
    पंजाब

    CM भगवंत मान बोले- हत्या

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानOctober 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानसा में सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पहले ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़ी मुश्किल से कायम की गई पंजाब की शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति से किसी भी कीमत पर समझौता न करने की बात कहते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि हत्या की साजिश में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

    नशे के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली या ताकतवर क्यों न हो, क्योंकि पंजाब के युवाओं को नशे की लत से बचाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

    एक बयान में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मानसा में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है और इसके लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति को कानून के कटघरे में लाया जाएगा। पंजाब पुलिस इस मामले की जांच में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और आरोपियों को मिसाली सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने पुलिस महानिदेशक को गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और इस अपराध में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जा सके। मुख्य आरोपी को पहले ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि जांच के दौरान इस हत्या की साजिश में किसी अन्य व्यक्ति या संगठन की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।”

    पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “परविंदर सिंह झोटा की मृत्यु उनके परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।”

    नशे के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार ने अवैध रूप से बेची जाने वाली नशीली दवाओं तथा ‘चिट्टे’ जैसे पारंपरिक नशीले पदार्थों सहित सभी प्रकार के नशों की बिक्री और आपूर्ति के खिलाफ ठोस अभियान शुरू किया है। मानवता के खिलाफ किए गए इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली या ताकतवर क्यों न हो।”

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पंजाब में नशीले पदार्थों की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और सरकार उन्हें नशे की लत से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी इस अभियान को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

    लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब ने बहुत मेहनत और कुर्बानियों से अमन-शांति कायम की है। हमें आपसी सद्भाव के इस माहौल की हर कीमत पर रक्षा करनी चाहिए। सरकार इस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और साथ ही यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।”

    अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कल मानसा जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद निंदनीय है। पंजाब के युवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग कानून को अपने हाथों में लेंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिकने जा रहा IDBI बैंक, कनाडा की कंपनी होगी मालिक, बैंकिंग संगठनों ने किया कड़ा विरोध
    Next Article बाजार में निवेशकों की चांदी, 1,533 अंक उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल फिसला
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत मान ने पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को

      October 15, 2026

      CM भगवंत मान बोले- हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के

      October 15, 2026

      Punjab News: सऊदी अरब में दो पंजाबी युवकों को मौत की सज़ा का मामला

      October 14, 2026

      खरड़ सिविल अस्पताल में गलती से चली गोली, मरीज़ों में…

      October 14, 2026

      इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

      October 14, 2026

      SC सब-प्लान के तहत ₹17,700 करोड़ से सर्वांगीण विकास…

      October 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली पुलिस के एसीपी की शिकायत पर महिला पत्रकार, CJP सदस्यों पर एफआईआर, SC/ST एक्ट लगाया गया

      By परवेश चौहानOctober 15, 2026

      Delhi News: दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में…

      बाजार में निवेशकों की चांदी, 1,533 अंक उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल फिसला

      October 15, 2026

      CM भगवंत मान बोले- हत्या

      October 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.