Stock market closing 15 October 2026: स्टॉक मार्केट में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। कच्चे तेल की कीमतों में कमी और IT, बैंकिंग शेयरों में तेजी से स्टॉक मार्केट जोरदार तेजी पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,533.72 अंक उछलकर 74,315.61 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 374.65 अंकों के उछाल के साथ 22,997.35 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि महज 3 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स ने 74,330.29 का ऊपरी स्तर, जबकि 72,896.38 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 23,056.40 का उच्च स्तर और 22,637.40 का निम्न स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, NTPC, रिलायंस, HCLTECH, अल्ट्रासेमको, ITC, कोटक बैंक, HDFC बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एलएंडटी, ICICI बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, मारुति और कोटक बैंक के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 4.61% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
हिंदुस्तान लीवर, BEL और ट्रेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। BEL के शेयर में सबसे ज्यादा 0.60% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.34% की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 0.36% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.31% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत गिरी
ब्रेंट क्रूड गुरुवार को शाम 4.22 बजे 1.50% फिसलकर प्रति बैरल 104.5 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
उछलकर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 183.91 अंक उछलकर 72,965.80 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 48.6 अंकों की तेजी के साथ 22,671.30 पर खुला।

