Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा में मछली और झींगा पालकों की बल्ले-बल्ले, अब सस्ती बिजली से घटेगी लागत

    October 18, 2026

    महंगे डेटा रिचार्ज का झंझट खत्म, Airtel लाई सिर्फ कॉलिंग वाले 3 प्लान, जानें कितने दिन वैलिडिटी और क्या है कीमत

    October 18, 2026

    7 से 8 घंटे की पढ़ाई हुई सफल, पिता हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल, बेटे ने HCS एग्जाम में हासिल की सफलता

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

      October 18, 2026

      कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 25 घायल, मृतकों के परिवार को 25 लाख और सरकारी नौकरी | National

      October 18, 2026

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, भोपाल से खाटूश्याम जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 13 घायल | National

      October 18, 2026

      Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

      October 17, 2026

      कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

      October 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में मछली और झींगा पालकों की बल्ले-बल्ले, अब सस्ती बिजली से घटेगी लागत
    हरियाणा

    हरियाणा में मछली और झींगा पालकों की बल्ले-बल्ले, अब सस्ती बिजली से घटेगी लागत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनको जहां उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा, वहीं उनकी मत्स्य तथा झींगा की बिक्री के लिए अलग से मंडी का प्रावधान किया जाएगा।

    राणा आज मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  इस अवसर पर उन्होंने विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री-घोषणाओं तथा बजट-घोषणाओं की भी समीक्षा की और निर्धारित अवधि में उनको पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मत्स्य पालन विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन , निदेशक श्री पवन कुमार के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की उस बजट-घोषणा को पूरा कर दिया गया है जिसमें मत्स्य पालन एवं झींगा पालन के लिए कृषि फ़ीडरों से बिजली प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट की रियायती दर पर बिजली देने की बात कही थी। इसके अलावा,  गैर-कृषि फीडरों से जुड़े 20 किलोवाट तक के लोड वाले उपभाक्ताओं को एफपीओ /कृषि उद्योग श्रेणी के अंतर्गत 4.75 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली देनी शुरू कर दी है। इस श्रेणी में लोड सीमा को भी 20 किलोवाट से बढ़ाकर 40 किलोवाट तथा बिजली की दर 6.60 रुपए प्रति यूनिट से घटाकर 4.75 रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालकों की मांग के अनुसार यमुनानगर , रोहतक एवं फरीदाबाद में नई मृदा एवं जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएँगी। मुख्यमंत्री ने इस कार्य की स्वीकृति दे दी है जिस पर लगभग 6.04 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मार्च 2027 तक इन तीनों प्रयोगशालाओं के शुरू होने की सम्भावना है।


    1792336533 Priyanshu

    श्याम सिंह राणा ने आगे बताया कि ज्योतिसर एवं सांपला स्थित सरकारी मत्स्य बीज फार्मों का सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण किया जा रहा है जिन पर लगभग 20.48 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है, इन बीज-फार्मों के बाद अन्य फार्मों का भी चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि “प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना” के अंतर्गत हिसार एवं फरीदाबाद जिलों में कुल 100 करोड रुपए की लागत से दो आधुनिक मछली मंडियां स्थापित की जा रही हैं , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इनकी मंजूरी दे दी है , जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करके काम शुरू कर दिया जाएगा। इसी योजना के तहत करनाल में 50 करोड़ रुपए की लागत से मछली प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है , इसका कार्य दिसंबर 2028 तक पूरा हो जाएगा। श्याम सिंह राणा ने पिछले वित्त वर्ष की लंबित घोषणाओं की स्थिति की भी जानकारी ली और अधिकारियों को बकाया घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहंगे डेटा रिचार्ज का झंझट खत्म, Airtel लाई सिर्फ कॉलिंग वाले 3 प्लान, जानें कितने दिन वैलिडिटी और क्या है कीमत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    7 से 8 घंटे की पढ़ाई हुई सफल, पिता हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल, बेटे ने HCS एग्जाम में हासिल की सफलता

    October 18, 2026

    गुरुग्राम में इंजीनियर दंपत्ति का शव मिला, कंपनी को ईमेल भेजकर कहा- हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं

    October 18, 2026

    हरियाणा में किसानों को बिजली मिलेगी सस्ती, कृषि फ़ीडरों से बिजली मिलेगी मात्र 10 पसे प्रति यूनिट

    October 18, 2026

    फरीदाबाद में खूनी खेल! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, ऐसे खुला राज

    October 18, 2026

    महिला की घर में घुसकर हत्या, हाथ-पैर और मुंह पर बंधे थे टेप, बच्चों को स्कूल से लौटा पति तो देखकर फूले-हांथ-पांव

    October 18, 2026

    ‘इन 4 नंबरों पर मेरी मौत की खबर दे देना’ इंजीनियर ने कंपनी को ईमेल भेजकर लगाई फांसी, पत्नी को भी गला दबाकर मारा

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा में मछली और झींगा पालकों की बल्ले-बल्ले, अब सस्ती बिजली से घटेगी लागत

    By प्रमोद रिसालियाOctober 18, 2026

    Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा…

    महंगे डेटा रिचार्ज का झंझट खत्म, Airtel लाई सिर्फ कॉलिंग वाले 3 प्लान, जानें कितने दिन वैलिडिटी और क्या है कीमत

    October 18, 2026

    7 से 8 घंटे की पढ़ाई हुई सफल, पिता हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल, बेटे ने HCS एग्जाम में हासिल की सफलता

    October 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.