नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में एक बहुत बड़ा बदलाव हुआ है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम पहली बार नए फुल टाइम कप्तान के साथ खेलने उतरी. स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर को कप्तानी छोड़ने के बाद कमान दी गई है. उन्होंने पहली ही सीरीज में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. स्मृति मंधाना ने साथी ओपनर शेफाली वर्मा के साथ मिलकर रविवार (18 अक्टूबर) को इतिहास रच दिया.
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में एक और रिकॉर्ड जुड़ गया. दोनों ने महिला टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में अर्धशतकीय साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. स्मृति और शेफाली ने किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन की साझेदारी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया. जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों ने 96 रन की अटूट साझेदारी की. यह साल 2026 में उनकी नौवीं 50+ रन की साझेदारी रही.
A perfect start to the chase 🔥
Smriti Mandhana & Shafali Verma with a quickfire 5️⃣0️⃣-run stand 🤝
Updates ▶️ https://t.co/kECmCQJzty
#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ https://t.co/n7IcyA4cUT
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम के बीच दूसरी मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 103 रन का लक्ष्य ही रख पाई. भारतीय टीम ने महज 8.5 ओवर में इसे हासिल कर लिया. टीम इंडिया ने नौ विकेट से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. सीरीज का एक मुकाबला अभी बाकी है.
मंधाना और शेफाली ने हांगकांग की यास्मीन दासवानी और नताशा माइल्स का रिकॉर्ड तोड़ा. दोनों ने साल 2026 में आठ बार 50 या उससे अधिक रन की साझेदारी की थी. पूर्ण सदस्य देशों की जोड़ियों में भी मंधाना और शेफाली का प्रदर्शन शानदार रहा है. दोनों ने 2024 में सात बार 50+ रन की साझेदारी की थी. इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स-सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी-एलिसा हीली की जोड़ियों ने भी एक कैलेंडर वर्ष में छह-छह बार 50 या उससे अधिक रन जोड़े हैं.
इस मुकाबले में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. दोनों एक कैलेंडर ईयर में साझेदारी के तौर पर 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली महिला टी20 इंटरनेशनल की पहली जोड़ी बन गईं. दोनों पहले से ही 2026 में साझेदारी के रनों के मामले में शीर्ष पर चल रही थीं.

