नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने जो रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था वो टूट गया. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार शतक जमाया. मंगलवार (20 अक्टूबर) को गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने बेहतरीन पारी खेली. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में उनकी शतकीय पारी ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
साउथ अफ्रीका के कप्तान ने उन्होंने शतकीय पारी खेलकर नया रिकॉर्ड बना डाला. वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए. तेंबा बावुमा ने यह उपलब्धि 36 साल और 156 दिन की उम्र में हासिल की. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने 9 फरवरी 2023 को नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की शुरुआत 35 साल और 285 दिन की उम्र में की थी. उस मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 120 रन की शानदार पारी खेली थी.
A Century For The Captain! 💯
Temba Bavuma, take a bow! 👏😤
The skipper rises to the occasion with a magnificent hundred, battling on under pressure and leading the charge for #TheProteas! 🇿🇦
What a sublime knock! 💥
#Unbreakable #SAvAUS https://t.co/jSuuz5aShp
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 20, 2026
WTC में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान का रिकॉर्ड अब भी रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने मार्च 2024 में धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 103 रन बनाए थे. उस समय उनकी उम्र 36 साल और 313 दिन थी. इस लिस्ट में तेंबा बावुमा अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
| खिलाड़ी | देश | रन | उम्र | किसके खिलाफ | मैदान | मैच शुरू होने की तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|
| रोहित शर्मा | भारत | 103 | 36 साल, 312 दिन | इंग्लैंड | धर्मशाला | 7 मार्च 2024 |
| रोहित शर्मा | भारत | 131 | 36 साल, 291 दिन | इंग्लैंड | राजकोट | 15 फरवरी 2024 |
| स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 138 | 36 साल, 216 दिन | इंग्लैंड | सिडनी | 4 जनवरी 2026 |
| तेंबा बावुमा | दक्षिण अफ्रीका | 104* | 36 साल, 154 दिन | ऑस्ट्रेलिया | गकेबरहा | 18 अक्टूबर 2026 |
मार्को यानसन के साथ की अहम साझेदारी
बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी पारी खेली. दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मार्को यानसन के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 185 गेंद पर 132 रन की अहम साझेदारी निभाई. इस साझेदारी ने मेजबान टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबरने में मदद की. दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए यानसन भी शतक के करीब पहुंचकर चूक गए. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने 100 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बनाए. उनकी पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

