नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद पहली सीरीज में खेलने उतरी हरमनप्रीत कौर ने धमाका कर दिया. उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल डाली. हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार (20 अक्टूबर) को इतिहास रच दिया. उन्होंने महज 41 गेंद में नाबाद 91 रन की तूफानी पारी खेली. भारत ने 7 विकेट पर 216 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. हरमनप्रीत ने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए और खास उपलब्धि हासिल की.
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया मुकाबला पूरी तरह से पूर्व कप्तान हरमनप्रीत के नाम रहा. भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हरमनप्रीत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं और जमकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को चौके छक्के लगाए. उन्होंने सिर्फ 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.
Hurricane Harmanpreet took over in Raipur 👌
Relive her 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙖𝙩𝙘𝙝 winning knock ▶️ https://t.co/QF6V68oG29
#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @ImHarmanpreet https://t.co/ZpFGWi4mlx
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
हरमनप्रीत कौर की 91 रन की नाबाद पारी भारत में टी20 इंटरनेशनल में महिला बैटर का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. उनकी 91 रन की पारी किसी भारतीय महिला बैटर का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था. मंधाना ने 28 दिसंबर 2025 को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ 80 रन बनाए थे. भारत में खेले गए महिला टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज के नाम है. उन्होंने 25 मार्च 2018 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रन बनाए थे.
𝙒.𝙄.𝙉.𝙉.𝙀.𝙍.𝙎 🏆
Congratulations to #TeamIndia on clinching the T20I Series with a 3️⃣-0️⃣ margin 🥳
#INDvZIM | @mflone_ https://t.co/62ghSE0NMx
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
जिम्बाब्वे के खिलाफ घर पर खेली गई यह सीरीज बेहद खास थी. पहली बार स्मृति मंधाना ने महिला टीम के फुल टाइम कप्तान की जिम्मेदारी संभाली. तीनों ही मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए टीम ने जीत दर्ज की. सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर मेहमान टीम का क्लीन स्वीप किया. भारत ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था. इसके बाद 9 विकेट की जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की. अब 92 रन के पड़े अंतर से जीत दर्ज कर टीम ने सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया.

