Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

    October 23, 2026

    STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket

    October 23, 2026

    विधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026

      अमित शाह की हुंकार, कहा- बहानेबाजी की राजनीति से पंजाब में नहीं बचेगी ‘आप’ सरकार, बनेगी NDA की सरकार

      October 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket
    खेल

    STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नाथद्वारा. राजस्थान के नाथद्वारा स्थित डॉ. मदन पालीवाल मिराज स्टेडियम में STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग सीजन-1 का 21 अक्टूबर को भव्य शुभारंभ हुआ। STCL Sports and Entertainment Private Limited की ओर से आयोजित इस लीग में देशभर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं और मुकाबले 28 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

    लीग के लिए देश के 11 शहरों पटना, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, अलीगढ़ और लखनऊ में ओपन ट्रायल आयोजित किए गए। इनमें करीब 15,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर 450 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद नोएडा में आयोजित फाइनल चयन कैंप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लीग कमिश्नर चेतन शर्मा तथा क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन और लीग मेंटर अशोक मल्होत्रा की निगरानी में 128 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

    सीजन-1 में दिल्ली लीडर्स, गुजरात रॉयल्स, हरियाणा लायंस, मुंबई मैवरिक्स, पंजाब फाल्कन, राजस्थान फ्रंटियर्स, तमिलनाडु थंडर्स और यूपी धुरंधर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन राजस्थान फ्रंटियर्स को हराकर हरियाणा लायंस ने जीत से शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में गुजरात रॉयल्स ने दिल्ली लीडर्स को शिकस्त दी।

    22 अक्टूबर को मुंबई मैवरिक्स और तमिलनाडु थंडर्स के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुंबई ने 150 रन का लक्ष्य रखा। तमिलनाडु की टीम ने संघर्ष करते हुए स्कोर बराबर कर दिया, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। इसमें तमिलनाडु थंडर्स ने जीत हासिल की। दूसरे दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल तथा सल्यूट तिरंगा USA के अध्यक्ष डॉ. करतार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

    लीग के मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony LIV, DD Sports और AVP Sports पर किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, STCL का उद्देश्य जमीनी स्तर की क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 
    Next Article हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IND vs NZ: भारत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर हुआ तूफानी बल्लेबाज, किसकी होगी एंट्री? | Cricket

      October 23, 2026

      Abhishek Sharma World Record: रोहित, विराट, सहवाग सबको छोड़ा पीछे, अभिषेक शर्मा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में पहली गेंद किया कमाल | Sports

      October 22, 2026

      1 महीने नहीं टिका शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान में अंग्रेज ने मचाया कोहराम, तूफानी डबल सेंचुरी से हंगामा | Sports

      October 22, 2026

      सिर्फ 22 दिन में टूटा भारत का रिकॉर्ड, श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ पहाड़ जैसा लक्ष्य किया हासिल | Sports

      October 22, 2026

      Ind vs NZ: न्यूजीलैंड में टीम इंडिया की तूफानी शुरुआत, 3 बैटर ने बिगाड़ा मेजबान का खेल, पहाड़ जैसा लक्ष्य किया हासिल | Sports

      October 22, 2026

      न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों की तबाही, टी20 में रचा इतिहास, सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर बनाया रिकॉर्ड | Sports

      October 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

      By प्रमोद रिसालियाOctober 23, 2026

      Haryana News: हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड, ब्लड बैंकों को मजबूत करने, जांच…

      STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket

      October 23, 2026

      विधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 

      October 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.