Close Menu
    What's Hot

    अनूप कुमार साहा बने कोटक महिंद्रा बैंक के नए CEO, जानें कौन हैं साहा जो इतने बड़े बैंक की संभालेंगे कमान

    October 1, 2026

    Asian Games Semi Final: 45 रन पर ढेर हुआ श्रीलंका, टीम इंडिया ने 124 रन से रौंद डाला, अब फाइनल में पाकिस्तान से टक्कर | Sports

    October 1, 2026

    देशभर में मॉनसून की हो रही विदाई, दिल्ली-एनसीआर में साफ रहेगा मौसम, अब ठंड का होगा एहसास

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देशभर में मॉनसून की हो रही विदाई, दिल्ली-एनसीआर में साफ रहेगा मौसम, अब ठंड का होगा एहसास

      October 1, 2026

      जान दांव पर लगाकर इजरायल को 9/11 जैसे हमले से बचाया, PM मोदी ने की तारीफ, जानें कौन हैं भारतीय पायलट स्मित मछार

      October 1, 2026

      त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹62.50 महंगा, दिल्ली में दाम ₹2,810 के पार

      October 1, 2026

      कठुआ में आपसी विवाद में CISF जवान ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 4 जवानों की मौत

      October 1, 2026

      Bihar Cabinet Decisions: बिहार कैबिनेट के कई बड़े फैसले, 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहनों की खरीद पर लगी मुहर | National

      September 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi : EWS छात्रों का प्रवेश लेने से मना करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग
    Breaking News

    Delhi : EWS छात्रों का प्रवेश लेने से मना करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति ने शिक्षा विभाग से EWS छात्रों का प्रवेश लेने से इन्कार करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराने  की मांग की है. एससी/एसटी कल्याण समिति के अध्यक्ष विशेष रवि का कहना है कि समिति के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने ईडब्ल्यूएस छात्रों का प्रवेश लेने से इन्कार करने वाले निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. नोटिस जारी होने के बाद भी कुछ निजी स्कूलों ने ईडब्ल्यूएस छात्रों का प्रवेश नहीं लिया है और स्टेशनरी नहीं दी है. लिहाजा, समिति ने ऐसे निजी स्कूलों के खिलाफ शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है. समिति के अध्यक्ष विशेष रवि कहा कि हमने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि दिल्ली सरकार की तरफ से निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

    दरअसल, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष विशेष रवि के निर्देश पर जीडी सलवान, सलवान, एसडी पब्लिक, रामजस पब्लिक, जेडी टाइटलर और अन्य निजी स्कूलों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया था. यह वे जिन स्कूल हैंख् जिन्होंने ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत छात्रों का प्रवेश लेने से इन्कार कर दिया था. साथ ही ये स्कूल ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले छात्रों को नियमानुसार मुफ्त स्टेशनरी, किताबें और वर्दी प्रदान नहीं कर रहे थे.

    करोल बाग के विधायक विशेष रवि की अध्यक्षता में एससी/एसटी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में चर्चा का मुख्य विषय यह रहा कि निजी स्कूलों द्वारा ईडब्ल्यूएस/डिजी श्रेणी के छात्रों का प्रवेश, जो शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रस्तावित किए गए थे, उन्हें इन्कार कर दिया गया था और ए ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी के छात्रों को मुफ्त किताबें, यूनिफार्म और स्टेशनरी प्रदान करने से मना कर दिया. पूरी दिल्ली से ऐसे छात्रों के अभिभावकों ने एसटी/एसटी कल्याण समिति से अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बच्चों को ईडब्ल्यूएस के अंतर्गत प्रवेश और मुफ्त स्टेशनरी नहीं मिल रही है. इस आधार पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति की पहली बैठक 30 मई 2022 को हुई थी और समिति के अध्यक्ष विशेष रवि ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी ईडब्ल्यूएस-डीजी छात्रों के लिए प्रवेश सुनिश्चित करें, जिनके नाम ईडब्ल्यूएस ड्रॉ में आए थे और यह भी सुनिश्चित करें कि निजी स्कूल नियमानुसार मुफ्त स्टेशनरी, किताबें और वर्दी सभी छात्रों को उपलब्ध कराएं.

    समिति के निर्देश के आधार पर शिक्षा विभाग ने जीडी सलवान-पूसा रोड, सलवान-पूसा रोड, एसडी पब्लिक-पटेल नगर और जेडी टाइटलर-न्यू राजिंदर नगर स्कूलों को इस मामले में डिफॉल्टर होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था. अब यह पाया गया है कि नोटिस जारी होने के बाद भी कई निजी स्कूलों ने ईडब्ल्यूएस छात्रों को प्रवेश नहीं दिया और कोई मुफ्त स्टेशनरी भी प्रदान नहीं की. समिति के अध्यक्ष विशेष रवि ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईडब्ल्यूएस प्रवेश से इन्कार करने वाले और नियम के अनुसार ईडब्ल्यूएस बच्चों को मुफ्त किताबें और स्टेशनरी प्रदान नहीं करने वाले सभी निजी स्कूलों के खिलाफ डीएसईएआर अधिनियम 1973 के अनुसार दिए गए कारण बताओ नोटिस के आधार पर सख्त कार्रवाई करें. उन्होंने यह सुझाव दिया कि ईडब्ल्यूएस-डीजी श्रेणी के छात्रों को परेशान करने वाले निजी विद्यालयों के प्रमुखों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत दुर्व्यवहार करने की एफआईआर दर्ज की जाए. समिति के अध्यक्ष विशेष रवि ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि सभी ईडब्ल्यूएस छात्रों को निजी स्कूलों में नियमानुसार प्रवेश और स्टेशनरी दी जाए. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, हमने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि सरकार की तरफ से निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

    द भारत खबर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM केजरीवाल के घर के पास BJP का प्रदर्शन, वॉटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा
    Next Article केजरीवाल सरकार ओल्ड एज होम्स को बनाएगी World Class, बुजुर्गों को मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    देशभर में मॉनसून की हो रही विदाई, दिल्ली-एनसीआर में साफ रहेगा मौसम, अब ठंड का होगा एहसास

    October 1, 2026

    जान दांव पर लगाकर इजरायल को 9/11 जैसे हमले से बचाया, PM मोदी ने की तारीफ, जानें कौन हैं भारतीय पायलट स्मित मछार

    October 1, 2026

    त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹62.50 महंगा, दिल्ली में दाम ₹2,810 के पार

    October 1, 2026

    कठुआ में आपसी विवाद में CISF जवान ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 4 जवानों की मौत

    October 1, 2026

    Bihar Cabinet Decisions: बिहार कैबिनेट के कई बड़े फैसले, 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहनों की खरीद पर लगी मुहर | National

    September 30, 2026

    Govt Schemes: फ्री कोचिंग और PM CARES योजना के लाभार्थियों के लिए आधार सत्यापन जरूरी, जानिए सभी नियम | National

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अनूप कुमार साहा बने कोटक महिंद्रा बैंक के नए CEO, जानें कौन हैं साहा जो इतने बड़े बैंक की संभालेंगे कमान

    By परवेश चौहानOctober 1, 2026

    Kotak Mahindra Bank New CEO: कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को बैंक का…

    Asian Games Semi Final: 45 रन पर ढेर हुआ श्रीलंका, टीम इंडिया ने 124 रन से रौंद डाला, अब फाइनल में पाकिस्तान से टक्कर | Sports

    October 1, 2026

    देशभर में मॉनसून की हो रही विदाई, दिल्ली-एनसीआर में साफ रहेगा मौसम, अब ठंड का होगा एहसास

    October 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.