Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

    June 20, 2026

    आज पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का ताजा भाव

    June 20, 2026

    कॉलेज खत्म, अब फैमिली ड्रामा शुरू! ‘3 Idiots’ सीक्वल में दिखेगी तीन दोस्तों की नई जर्नी

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»डीटीसी का बड़ा फ़ैसला, प्राइवेट स्कूलों के छात्रों पर पड़ेगा सीधा असर, मामला पहुँचा हाईकोर्ट
    Breaking News

    डीटीसी का बड़ा फ़ैसला, प्राइवेट स्कूलों के छात्रों पर पड़ेगा सीधा असर, मामला पहुँचा हाईकोर्ट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली परिवहन निगम ने एक बड़ा फ़ैसला लिया है. दरअसल DTC ने निजी स्कूलों को बसें नहीं उपलब्ध कराने का फैसला किया है जिसका स्कूलों और अभिभावकों ने विरोध किया है.

    डीटीसी का ये फ़ैसला अब दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. हाई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी. अभिभावकों और स्कूलों का कहना है कि डीटीसी के इस फैसले से छात्रों और उनके माता-पिता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. 

    दरअसल, यात्रियों के लिए अधिक बसों की आवश्यकता को देखते हुए डीटीसी ने ये फैसला लिया है. परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, परिवहन विभाग और डीटीसी के सीनियर अधिकारियों ने इस फैसले के संबंध में स्कूलों को भी सूचना दी थी. 

    निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूलों की एक्शन कमेटी के महासचिव भरत अरोड़ा ने कहा कि कई स्कूल छात्रों के स्कूल से ले जाने और लाने के लिए डीटीसी बसों पर निर्भर हैं. 

    अरोड़ा ने कहा कि हमने दिल्ली सरकार से निजी स्कूलों के लिए डीटीसी बस सेवा को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि कई स्कूलों के लिए यह चुनौतिपूर्ण स्थिति है, क्योंकि स्कूलों के पास नई बसें खरीदने के लिए एक्स्ट्रा फंड नहीं है.

    दिल्ली में अभी इतनी बसों की ज़रूरत

    दिल्ली में वर्तमान में 7200 से अधिक सार्वजनिक परिवहन बसें हैं जिनमें डीटीसी की ओर से चलाई जाने वाली 3912 और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) की ओर से 3293 क्लस्टर बसें संचालित होती हैं. आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, शहर को अपनी सार्वजनिक परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए 11 हजार बसों की आवश्यकता है.

    उधर, बसों को वापस लेने के फैसले का स्कूलों और अभिभावकों ने विरोध किया था. स्कूलों ने इसे दिल्ली हाई कोर्ट में इस फैसले को चुनौती भी दी थी और डीटीसी के इस फैसले पर सवाल उठाया था. 

    डीटीसी के इस फ़ैसले का असर पैरेंट्स पर भी पड़ने वाला है. अभिभावकों का कहना है कि दिल्ली सरकार का यह फैसला बिलकुल अनुचित है. कोरोना के दौरान और बाद में कई परिवारों को वित्तीय समस्या का सामना करना पड़ रहा है और स्कूलों से डीटीसी बस सुविधाओं को हटाने से अभिभावकों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने वाला है. 

    अभिभावकों को सता रही चिंता

    अभिभावकों ने कहा कि यदि स्कूल परिवहन की व्यवस्था नहीं कर सकता है, तो माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ना और लेने जाना होगा जो सभी पैरेंट्स के लिए संभव नहीं है.

    दिल्ली हाई कोर्ट ने भी नोटिस किया था कि निजी स्कूल के छात्रों के लिए डीटीसी बस सेवा को बंद करने के निर्णय का सभी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. हाई कोर्ट ने ये भी कहा था कि स्कूलों के अलावा माता-पिता और छात्रों को परेशानी होती है. मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली एयरपोर्ट पर 45 हैंड गन के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, वियतनाम से लाए 22.5 लाख की पिस्टल
    Next Article आज से सावन का महीना शुरू हुआ, कांवड़ियों के लिए जरूरी सूचना
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

    June 20, 2026

    सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

    June 20, 2026

    इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

    June 19, 2026

    Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

    June 19, 2026

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026

    56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

    June 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

    By अंकित कुमारJune 20, 2026

    Iran-US War: अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के…

    आज पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का ताजा भाव

    June 20, 2026

    कॉलेज खत्म, अब फैमिली ड्रामा शुरू! ‘3 Idiots’ सीक्वल में दिखेगी तीन दोस्तों की नई जर्नी

    June 20, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.