Stock market closing 13 November 2026: भारतीय शेयर बाजार में लगातार 10 दिनों की तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। कारोबारी सत्र के आखिरी दिन स्टॉक मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ। मुनाफावसूली और महंगाई के झटकों की वजह से शेयर बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 318.56 अंक लुढ़ककर 81,592.45 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 155.05 अंक फिसलकर 25,144.30 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर महज 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,879.51 का ऊपरी स्तर, जबकि 81,288.75 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 25,246.35 का उच्च स्तर और 25,054.40 का निम्न स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर हिंदुस्तान लीवर, एशियन पेंट, भारती एयरटेल, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, इटरनल और ITC के शेयर में तेजी दर्ज की गई। हिंदुस्तान लीवर के शेयर में सबसे ज्यादा 1.22% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, NTPC, L&T, ICICI बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, BEL, मारुति और कोटक बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 2.13% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर कंपनियों का रुख
निफ्टी 100 में 0.65%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.24% और निफ्टी स्मॉलकैप के शेयरों में 0.26% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत फिसली
ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को शाम 4.43 बजे 0.10% फिसलकर प्रति बैरल 95.72 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

