Close Menu
    What's Hot

    7000 रुपये लीटर बिकेगा दूध! हिमाचल के बिलासपुर में खुला राज्य का पहला ‘डोंकी फार्म’, जानें आखिर क्यों इतना महंगा है यह दूध? | business

    November 16, 2026

    जय शाह के सामने कोई खड़ा नहीं हुआ, निर्विरोध चुने गए ICC चेयरमैन, लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी | Sports

    November 16, 2026

    CM भगवंत मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; विजेता को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Tejas Rajdhani vs Rajdhani: तेजस राजधानी और राजधानी ट्रेन में क्या है अंतर? जानें किराया, स्पीड और सुविधाएं | National

      November 16, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में बढ़ेगी सर्दी, हिमाचल में बारिश के आसार, जानें देशभर का मौसम | National

      November 16, 2026

      PM Modi News: पीएम मोदी आज फिलीपींस दौरे पर होंगे रवाना, ASEAN-भारत और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 16, 2026

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»7000 रुपये लीटर बिकेगा दूध! हिमाचल के बिलासपुर में खुला राज्य का पहला ‘डोंकी फार्म’, जानें आखिर क्यों इतना महंगा है यह दूध? | business
    दुनिया

    7000 रुपये लीटर बिकेगा दूध! हिमाचल के बिलासपुर में खुला राज्य का पहला ‘डोंकी फार्म’, जानें आखिर क्यों इतना महंगा है यह दूध? | business

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    बिलासपुर. देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक श्ख्स ने अनोखा स्टार्टअप शुरू किया है. बिलासपुर जिले में संजीव ठाकुर का स्टार्टअप बेहद चौंकाने वाला है. यहां कंदरौर में राज्य का पहला डोंकी फार्म खोला गया है. गधी के दूध का उत्पादन करने के लिए इस फार्म को लगाया गया है. बताया जा रहा है कि यहां पर बिकने वाले दूध को 7 हजार लीटर तक बेचा जाने वाला है.

    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इस फार्म का शुभारंभ किया. गधी का दूध कम मात्रा में मिलता है. विदेशों में इसकी मांग काफी ज्यादा है. इसी वजह से इसकी कीमत भी बहुत अधिक है. बाजार में इसकी कीमत 5 हजार से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बताई जाती है. इसके पाउडर की कीमत 20 हजार से 80 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाती है.

    गाय की डेयरी के बाद शुरू किया डोंकी फार्म

    इस अनूठे स्टार्टअप की शुरुआत स्थानीय निवासी संजीव ठाकुर ने की है. उन्होंने इसी साल कंदरौर में गाय के दूध की डेयरी शुरू की थी. अब उन्होंने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए 12 गधे खरीदकर डोंकी फार्म शुरू किया है. संजीव ठाकुर का लक्ष्य आने वाले समय में फार्म में कम से कम 25 गधे रखने का है. उनका दावा है कि यह हिमाचल प्रदेश का अपनी तरह का पहला फार्म है. गधी के दूध की मांग केवल डेयरी उत्पादों तक सीमित नहीं है. इसका इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन, स्किन केयर और फार्मास्युटिकल उद्योग में भी किया जाता है. यही वजह है कि इसे कारोबार के नए विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

    क्यों इतना महंगा बिकता है गधी का दूध?

    गधी के दूध का उत्पादन दूसरे सामान्य दूध के मुकाबले कम होता है. इसकी सीमित उपलब्धता और विशेष संरचना के कारण बाजार में इसकी कीमत अधिक रहती है. इसमें लैक्टोज, व्हे प्रोटीन, लाइसोजाइम और लैक्टोफेरिन जैसे जैविक घटक पाए जाते हैं. ये तत्व इसे गाय और भैंस के दूध से अलग बनाते हैं.

    Mumbai Milk Price: थोक दूध महंगा होने का सीधा असर मुंबई के आम ग्राहकों पर पड़ने की आशंका है।

    कॉस्मेटिक्स से लेकर दवाइयां बनाने तक होता है इस्तेमाल

    गधी के दूध का सबसे ज्यादा इस्तेमाल प्रीमियम कॉस्मेटिक्स और स्किन केयर उत्पाद बनाने में किया जाता है. इससे एंटी-एजिंग क्रीम, साबुन, मॉइस्चराइजर और लोशन जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं. कई देशों में सौंदर्य प्रसाधन उद्योग में इसकी अच्छी मांग है. इसके अलावा फार्मास्युटिकल उद्योग और विशेष पोषण उत्पादों के निर्माण में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. गाय या भैंस के दूध से एलर्जी वाले कुछ लोगों के लिए इसे एक वैकल्पिक दूध के रूप में देखा जाता है. दूध से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

    गधी के दूध में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

    गधी के दूध में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई के साथ ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं. इसमें मौजूद लाइसोजाइम और लैक्टोफेरिन जैसे प्रोटीन को रोगाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है. इसकी पोषण संरचना और आसानी से पचने की विशेषता के कारण भी इस दूध पर काफी चर्चा होती है. स्किन केयर उत्पादों में इसका इस्तेमाल त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए किया जाता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद पोषक तत्वों और जैविक घटकों को लेकर भी अलग-अलग शोध किए जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजय शाह के सामने कोई खड़ा नहीं हुआ, निर्विरोध चुने गए ICC चेयरमैन, लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Stock Market News: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 414 अंक उछला, निफ्टी 25252 के पार, रुपया भी मजबूत | business

      November 16, 2026

      स्टॉक मार्केट में 10 दिनों की गिरावट पर ब्रेक, 318 अंक लुढ़ककर बंद हुआ बाजार, निवेशकों का मुनाफावसूली पर रहा जोर

      November 13, 2026

      Share Market News: आज शेयर बाजार में मची हलचल, सेंसेक्स 537 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 25100 के नीचे फिसला | business

      November 13, 2026

      कई कंपनियों से नोएल टाटा की विदाई, जानें कौन हैं टाटा में अहम जिम्मेदारी संभालने वाले टीवी नरेंद्रन और बहराम वकील

      November 12, 2026

      स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत फिसली

      November 12, 2026

      महंगाई की दोहरी मार, अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 6 रुपये तक की बढ़ोतरी

      November 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      7000 रुपये लीटर बिकेगा दूध! हिमाचल के बिलासपुर में खुला राज्य का पहला ‘डोंकी फार्म’, जानें आखिर क्यों इतना महंगा है यह दूध? | business

      By परवेश चौहानNovember 16, 2026

      बिलासपुर. देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक श्ख्स ने अनोखा स्टार्टअप शुरू किया…

      जय शाह के सामने कोई खड़ा नहीं हुआ, निर्विरोध चुने गए ICC चेयरमैन, लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी | Sports

      November 16, 2026

      CM भगवंत मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; विजेता को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

      November 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.