नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने एक घंटे के खेल में ऐसी तबाही मचाई जिसने क्रिकेट इतिहास के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. उन्होंने राइजिंग एशिया कप के दौरान मंगलवार को यूएई 204 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल डाली. वैभव ने इस मैच में सबसे तेज 100, 150 और 200 रन का लिस्ट ए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला.
युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया. वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए और यूएई के बीच दोहा में तबाही मचा दी. उन्होंने सिर्फ 52 गेंद में 200 रन का आंकड़ा छू लिया.
The most Vaibhav Sooryavanshi way to bring up a half-century! 💥
Watch India A vs UAE in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvUAE https://t.co/qnC6f6f5lW
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 24, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 242 दिन की उम्र में लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया. ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 7 चौके और हैरान करने वाले 28 छक्के लगाए.
Vaibhav Sooryavanshi smashes the fastest century in List A cricket, going one better than Jake Fraser-McGurk’s 29-ball record! 🥵😱😮💨
Watch India A vs UAE in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvUAE
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 24, 2026
वैभव की इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैदान पर तूफान मचा दिया. महज 52 गेंद में दोहरा शतक पूरा इसमें 196 रन सिर्फ चौके छक्के से बनाए. 28 छक्के मारे जिससे 168 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 7 छक्के भी देखने को मिले जिससे 28 रन होते हैं. 204 रन की पारी के दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 384 का था.
Doha called for a weather update, but got a full-blown Sooryavanshi storm instead! 🌪️
Watch India A vs UAE in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvUAE https://t.co/tI7zwqqHHn
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 24, 2026
भारत 15 ओवर में जीता
भारतीय टीम यूएई के खिलाफ 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. वैभव सूर्यवंशी की 53 बॉल पर 204 रन की पारी के दम पर टीम ने महज 14.2 ओवर में जीत दर्ज की.

