Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

    November 27, 2026

    चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, इस तारीख को निकलेगा ड्रॉ

    November 27, 2026

    Jaydev Unadkat World Record: जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास! 11वें नंबर पर उतरकर तोड़ा सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेंदबाजों के उड़ाए होश | Sports

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए वेदर अपडेट | National

      November 27, 2026

      Supreme Court News: फिर जेल जाएंगे बाहुबली नेता आनंद मोहन ! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई, करना होगा सरेंडर | National

      November 26, 2026

      Mumbai News: मुंबई की मेयर, BMC ऑफिस और अमिताभ बच्चन के बंगले को फिर बम से उड़ाने की धमकी | National

      November 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National
    Breaking News

    Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link





    Pathankot Border News, BSF Operation Punjab, Pakistani Intruder Killed, India Pakistan Border Infiltration, Punjab Breaking News, BSF Latest News, पठानकोट बॉर्डर न्यूज, बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारत पाकिस्तान सीमा
    बीएसएफ ने पंजाब बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। (File Photo)

    Punjab Border Alert: पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। घटना शुक्रवार तड़के पठानकोट जिले के पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के पास हुई। संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ और करीब 120 मीटर अंदर आ गया। सीमा पर तैनात BSF जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    पहाड़ीपुर पोस्ट के पास हुई घटना

    घटना शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे पठानकोट के बामियाल सेक्टर में पहाड़ीपुर बॉर्डर पोस्ट के पास हुई। यह इलाका उज्ज नदी के आसपास स्थित है। सीमा पर तैनात BSF जवानों को रात के अंधेरे में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और व्यक्ति को रुकने के लिए ललकारा। संदिग्ध को रुकने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद BSF जवानों ने गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि उसकी पहचान और घुसपैठ के पीछे की मंशा को लेकर जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    सीमावर्ती इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

    घटना के बाद BSF ने आसपास के क्षेत्र में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घुसपैठिया अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। मृतक के पास से कोई हथियार, संदिग्ध सामान या अन्य वस्तु बरामद हुई है या नहीं, इसकी जानकारी विस्तृत जांच के बाद सामने आएगी। अधिकारियों की ओर से उसकी पहचान और घुसपैठ के मकसद को लेकर भी जांच की जा रही है।

    पंजाब बॉर्डर पर मारे जा चुके हैं कई घुसपैठिए

    पंजाब से लगती भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिशों की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। अक्टूबर 2026 में तरनतारन जिले के राजोके गांव के पास BSF ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था। इससे पहले 9 मार्च 2026 को तरनतारन के खेमकरण सेक्टर में BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। अगस्त 2024 में तरनतारन के दल गांव के पास भी BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। वहीं, अगस्त 2023 में थेकालन गांव के पास सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को BSF ने गोलीबारी में ढेर कर दिया था।






    Previous articleHaryana News: बहादुरगढ़ में हर्ष फायरिंग बनी काल, घुड़चढ़ी में नाच रही दूल्हे की बहन की गोली लगने से मौत
    Next articleIND vs NZ 2nd Test: दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर बनाए 246 रन, आकाशदीप ने लिए 2 विकेट

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, इस तारीख को निकलेगा ड्रॉ
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए वेदर अपडेट | National

      November 27, 2026

      Supreme Court News: फिर जेल जाएंगे बाहुबली नेता आनंद मोहन ! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई, करना होगा सरेंडर | National

      November 26, 2026

      Mumbai News: मुंबई की मेयर, BMC ऑफिस और अमिताभ बच्चन के बंगले को फिर बम से उड़ाने की धमकी | National

      November 26, 2026

      Watch Video: जानें कौन हैं तिरुपति मंदिर में 160 करोड़ का सोना दान करने वाले वर्धमान जैन, क्या है उनका कारोबार, कितनी संपत्ति के मालिक? | National

      November 26, 2026

      समाजवादी पार्टी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, अखिलेश ने कहा- अच्छे दिन आए नहीं, अब बुरे दिन जाने वाले

      November 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      By अंकित कुमारNovember 27, 2026

      बीएसएफ ने पंजाब बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया…

      चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, इस तारीख को निकलेगा ड्रॉ

      November 27, 2026

      Jaydev Unadkat World Record: जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास! 11वें नंबर पर उतरकर तोड़ा सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेंदबाजों के उड़ाए होश | Sports

      November 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.