Close Menu
    What's Hot

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    March 8, 2026

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026

    हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली में रह रहे कश्मीरी पंडितों के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेगी ये सुविधा
    Breaking News

    दिल्ली में रह रहे कश्मीरी पंडितों के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेगी ये सुविधा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल सरकार ने कश्मीरी पंडितों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि आईएनए मार्केट (INA Market) स्थित विस्थापित कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit ) की दुकानों में फ्री बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा. 

    इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने मंगलवार को बीएसईएस (BSES) और पीडब्ल्यूडी (PWD) समेत संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की. 

    सिसोदिया ने अधिकारियों को मार्केट में पावर ट्रांसफर्मर लगाने के लिए चयनित स्थान का तुरंत निरीक्षण करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही एक महीने के भीतर सभी कश्मीरी पंडितों की दुकानों में बिजली का फ्री में कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए. 

    बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भारद्वाज भी शामिल रहे.मालूम हो कि पिछले दिनों कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की थी और बिजली कनेक्शन की समस्या को शेयर किया था. 

    कश्मीरी पंडितों का कहना था कि INA मार्केट में उनकी 100 से ज्यादा दुकानें हैं, जिन्हें साल-दर-साल विभिन्न निर्माण गतिविधियों के कारण शिफ्ट करना पड़ा. इन दुकानों में वर्तमान में बिजली का कोई स्थायी समाधान ना होने के कारण दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लेते हुए विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

    मंगलवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हमेशा कश्मीरी पंडितों के हित में खड़ी है. हमने कश्मीरी पंडितों पर राजनीति करने के बजाय हमेशा उनकी तरक्की और उत्थान के लिए काम किया है. 

    उन्होंने बताया कि कश्मीरी पंडितों की इस समस्या को तुरंत संज्ञान में लिया गया है. दिल्ली सरकार ने उनकी आईएनए स्थित दुकानों में बिजली का कनेक्शन लगाने के लिए काम शुरू कर दिया है. 1 महीने के भीतर यहां बिजली का कनेक्शन लगाने का काम पूरा हो जाएगा. दुकानदारों से किसी प्रकार का चार्ज या फीस वसूल नहीं की जाएगी. इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleFrench Open 2022: दुनिया नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को राफेल नडाल ने क्वार्टर फाइनल में दी मात
    Next Article Singer KK Death : 2 घंटे का शो, ‘अलविदा’ गाया, होटेल लौटे और फिर…फैन्स को दर्द देकर अलविदा कह गए सिंगर KK
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026

    अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    By परवेश चौहानMarch 8, 2026

    T20 World Cup 2026 Final Live : भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी…

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026

    हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

    March 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.