Close Menu
    What's Hot

    सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का…

    October 15, 2026

    CJP के तिरंगा मार्च से पहले 2 दिन के लिए बंद हुआ कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, 16-17 अक्टूबर को NO-Entry | National

    October 15, 2026

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का SIR, कब जारी होगी आखिरी लिस्ट | National

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      CJP के तिरंगा मार्च से पहले 2 दिन के लिए बंद हुआ कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, 16-17 अक्टूबर को NO-Entry | National

      October 15, 2026

      अभिजीत दिपके को बड़ी राहत, फैसला उनके हक में, हाई कोर्ट ने तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से किया इनकार | National

      October 15, 2026

      सुप्रीम कोर्ट में SIR विवाद, राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका पर सुनवाई, ECI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब | National

      October 15, 2026

      स्वस्थ हैं अजय पार बाबा, पैर में लिपट गया था सांप, बोले- भक्त मेरी चिंता न करें

      October 15, 2026

      Jamshedpur Zoo: जमशेदपुर टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, लोगों को मिलेगा नाम रखने का मौका ! | National

      October 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला
    Breaking News

    यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 5, 2022No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : केजरीवाल सरकार 2025 तक यमुना की सफाई पूरी करने, दिल्ली के हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने और सभी अनाधिकृत कॉलोनियों के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने को लेकर बेहद गंभीरता से काम कर रही है. इसी कड़ी में जल मंत्री व दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बोर्ड बैठक की. इस मीटिंग के दौरान नई सीवर लाइनें बिछाने, लोगों को घरेलू सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराने, मौजूदा एसटीपी को अपग्रेड करने, जेजे क्लस्टर कॉलोनियों में आरओ पानी की सुविधा देने और दिल्ली जल बोर्ड की राजस्व प्रबंधन प्रणाली में सुधार करने को लेकर चर्चा की गई. यमुना की सफाई पर केंद्रित बोर्ड बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में वेस्टवाटर मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. साथ ही अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समय सीमा के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए. 


    25 हजार घरों को मुफ्त सीवर कनेक्शन देगी केजरीवाल सरकार


    बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्वी दिल्ली के करावल नगर और मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्रों में 12 कॉलोनियों के अलग-अलग घरों में सीवर कनेक्शन प्रदान किया जाएगा. लगभग 25000 परिवारों को केजरीवाल सरकार के इस फैसले से लाभ मिलेगा. इस परियोजना के लिए 19 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाएगा. सीवर कनेक्शन ऐसी कॉलोनियों में दिया जाएगा, जिनके घरों में सीवर कनेक्शन नहीं हैं और दिल्ली की मुख्य सीवेज प्रबंधन प्रणाली के बजाय सीवर के पानी को खुली नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ते हैं. इन घरों को दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पहले से बिछाई गई सीवरेज लाइनों से जोड़ा जाएगा, जिसके बाद यहां के सीवरेज को ट्रीट करने के लिए यमुना विहार एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा. इससे यमुना में प्रवाहित होने से पहले करीब 2.5 करोड़ लीटर सीवेज का उपचार करने में मदद मिलेगी. साथ ही केजरीवाल सरकार के 2025 तक यमुना की सफाई का लक्ष्य पूरा होने में भी अहम योगदान रहेगा. आसपास के लोगों को गंदे पानी के कारण होने वाली बीमारियों से राहत और स्वच्छ वातारण मिलेगा. लोगों को फुटपाथ के नीचे सीवेज के रिसाव के कारण घरों की नींव को कमजोर होने का डर भी नहीं सताएगा. 

    इन 12 कॉलोनियों में दिया जाएगा सीवर कनेक्शन


    चंदू नगर, मूंगा नगर, राजीव गांधी नगर, नेहरू विहार, ओल्ड मुस्तफाबाद गली नंबर 1-9, मुस्तफाबाद एक्सटेंशन गली नंबर 10-27, दयालपुर एक्सटेंशन ए, बी, सी, डी, ई और एफ ब्लॉक, और न्यू चौहानपुर गांव के आसपास के क्षेत्र, खजूरी खास गांव एलओपी और आसपास के क्षेत्र (खजुरी खास ए-डी ब्लॉक), खजूरी खास एक्सटेंशन ई-ब्लॉक, खजूरी खास एक्सटेंशन ई-ब्लॉक (एलओपी, खजूरी खास एफ-ब्लॉक और चांद बाग).

    बुराड़ी और नरेला में बिछाई जाएगी नई सीवर लाइनें

    बोर्ड ने नरेला में 10 किमी और बुराड़ी में 25 किमी की सीवर लाइनें बिछाने की मंजूरी दी है. नरेला और बुराड़ी में सीवर लाइनों से निकलने वाले सीवेज को उनके संबंधित एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा. यानि नरेला के सीवरेज को नरेला एसटीपी और बुराड़ी का कोरोनेशन एसटीपी में ले जाया जाएगा. नरेला एसटीपी कैचमेंट एरिया के तहत आने वाली कॉलोनियों के सिंघू ग्रुप में 10 किलोमीटर सीवर लाइन और कोरोनेशन एसटीपी कैचमेंट एरिया के तहत आने वाले प्रधान एन्क्लेव में 25 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी. वर्तमान में इन दोनों क्षेत्रों में सीवरेज लाइन नहीं है. नाले के जरिये यहां से उत्पन्न सीवेज यमुना नदी में बहता है. खुले क्षेत्रों में सीवेज का पानी बहने से लोगों को मलेरिया, डेंगू, हैजा और टाइफाइड सहित कई घातक बीमारियों के होने का डर बना रहता है. यहां पर सीवर लाइनें बिछने से इस तरह की बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा. इलाके के लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों में सुधार होगा. वहीं, यमुना में सीधे सीवेज के गंदे पानी को गिरने से रोका जा सकेगा. परियोजना के पूरा होने के बाद नरेला की करीब 15,000 लोगों और बुराड़ी के 41,000 लोगों को फायदा मिलेगा. 

    रिठाला एसटीपी अपग्रेड करने को बनाया यूनिक फाइनेंशियल मॉडल

    दिल्ली सरकार ने यूनिक फाइनेंशियल मॉडल के तहत 40 एमजीडी रिठाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को अपग्रेड करने और बेहतर तरीके से संचालित करने का फैसला लिया है. इसके अपग्रेड होने से बीओडी और टीएसएस का स्तर भी क्रमशः 15 मिलीग्राम/ली से घटकर 10 मिलीग्राम/ली और 20 मिलीग्राम/ली से 10 मिलीग्राम/ली हो जाएगा. इस यूनिक फाइनेंशियल मॉडल की मुख्य विशेषता यह है कि सरकार को शुरुआती चरण के लिए केवल 24 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, कुल 260 करोड़ रुपये का भुगतान 10 वर्षों की अवधि में किश्तों के रूप में किया जाएगा. इस तरह चरणबद्ध तरीके से आवंटित बजट का इस्तेमाल करने से परियोजना में ट्रॉस्पेरेंसी बढ़ेगी. यह भी सुनिश्चित होगा कि एक-एक पैसा सही उद्देश्य के लिए यूज हो रहा है. इससे डीजेबी पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा. ठेकेदार की जवाबदेही के अलावा सरकार के लिए ऑपरेशनल कॉस्ट को ट्रैक रखना आसान होगा. 

    केजरीवाल सरकार ने इरादतनगर में 100 एकड़ जमीन पर भी एक झील बनाने की भी योजना बनाई है. इस झील में रिठाला के एसटीपी से उपचारित पानी डाला जाएगा. झील के माध्यम से ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा यह झील आसपास रहने वालों के लिए एक मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित की जाएगी.

    सोनिया विहार में बनेगा वर्टिकल 7 एमजीडी एसटीपी

    केजरीवाल सरकार की ओर से सोनिया विहार में वर्टिकल 7 एमजीडी एसटीपी और राजीव नगर में 12 एमजीडी वेस्ट वाटर पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. वर्तमान में करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सोनिया विहार ग्रुप की कॉलोनियों में से 6 अनधिकृत कॉलोनियों से 7 एमजीडी सीवेज निकलता है. इस कचरे को ट्रीट करके एक पंपिंग स्टेशन के माध्यम से वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाया जाएगा. इस बहुमंजिला एसटीपी की एक खासियत यह है कि इसे 6000 वर्ग मीटर में ही बनाया जाएगा. इस परियोजना से आसपास के करीब 2.34 लाख लोगों को लाभ होगा. सार्वजनिक स्थानों पर सीवर का पानी न बहने के अलावा दुर्गंध की समस्या से राहत मिलेगी और वातावरण साफ रहेगा.

    जलापूर्ति बढ़ाने के लिए गंभीरता से काम कर रही सरकार

    दिल्ली में बढ़ती आबादी और गर्मी के मौसम में पानी की मांग के चलते लिमिटेड वाटर रिसोर्सेज पर ज्यादा दबाव  पड़ता है. ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने और आबादी के हिसाब से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार गंभीरता से काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में बोर्ड ने जल आपूर्ति नेटवर्क को मजबूत करने लिए आवश्यक निर्णय लिए हैं.

    ओखला में 10 पीपीएम तक अमोनिया को किया जाएगा ट्रीट 

    हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने और इसे ट्रीट करने को लेकर लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने अहम फैसला लिया है. बोर्ड ने मौजूदा नॉन फंक्शनल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को 6 एमजीडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पुनर्वास करने की मंजूरी दी है, ताकि 10 पीपीएम तक अमोनिया को ट्रीट किया जा सके. पारंपरिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स केवल 0.5 पीपीएम तक अमोनिया को ट्रीट कर सकते हैं. लेकिन अब ओखला में 15 साल पुराने अमोनिया रिमूवल प्लांट का उपयोग कर डीजेबी ने खर्च में कटौती की है. इसमें हरियाणा से यमुना में आने वाले पानी को ट्रीट किया जाएगा, ताकि पानी की गंभीर समस्या का समाधान हो सके. ओखला में नया 6 एमजीडी अमोनिया रिमूवल प्लांट न केवल दिल्ली में पीने योग्य पानी की कमी को पूरा करेगा, बल्कि पानी के सही इस्तेमाल के लिए भी सभी को प्रोत्साहित करेगा.

    जेजे कॉलोनियों में लगाए जाएंगे 30 आरओ प्लांट्स 

    दिल्ली जल बोर्ड ने योजना के पहले चरण में जेजे कॉलोनियों में 30 आरओ प्लांट लगाने का फैसला लिया है. ये प्लांट्स चौबीस घंटे काम करेंगे, जिससे लोगों को पानी के टैंकर आने का इंतजार न करना पड़े. ये आरओ प्लांट विभिन्न स्थानों पर 8-10 वितरण इकाइयों से लैस होंगे. जनता के लिए पानी पूरी तरह से नि:शुल्क होगा. प्रत्येक आरओ मशीन में प्रतिदिन 50 हजार लीटर पानी निकालने की क्षमता होगी.  पानी की मांग बढ़ने पर इनके जरिए 65 हजार लीटर तक पानी पहुंचाया जा सकेगा. ऐसे परिवारों को आरएफआईडी कार्ड जारी किए जाएंगे, ताकि आरओ वाटर डिस्पेंसर पर पंच कर सकें. पानी की मांग के अनुसार 10 लीटर और 20 लीटर की मात्रा में पानी का वितरण किया जाएगा. जहां पहले निवासियों को टैंकरों से पानी लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था, अब आरओ प्लांट लगने से इस समस्या से निजात मिलेगी. जेजे कॉलोनियों में लोगों को स्वच्छ जल की उपलब्धता से राहत मिलेगी.

    द भारत खबर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरोड़ों की गाड़ी से निकले AAP विधायक, विपक्षी पार्टियों ने जमकर साधा निशाना
    Next Article केजरीवाल सरकार करेगी दिल्ली के पार्को का सौंदर्यीकरण, अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप होगा पार्कों का विकास
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    CJP के तिरंगा मार्च से पहले 2 दिन के लिए बंद हुआ कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, 16-17 अक्टूबर को NO-Entry | National

    October 15, 2026

    अभिजीत दिपके को बड़ी राहत, फैसला उनके हक में, हाई कोर्ट ने तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से किया इनकार | National

    October 15, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में SIR विवाद, राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका पर सुनवाई, ECI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब | National

    October 15, 2026

    स्वस्थ हैं अजय पार बाबा, पैर में लिपट गया था सांप, बोले- भक्त मेरी चिंता न करें

    October 15, 2026

    Jamshedpur Zoo: जमशेदपुर टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, लोगों को मिलेगा नाम रखने का मौका ! | National

    October 15, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल तक आज कैसा रहेगा मौसम? कहां आंधी-बारिश का अलर्ट | National

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का…

    By श्वेता चौहानOctober 15, 2026

    Punjab News: एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से…

    CJP के तिरंगा मार्च से पहले 2 दिन के लिए बंद हुआ कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, 16-17 अक्टूबर को NO-Entry | National

    October 15, 2026

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का SIR, कब जारी होगी आखिरी लिस्ट | National

    October 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.