Close Menu
    What's Hot

    भारत की व्यापारिक साझेदार बनने को उत्सुक है पोलैंड : सिकोरस्की

    January 21, 2026

    अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

    January 21, 2026

    अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

      January 21, 2026

      अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

      January 21, 2026

      Rahul Gandhi: पीएम मोदी देश का धन अंबानी-अडाणी को देना चाह रहे, गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी

      January 20, 2026

      BMC Mayor: कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने: एकनाथ शिंदे

      January 20, 2026

      प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

      January 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi Big News : CM Arvind Kejriwal और Minister Satyendr Jain के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए क्या है मामला
    Breaking News

    Delhi Big News : CM Arvind Kejriwal और Minister Satyendr Jain के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए क्या है मामला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link



    दिल्ली : राजधानी में यूजीआर पर चल रहे ट्विटर वॉर के बाद अब बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जल मंत्री सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी के बाकि नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी ने उन पर पार्टी सांसद मनोज तिवारी की सोनिया विहार स्थित भूमिगत जल भंडार यानी यूजीआर की यात्रा को लेकर लोगों को भड़काने और शांति भंग करने का आरोप लगाया है.

    दरअसल, मंगलवार को सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया था कि मनोज तिवारी सोनिया विहार स्थित यूजीआर में 300-400 लोगों के साथ जबरन घुसे थे. हालांकि, मनोज तिवारी ने इन आरोपों का खंडन किया था और पलटवार करते हुए उन्हें फाल्स मिनिस्टर यानी झूठा मंत्री तक कह दिया था. इतना ही नहीं, मनोज तिवारी ने सत्येंद्र जैन पर फेक न्यूज फैलाने का भी आरोप लगाया था. 

    खबर के मुताबिक, बीजेपी की उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला इकाई के अध्यक्ष मोहन गोयल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सत्येंद्र जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक ‘झूठ’ कहा कि बीजेपी नेताओं ने जबरन यूजीआर में एंट्री की, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ‘अफवाहें’ फैलाईं कि पानी में कुछ मिला दिया था. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि इसकी जांच की जा रही है.

    बीजेपी नेता मोहन गोयल ने अपनी शिकायत में जल मंत्री सत्येंद्र जैन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

    सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया था कि ‘दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी सोनिया विहार UGR में 300-400 लोगों के साथ ज़बरदस्ती घुस गए हैं और हंगामा कर रहे हैं. अगर दिल्ली की पानी की सप्लाई बाधित होती है तो इसके लिए भाजपा ज़िम्मेदार होगी. दिल्ली पुलिस इसका संज्ञान ले.’ वहीं, मनोज तिवारी ने दावा किया था कि गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत मिलने के बाद वो वहां गए थे. उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार ने अमृत योजना के तहत यूजीआर के निर्माण के लिए धन दिया था लेकिन आप मंत्रियों ने इसका श्रेय खुद ही ले लिया. 

    आपको बता दे कि पिछले महीने उद्घाटन किए गए जलाशय से करावल नगर और पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति में सुधार हुआ है. 

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्लीवालों का सफर होगा और आसान, DTC के बेड़े में 80 नई लो फ्लोर एसी बसें शामिल की गईं
    Next Article JNU में हिंदू सेना ने लगाए भगवा झंडे और पोस्टर, पुलिस ने लिया एक्शन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

    January 21, 2026

    अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

    January 21, 2026

    Rahul Gandhi: पीएम मोदी देश का धन अंबानी-अडाणी को देना चाह रहे, गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी

    January 20, 2026

    BMC Mayor: कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने: एकनाथ शिंदे

    January 20, 2026

    प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

    January 20, 2026

    हिंद महासागर के द्वीप को लेकर ब्रिटेन से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

    January 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारत की व्यापारिक साझेदार बनने को उत्सुक है पोलैंड : सिकोरस्की

    By परवेश चौहानJanuary 21, 2026

    Business News Hindi : भारत की व्यापारिक साझेदार बनने को उत्सुक है पोलैंड : सिकोरस्की…

    अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

    January 21, 2026

    अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

    January 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.