Close Menu
    What's Hot

    मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    July 29, 2026

    पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

    July 29, 2026

    चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की PhD की छात्रा की मौत मामले में SDE और XEN सस्पेंड, करंट लगने से गई थी जान

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

      July 29, 2026

      कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

      July 29, 2026

      Nanak Ram Bhurji Death: यूपी के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी नहीं रहे, लखनऊ में 7वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत, कभी थे मुलायम के करीबी | Uttar Pradesh

      July 29, 2026

      अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

      July 28, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर उठाए सवाल, पूछा- क्या क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी?

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कांग्रेस यूथ विंग से कुलदीप टोकस और NSUI से यश फोगाट आम आदमी पार्टी में शामिल हुए
    Breaking News

    कांग्रेस यूथ विंग से कुलदीप टोकस और NSUI से यश फोगाट आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     

    दिल्ली : कांग्रेस यूथ विंग से कुलदीप टोकस और एनएसयूआई के वरिष्ठ नेता यश फोगाट आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. “आप” के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया और ‘आप’ एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया. 

    इस दौरान सोमनाथ भारती ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति युवाओं का आकर्षण बन रही है और उन्हें नया रास्ता दिखा रही है. आज सैंकड़ों युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है. 

    वहीं, ‘आप’ एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जो दिल्ली मॉडल है, उसे देखकर पंजाब की जनता ने जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी को वोट दिया है. आज देश में कहीं भी चले जाओं, लोगों की ज़ुबां पर एक ही बात है कि कुछ नया करना है. कब तक इन पुरानी पार्टियों को ढोते रहेंगे, अब बदलाव की जरूरत है. अब उन लोगों को मौका देना है जो काम की राजनीति करते हैं. शायद पहली बार हिंदुस्तान में जनता के मुद्दों पर बात हो रही है. 

    यश फोगाट 2017 से 2018 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज के छात्र इकाई के अध्यक्ष रहे हैं. 2019 में साउथ दिल्ली के विजेंद्र सिंह के लिए लोकसभा चुनाव का प्रभार संभाला. एनएसयूआई में बड़े-बड़े पदों पर काबिज रहे. एनएसयूआई के प्रॉस्पेक्टिव प्रेसिडेंट के लिए उम्मीदवार थे.

    वही कुलदीप टोकस ने कांग्रेस में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन जी से लेकर प्रो. किरण वालिया तक के लिए चुनाव लड़ने के दौरान अग्रिम भूमिका निभाई है. यह एक बड़ी बात है. उन्होंने 2012 में अशोक जैन के लिए चुनाव का प्रभार संभाला. 2009-11 में यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला. हौज़ खास में ब्लॉक अध्यक्ष के तौर पर काम किया. 2000-2004 में हौज़ खास ब्लॉक के यूवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे. 

    “आप” में शामिल होने का कारण कुलदीप ने यह बताया है कि एक यही पार्टी है जो देश की राजनीति दिशा को बदल रही है. दूसरी पार्टियां धर्म और जाति की राजनीति कर रही हैं. वहीं आम आदमी पार्टी काम की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा, अरविंद केजरवाल ने अभी मीटिंग कर 5 साल में 20 लाख रोजगार पैदा करने का ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि जब मैं पहली बार पार्टी के काम के लिए लक्षदीप गया तो वहां करीब 200 लोग एयरपोर्ट पर मुझे रिसीव करने आए. ये अरविंद केजरीवाल के लिए जनता का प्यार दर्शाता है. मुझे खुशी है कि इतनी भारी संख्या में युवा आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. मैं सभी का पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं.

    आम आदमी पार्टी तेज़ी से अपना कुनबा बढ़ा रही है. हर दिन सैंकड़ों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में जुड़ रहे हैं. कल जम्मू-कश्मीर से हज़ारों की संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. आज साउथ दिल्ली के इलाके से कई युवा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. इसमें वकील, एक्टिविस्ट और सामाजिक लोग शामिल हैं.

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleEastern Peripheral Expressway पर 6 km के सफर का कटा 700 रुपये टोल टैक्स
    Next Article आज की दिल्ली की दस बड़ी खबरें
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

    July 29, 2026

    कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

    July 29, 2026

    Nanak Ram Bhurji Death: यूपी के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी नहीं रहे, लखनऊ में 7वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत, कभी थे मुलायम के करीबी | Uttar Pradesh

    July 29, 2026

    अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

    July 28, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर उठाए सवाल, पूछा- क्या क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी?

    July 28, 2026

    हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    By श्वेता चौहानJuly 29, 2026

    खन्ना हलके के 30 गांवों को मिलेगा नहरी पानी, 37 हजार एकड़ से अधिक रकबा…

    पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

    July 29, 2026

    चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की PhD की छात्रा की मौत मामले में SDE और XEN सस्पेंड, करंट लगने से गई थी जान

    July 29, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.