Close Menu
    What's Hot

    अभिषेक शर्मा का शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया

    April 21, 2026

    सैयारा के बाद सतरंगा में दिखेगी 500 करोड़ी जोड़ी

    April 21, 2026

    Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

      April 21, 2026

      उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तेज लू की चेतावनी

      April 21, 2026

      ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपा ने निकाली यात्रा

      April 21, 2026

      हमले की बरसी की पूर्व संध्या पर इंडियन आर्मी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

      April 21, 2026

      हम ईरान के साथ बेहतर समझौता करेंगे : ट्रंप

      April 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»‘आप’ के इंटरनल सर्वे में गुजरात में चलेगी झाड़ू, जानिए कितनी मिल रही हैं सीटें?
    Breaking News

    ‘आप’ के इंटरनल सर्वे में गुजरात में चलेगी झाड़ू, जानिए कितनी मिल रही हैं सीटें?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अहमदाबाद: पंजाब में मिली बड़ी जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब बाकि चुनावी राज्यों में खलबली मचाने की तैयारी कर रही है. आम आदमी पार्टी ने गुजरात में एक इंटरनल सर्वे कराया है. दावा किया जा रहा है कि उसके इंटरनल सर्वे के मुताबिक़ इस साल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी लगभग 58 सीटें जीत सकती है. आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश  प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि ये सर्वे पार्टी की अपनी एजेंसी के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से किया गया है.

    आप के इंटरनल सर्वे के मुताबिक़, पार्टी को कांग्रेस से असंतुष्ट ग्रामीण मतदाताओं और शहरी इलाकों में लोअर और मिडल क्लास तबके के मतदाताओं से वोट मिलने की संभावना है. डॉ. पाठक ने कहा कि ‘हमारे इंटरनल सर्वे के मुताबिक़, आज की स्थिति में आम आदमी पार्टी 58 सीटें जीतेगी, ग्रामीण गुजरात के लोग पार्टी को वोट दे रहे हैं. शहरी इलाकों में निम्न और मध्यम वर्ग बदलाव चाहता है और वे भी आम आदमी पार्टी को वोट देंगे.’

    डॉ. पाठक के मुताबिक़ पंजाब में हाल के चुनावों में ‘आप‘ को मिली भारी जीत इसके लिए एक अहम कारण माना जा सकता है. पंजाब से राज्यसभा सदस्य डॉक्टर पाठक ने कहा कि ’ग्रामीण गुजरात के लोगों की राय है कि कांग्रेस यहां बीजेपी को नहीं हरा सकती. ग्रामीण गुजरात के कांग्रेसी मतदाता हमें वोट दे रहे हैं. ये आज की स्थिति है, और मुझे उम्मीद है कि जैसे–जैसे समय बीतता जाएगा और चुनाव नजदीक आएंगे हमारी संख्या बढ़ेगी’

    डॉक्टर पाठक ने दावा किया है कि गुजरात में बीजेपी सरकार की राज्य खुफिया शाखा ने भी हाल ही में एक इंटरनल सर्वे किया था. इस सर्वे में ‘आप‘ को 55 सीटें दी जा रही हैं. इससे पहले ‘आप‘ की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें बीजेपी की इस खुफिया सर्वे रिपोर्ट के बारे में सूत्रों से पता चला है और  बीजेपी उनकी पार्टी के पूर्वानुमानित प्रदर्शन से हैरान है.

    ‘आप‘ के राज्य प्रभारी बने पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी यहां शीर्ष स्थान के लिए लड़ रही है क्योंकि लोग बीजेपी से बदलाव चाहते हैं, जो पिछले 27 वर्षों से यहां सत्ता में है. डॉ. पाठक ने दावा किया कि लोग जानते हैं कि भाजपा को केवल ‘आप‘ ही हरा सकती है, कांग्रेस नहीं. कांग्रेस वर्तमान में राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल है.

    बहरहाल राजनीतिक पार्टियाँ अपना माहौल जानने के लिए राज्यों में इंटरनल सर्वे कराती रहती हैं. लेकिन अगर ये इंटरनल सर्वे सही साबित होता है तो बीजेपी के लिए गुजरात में ख़तरे की घंटी ज़रूर बज चुकी है. 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article3 अप्रैल, रविवार, 2022: दिल्ली की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें
    Next Article शिरडी घूमने वालों के लिए IRCTC लाया ख़ास पैकेज, ये है काम की ख़बर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

    April 21, 2026

    उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तेज लू की चेतावनी

    April 21, 2026

    ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपा ने निकाली यात्रा

    April 21, 2026

    हमले की बरसी की पूर्व संध्या पर इंडियन आर्मी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

    April 21, 2026

    हम ईरान के साथ बेहतर समझौता करेंगे : ट्रंप

    April 21, 2026

    इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

    April 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अभिषेक शर्मा का शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया

    By परवेश चौहानApril 21, 2026

    SRH Vs DC: अभिषेक शर्मा का शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया…

    सैयारा के बाद सतरंगा में दिखेगी 500 करोड़ी जोड़ी

    April 21, 2026

    Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

    April 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.