Close Menu
    What's Hot

    Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

    November 2, 2026

    हरियाणा में खनन माफिया की SDM को कुचलने की कोशिश, डंपर का पीछा करते हुए क्रेटा कार ने रोका रास्ता, केस दर्ज

    November 2, 2026

    पटाखा विक्रेताओं के लिए लकी ड्रॉ, 20 दुकानदारों को स्टॉल…

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

      November 2, 2026

      Imran Khan News: आमिर खान के भांजे इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 7 दिसंबर तक नहीं छोड़ना होगा देश | National

      November 2, 2026

      Mumbai News: शादी की दावत बनी मुसीबत, दूल्हा-दुल्हन समेत 31 अस्पताल में भर्ती, 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार | National

      November 2, 2026

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»3 अप्रैल, रविवार, 2022: दिल्ली की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें
    Breaking News

    3 अप्रैल, रविवार, 2022: दिल्ली की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 3, 2022No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     1 राजधानी दिल्ली लेन ड्राइविंग नियम लागू हो चुका है….इस नियम को तोड़ने वाले पर चालान के साथ कार्रवाई के भी आदेश सरकार ने दे रखी है….हालांकि पहले दिन चालान और कार्रवाई को लेकर थोड़ी सी नरमी ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली परिवहन विभाग के तरफ से देखने को मिली थी, लेकिन दूसरे दिन इन नियम को पालन ना करने वाले चालकों का चालान काटा गया… दरसल दिल्ली सरकार के लेन ड्राइविंग रूल लागू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को ट्रैफिक फ्री बनाने और सड़क हादसों पर रोक लगाना है. नियम लागू होने के बाद भारी वाहनों जैसे बसों और ट्रकों को अब अपने तय लेन में ही चलना है….नए ट्रैफिक नियमों के तहत पहली बार कानून तोड़ने वाले से 5000 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है. दूसरी बार मे 10 हजार और तीसरी बार में लाइसेंस रद्द करने के आदेश हैं…. बता दें कि लेन ड्राइविंग नियम फिलहाल बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए ही अनिवार्य किया गया है. 15 दिनों के बाद इसे हलके वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया जाएगा…. 

    2 शराब प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है….दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने निजी दुकानों को शराब के एमआरपी पर 25 प्रतिशत तक की छूट देने की अनुमति दे दी है….फरवरी में केजरीवाल सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन और अनहेल्दी मार्केट प्रैक्टिसेज की वजह से इस छूट को खत्म कर दिया था… लेकिन अब फिर से छूट दे दी गयी है… दिल्ली के आबकारी आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है…..जिसमें कहा गया कि दिल्ली के एनसीटी के अधिकार क्षेत्र में शराब की बिक्री पर एमआरपी पर 25 प्रतिशत तक छूट दी जा सकती है….हालांकि इसके लिए दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम, 2010 के नियम 20 के सख्त पालन की हिदायत दी गई….अगर कोई नियम का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम और अन्य नियमों के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी…. इसके साथ ही आबकारी विभाग ने साफ किया कि जनहित में सरकार किसी भी समय छूट वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखती है….सरकार किसी भी दायित्व के अधीन नहीं होगी….इसके अलावा दिल्ली में शराब की बिक्री पर छूट की अनुमति देने के लिए सरकार बाध्यकारी भी नहीं होगी….इससे पहले 28 फरवरी को नियमों की अनदेखी की वजह से इस छूट को बंद कर दिया गया था… आपको बता दें कि फरवरी में राजधानी दिल्ली में ‘एक खरीदो–एक मुफ्त पाओ‘ जैसी स्कीम चल रही थी… जिसके चलते शराब के ठेकों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे….कई जगहों पर तो हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा था.. और कुछ जगहों से तोड़ फोड़ की घटनाएं भी सामने आई थी….. 

    3 शराब की कीमतों में छूट देने के फैसले के बाद अब बीजेपी का रिएक्शन भी सामने आ गया है…. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है…पत्र में उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार शराब की कीमतों पर छूट न दे…. प्रवीण शंकर ने कहा है कि शराब के दामों में 25 फीसदी की छूट देने का फैसला बताता है कि इससे पहले शराब माफिया ने जो एक बोतल पर एक फ्री जैसी स्कीम लागू की थी, उस पर दिल्ली सरकार की चुप्पी एक तरह से हामी थी….कपूर ने ये भी कहा है कि तीन हफ्ते पहले एक बोतल पर एक फ्री जैसी स्कीम पर दिल्ली सरकार का प्रतिबंध लगाना महिलाओं के विरोध को शांत करने की चाल थी… 

    4 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET के लिए राजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अप्रैल से cuet.nta.nic.in पर शुरू कर दी है. ये प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी. भारत भर के 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए CUET परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है…. CUET एप्लिकेशन फॉर्म 2022 जमा करने के लिए जरूरी दस्तावेज है…. क्लास 10 और 12 की मार्कशीट…. फोटो… स्कैन की हुई सिग्नेचर….फोटो के साथ आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड….ड्राइविंग लाइसेंस आदि….जाति प्रमाण पत्र, नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र अगर है तो….. बताते चलें कि सीयूईटी की वेबसाइट पर रजिस्टर करने के लिए cuet.nta.nic.in पर जाएं…. CUET रजिस्ट्रेशन 2022 लिंक पर क्लिक करें… नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी जैसे क्रेडेंशियल टाइप करके रजिस्टर करें… रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल पर भेजे गए नये आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें…. रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें…. फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें… 

    5 राजधानी के द्वारका इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है…. द्वारका इलाके के एक स्कूल में टीचर के स्टूडेंट्स को पीटे जाने का मामला सामने आया है…. द्वारका साउथ थाने में 12वीं क्लास के छात्र ने अपने टीचर पर पिटाई का आरोप लगाया है….आरोप है कि पिटाई से छात्र का दांत भी टूट गया था….छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है….पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़ित छात्र द्वारका सेक्टर-11 स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं….31 मार्च 2022 को सेकंड पीरियड में पीटीआई टीचर क्लास ले रहे थे….सभी बच्चे क्लास में फेयरवेल पार्टी के बारे में बात कर रहे थे…. आरोप है कि इसी दौरान पीटीआई टीचर ने पीड़ित के दोस्त को मारा और इसके बाद पीड़ित को गर्दन से पकड़कर डेस्क पर दे मारा….इसकी वजह से उनका एक दांत टूट गया….इसके बाद अगला पीरियड शुरू होने पर दूसरी मैडम क्लास में आई….. जिसके बाद पीड़ित छात्र के पिता को फोन किया गया…..उन्होंने स्कूल में पहुंचकर बच्चे की हालत देखी…..इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन पर सूचना दी…..पुलिस ने बच्चे का मेडिकल डीडीयू में करवाकर दांत कब्जे में ले लिया है….. 

    6 देश मे पहली बार  यूरोप के तर्ज पर आग बुझाने के लिए रोबोट  का इस्तेमाल किया जाएगा. दिल्ली फायर सर्विस ने अपने बेड़े में रोबोट शामिल किए हैं, जिनकी मदद से अब मुश्किल परिस्थितियों में आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी. अच्छी बात ये होगी कि इन रोबोट की वजह से आग बुझाने के प्रक्रिया में किसी भी इंसानी जान को जोखिम में डालने से बचाया जा सकेगा…..बताया जा रहा है कि ये दो रोबोट पहली बार भारत में लाए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है… अब राजधानी दिल्ली में भीड़ वाली और संकरी गलियों में आग बुझाना आसान हो जाएगा…. दरअसल ये रिमोट कंट्रोल्ड मशीन है जो तंग गलियों, गोदाम, बेसमेंट, सीढ़ियों, जंगल की आग, ह्यूमन रिस्क वाले तमाम एरिया समेत उन जगहों पर आसानी से पहुचेगा और बड़ी तेजी से आग पर काबू पाने मे सफल साबित होगा….. 

    7 दिल्ली में कुछ अज्ञात लोगों ने अमेरिकी दूतावास के बाहर विवादित पोस्टर लगा दिए गए हैं…..इन पोस्टर पर लिखा है कि यूएस भारत को डराना बंद करे. दिल्ली पुलिस ने इस मामले को लेकर दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेक्शन ऑफ प्रॉपर्टी यानी DPDP एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. वहीं दिल्ली पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए CCTV का सहारा ले रही है…. पुलिस के मुताबिक इस पोस्टर में हिंदू सेना का लोगो था और इस संगठन ने ट्विटर के जरिए भी पोस्टर लगाने की पुष्टि की है…. पोस्टर में चेतावनी के लहज़े में लिखा है कि यूएस भारत को धमकाना बंद करे. हमें यूएस की जरूरत नहीं. यूएसए को चीन के खिलाफ हमारी जरूरत है. हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है, जय जवान जय भारत…. 

    8 चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं की दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में लूटपाट की वारदात काे अंजाम दिया. … गाजियाबाद के नंद ग्राम थाना क्षेत्र के नूर नगर में PNB की ग्रामीण शाखा में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट की. शनिवार काे चार बदमाश बैंक में घुसे और कैशियर को गन प्वाइंट पर लेने के बाद 12 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि दिन के समय यहां पर थोड़ी देर के लिए सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था…. पुलिस ने PNB के सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है…. इसके साथ ही बैंक पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं…. 

    9 राजधानी में अप्रैल में भी प्रदूषण ( Delhi Air Pollution) परेशान करेगा…..मार्च में इस बार पिछले कुछ सालों की तरह ना तो सामान्य स्तर के प्रदूषित दिन मिले, ना ही संतोषजनक स्तर के…..खराब दिनों की संख्या 15 से 19 गुना तक बढ़ गई…..एक्सपर्ट के अनुसार, मार्च में बारिश नहीं होने से मिट्टी सूखी है…. यही वजह है कि मार्च में ही गुजरात और राजस्थान की धूल राजधानी दिल्‍ली को प्रदूषित कर रही है…. इस साल का मार्च 2016 से अब तक का सबसे प्रदूषित रहा है….प्रदूषण अप्रैल के 10 दिनों में भी जारी रहने वाला है… 

    10 दिल्लीवालों को सहना होगा गर्मी का सितम…..मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का तापमान एक बार फिर से बढ़ेगा….अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर पहुंच जाएगा…..वहीं, 3 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री को छू लेगा….4 अप्रैल को 39 डिग्री रहने का अनुमान है.  अगले तीन दिनों तक यह लगातार 41 डिग्री पर पहुंच जाएगा….5 से 7 अप्रैल के बीच तापमान 41 डिग्री लगातार रहने का अनुमान है…इस दौरान भीषण लू चलेगी… वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है….

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने भगवंत मान सरकार को दिया बड़ा झटका, RDF पर लगाई रोक
    Next Article ‘आप’ के इंटरनल सर्वे में गुजरात में चलेगी झाड़ू, जानिए कितनी मिल रही हैं सीटें?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

    November 2, 2026

    Imran Khan News: आमिर खान के भांजे इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 7 दिसंबर तक नहीं छोड़ना होगा देश | National

    November 2, 2026

    Mumbai News: शादी की दावत बनी मुसीबत, दूल्हा-दुल्हन समेत 31 अस्पताल में भर्ती, 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार | National

    November 2, 2026

    Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

    November 2, 2026

    LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

    November 1, 2026

    IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

    November 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

    By अंकित कुमारNovember 2, 2026

    फेस्टिव सीजन में इंडिगो फ्लाइट्स की टिकट महंगी हो सकती हैं। IndiGo Stays Away from…

    हरियाणा में खनन माफिया की SDM को कुचलने की कोशिश, डंपर का पीछा करते हुए क्रेटा कार ने रोका रास्ता, केस दर्ज

    November 2, 2026

    पटाखा विक्रेताओं के लिए लकी ड्रॉ, 20 दुकानदारों को स्टॉल…

    November 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.