Close Menu
    What's Hot

    कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    April 21, 2026

    Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

    April 21, 2026

    14 साल बाद फिर बजेगी शहनाई? Jennifer Winget की दूसरी शादी की चर्चा तेज

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026

      Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

      April 21, 2026

      उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तेज लू की चेतावनी

      April 21, 2026

      ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपा ने निकाली यात्रा

      April 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi News: आज काट दिया जाएगा आपका पानी का कनेक्शन, मामला जान उड़े अफसरों के होश
    Breaking News

    Delhi News: आज काट दिया जाएगा आपका पानी का कनेक्शन, मामला जान उड़े अफसरों के होश

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 21, 2025Updated:May 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : राजधानी दिल्ली में ठगी और जालसाज़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. साइबर अपराधी ठगी के अलग अलग तरीक़े निकाल रहे हैं. ताज़ा मामला दक्षिणी दिल्ली के महरौली मैं सामने आया है जहां जालसाजों ने सेंट जान चर्च कंपाउंड में रहने वाले लोगों के साथ ठगी करने की कोशिश की। आरोपियों ने इनके मोबाइल पर पानी का कनेक्शन काटने का फर्जी नोटिस का मैसेज किया, लेकिन कॉलोनीवासियों की सजगता और जागरुकता के चलते जालसाज अपने मंसूबों को पूरा नहीं कर सके. लोगों ने तुरंत दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क कर मैसेज के बारे में जानकारी दी. अधिकारियों ने संबंधित मैसेज के फर्जी होने के बारे में सूचना दी. इस तरह अपनी सजगता के चलते लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई को ठगे जाने से बचा लिया. 

    जानकारी के मुताबिक़ अजीत सिंह अपने परिवार के साथ सेंट जान चर्च कंपाउंड में रहते हैं. उनके मोबाइल पर एक नंबर से मैसेज आय. इसकी पहली लाइन में लिखा था कि दिल्ली जल बोर्ड नोटिस, इससे आगे जालसाजों ने लिखा कि प्रिय ग्राहक आपका दिल्ली जल बोर्ड का कनेक्शन कार्यालय की तरफ से आज रात साढ़े नौ बजे काट दिया जाएगा। चूंकि आपकी पिछले महीने की मीटर रीडिंग अपडेट नहीं है.

    इसके बाद आरोपियों ने दिवेश नाम के युवक का मोबाइल नंबर लिखकर उसे जल बोर्ड का कर्मचारी बताया. फिर दिवेश से बात करने के लिए कहा. इसी तरह का मैसेज कालोनी में रहने वाले जॉनसन मैसी के पास भी आया. जानसन को मैसेज कर मीटर रीडिंग अपडेट कराने के लिए किसी अन्य व्यक्ति का नंबर दिया गया. इस तरह कॉलोनी के कई लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए जल बोर्ड के नाम पर फर्जी मैसेज किए गए.

    पानी का कनेक्शन काटने का मैसेज आने के बाद कॉलोनीवासियों ने आपस में चर्चा की. किसी ने भी मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर बात नहीं की. उन्होंने सीधे दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में अधिकारिक नंबर पर काल की. फिर उन्हें पूरे मामले के बारे में जानकारी दी. तब अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा गया है. ये सब ठगों और जालसाजों की साज़िश है. इसलिए कोई भी मैसेज में दिए नंबर पर रिप्लाई न करें. इस तरह कालोनी के लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई को ठगी से बचा लिया. आप भी जागरुक रहें और अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज दिल्ली जल बोर्ड या सरकार के किसी अन्य विभाग से आता है तो पहले उसकी संबंधित विभाग से पुष्टी ज़रूर कर लें.

    delhi jal board fraud delhi water connection cut fraud message
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआकाश मिसाइल सिस्टम: भारत की स्वदेशी एयर डिफेंस ढाल, ओपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया हुई जिसकी फैन
    Next Article दिल्ली पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी , बाहरी राज्यों से बुलाया जा रहे हैं 15 टॉप IPS अफसर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026

      Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

      April 21, 2026

      उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तेज लू की चेतावनी

      April 21, 2026

      ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपा ने निकाली यात्रा

      April 21, 2026

      हमले की बरसी की पूर्व संध्या पर इंडियन आर्मी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

      April 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      By अंकित कुमारApril 21, 2026

      Privilege Notice Against PM Modi: कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन…

      Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

      April 21, 2026

      14 साल बाद फिर बजेगी शहनाई? Jennifer Winget की दूसरी शादी की चर्चा तेज

      April 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.