Close Menu
    What's Hot

    From accessibility to empowerment-Aaj Samaaj

    December 3, 2025

    सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे का, ट्रायल रन शुरू

    December 3, 2025

    फिनलैंड के शिक्षा मॉडल ने लाखों बच्चों का भविष्य बेहतर…

    December 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      From accessibility to empowerment-Aaj Samaaj

      December 3, 2025

      नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 5 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद-Encounter continues between police and Naxalites in Naxal-affected area of ​​Chhattisgarh, 5 Naxalites killed, 2 soldiers martyred.-Aaj Samaaj

      December 3, 2025

      रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से पहले भारत-रूस के बीच बड़ी डील, पुतिन कल आएंगे भारत

      December 3, 2025

      एसआईआर पर चर्चा के लिए केंद्र की सहमति के बाद इंडिया ब्लॉक ने की मीटिंग

      December 3, 2025

      विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

      December 3, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, December 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»धर्म»श्री हनुमान चालीसा हिंदी में | Shree Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
    धर्म

    श्री हनुमान चालीसा हिंदी में | Shree Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi

    Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi: श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि। प्रतिदिन पढ़ें हनुमान चालीसा इसके पाठ से हनुमानजी की परम कृपा बनी रहती है और सभी तरह के ग्रह दोष का प्रभाव भी खत्म होता है। साथ ही हनुमानजी की कृपा से हर कार्य बनने लगती है और सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    श्री हनुमान चालीसा ( Hanuman Chalisa )

    दोहा
    श्रीगुरु चरन सरोज रज , निजमन मुकुरु सुधारि। बरनउं रघुबर बिमल जसु, जो दायक फल चारि।।
    बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

    चौपाई
    जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
    जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।राम दूत अतुलित बल धामा।
    अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

    महाबीर बिक्रम बजरंगी।
    कुमति निवार सुमति के संगी।।

    कंचन बरन बिराज सुबेसा।
    कानन कुण्डल कुँचित केसा।।

    हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे।
    कांधे मूंज जनेउ साजे।।

    शंकर सुवन केसरी नंदन।
    तेज प्रताप महा जग वंदन।।

    बिद्यावान गुनी अति चातुर।
    राम काज करिबे को आतुर।।

    प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
    राम लखन सीता मन बसिया।।

    सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
    बिकट रूप धरि लंक जरावा।।

    भीम रूप धरि असुर संहारे।
    रामचन्द्र के काज संवारे।।

    लाय सजीवन लखन जियाये।
    श्री रघुबीर हरषि उर लाये।।

    रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
    तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

    सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
    अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं।।

    सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
    नारद सारद सहित अहीसा।।

    जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
    कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।

    तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
    राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

    तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
    लंकेश्वर भए सब जग जाना।।

    जुग सहस्र जोजन पर भानु।
    लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

    प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
    जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

    दुर्गम काज जगत के जेते।
    सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

    राम दुआरे तुम रखवारे।
    होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

    सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
    तुम रच्छक काहू को डर ना।।

    आपन तेज सम्हारो आपै।
    तीनों लोक हांक तें कांपै।।

    भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
    महाबीर जब नाम सुनावै।।

    नासै रोग हरे सब पीरा।
    जपत निरन्तर हनुमत बीरा।।

    संकट तें हनुमान छुड़ावै।
    मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

    सब पर राम तपस्वी राजा।
    तिन के काज सकल तुम साजा।।

    और मनोरथ जो कोई लावै।
    सोई अमित जीवन फल पावै।।

    चारों जुग परताप तुम्हारा।
    है परसिद्ध जगत उजियारा।।

    साधु संत के तुम रखवारे।।
    असुर निकन्दन राम दुलारे।।

    अष्टसिद्धि नौ निधि के दाता।
    अस बर दीन जानकी माता।।

    राम रसायन तुम्हरे पासा।
    सदा रहो रघुपति के दासा।।

    तुह्मरे भजन राम को पावै।
    जनम जनम के दुख बिसरावै।।

    अंत काल रघुबर पुर जाई।
    जहां जन्म हरिभक्त कहाई।।

    और देवता चित्त न धरई।
    हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

    सङ्कट कटै मिटै सब पीरा।
    जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

    जय जय जय हनुमान गोसाईं।
    कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

    जो सत बार पाठ कर कोई।
    छूटहि बन्दि महा सुख होई।।

    जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
    होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

    तुलसीदास सदा हरि चेरा।
    कीजै नाथ हृदय महं डेरा।।

    दोहा
    पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
    राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

    Hanuman chalisa hanuman chalisa in hindi hanuman chalisa lyrics in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleTMC MLA सबित्री मित्रा का विवादित बयान: हिंदू धर्म पर तंज, इस्लाम को तरजीह, बंगाल में सियासी हलचल
    Next Article मां दुर्गा की आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय अम्बे गौरी हिंदी में, Aarti lyrics in hindi
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मां दुर्गा की आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय अम्बे गौरी हिंदी में, Aarti lyrics in hindi

      July 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      From accessibility to empowerment-Aaj Samaaj

      By अंकित कुमारDecember 3, 2025

      Editorial Aaj Samaaj सुगमता से सशक्तिकरण तक Editorial Aaj Samaaj : कार्तिकेय शर्मा, सांसद, राज्यसभा,…

      सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे का, ट्रायल रन शुरू

      December 3, 2025

      फिनलैंड के शिक्षा मॉडल ने लाखों बच्चों का भविष्य बेहतर…

      December 3, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.