Close Menu
    What's Hot

    डेटा यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, BSNL के इस प्लान में रोज मिलेगा 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट

    June 24, 2026

    हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

    June 24, 2026

    भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»प्रदेश में आज से बदलेगी 58 साल पुरानी रजिस्ट्री की प्रक्रिया
    Breaking News

    प्रदेश में आज से बदलेगी 58 साल पुरानी रजिस्ट्री की प्रक्रिया

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Foundation Day
    Haryana Foundation Day: प्रदेश में आज से बदलेगी 58 साल पुरानी रजिस्ट्री की प्रक्रिया

    Haryana Registry System, (द भारत ख़बर), चंडीगढ: हरियाणा के स्थापना दिवस पर आज से होने वाले बड़े बदलावों में 58 साल पुरानी रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी शामिल है। आज शनिवार से राज्य के 22 जिलों की सभी छोटी-बड़ी तहसीलों में पेपरलेस रजिस्ट्री की व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसी के साथ यह व्यवस्था करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा।

    पेपरलेस रजिस्ट्री लागू होने से यह होगा लाभ

    प्रदेश के सभी जिलों में 143 तहसीलें व सब तहसीलें हैं। पेपरलेस रजिस्ट्री लागू होने से लोगों को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक संपत्ति की रजिस्ट्री कहीं से भी करवा सकेंगे। सत्यापन, भुगतान व मंजूरी सभी औपचारिकताएं एक एकीकृत पोर्टल के जरिये आॅनलाइन करवाई जा सकेंगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार पेपरलेस रजिस्ट्री की व्यवस्था लागू करने के लिए 500 से अधिक रजिस्ट्री का ट्रायल किया गया है।

    सिर्फ डिजिटल सिग्नेचर से ही मान्य होंगी सभी रजिस्ट्री 

    सभी रजिस्ट्री अब सिर्फ डिजिटल सिग्नेचर से ही मान्य होंगी। इस सिस्टम से दस्तावेज खोने अथवा धोखाधड़ी की समस्या खत्म हो जाएगी। सरकार सूत्रों के अनुसार मैन्युअल शुल्क वसूली बिल्कुल बंद कर दी गई है और सभी लेन-देन ई-गवर्नेंस पेमेंट गेटवे के जरिये होंगे। इससे वित्तीय पारदर्शिता बनी रहेगी और मिसयूज की भी सभी संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। 25 नवंबर से आॅटो म्यूटेशन की भी शुरुआत होने जा रही है।

    बिना दफ्तर जाए आटोमेटिकली बदल जाएगा मालिक का नाम

    संपत्ति का पंजीकरण यानी रजिस्ट्री होने के बाद गवर्नमेंट रिकॉर्ड में उसके मालिक का नाम बगैर कार्यालय गए स्वचालित रूप से बदल जाएगा। साथ ही प्रणाली को जवाबदेह बनाने के मकसद से सभी तहसीलों में क्यूआर-आधारित फीडबैक सिस्टम शुरू किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के नागरिक तुरंत सेवा की रेटिंग कर सकें व किसी तरह की भी अनियमितता की जानकारी दे सकें।

    प्रदेश में आज से ये भी अहम बदलाव

    सरकारी सूत्रों के मुताबिक पहले खरीदे गए स्टांप 3 नवंबर यानी अगले सप्ताह सोमवार से 15 नवंबर तक मान्य होंगे। अगर जरूरी हो तो गवाह भी डिजिटली बदले जा सकेंगे। इसके अलावा डीड राइटर्स को मैनुअल ड्राफ्टिंग क्लोज करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि केवल पोर्टल द्वारा तैयार की गई आॅनलाइन डीड ही कानूनी तौर पर मान्य होगी। भूमि अभिलेखों से इन डीड्स को स्वत: सत्यापित किया जाएगा व संबंधित अफसरों द्वारा डिजिटल तौर पर दस्तखत किए जाएंगे। आॅफलाइन आवेदन पूरी तरह बंद हैं। सभी निशानदेही आवेदन सिर्फ आॅनलाइन पोर्टल से ही स्वीकार होंगे।

    भाषाई अंतर के चलते पंजाब से अलग हुआ था हरियाणा

    हरियाणा को अक्सर ‘जाटलैंड’ कहा जाता है। भाषाई अंतर के कारण राज्य 1 नवंबर, 1966 को भाषाई पंजाब से अलग होकर बना था। हरियाणा का काफी ऐतिहासिक महत्व है। महाभारत कुरुक्षेत्र में लड़ा गया था और पानीपत की तीन प्रसिद्ध लड़ाइयां भी यहीं लड़ी गई थीं। हरियाणा ऐसे शीर्ष खिलाड़ियों को भी जन्म देता रहता है। प्रदेश के प्लेयर विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    चार संभाग, अंबाला, गुरुग्राम, हिसार और रोहतक

    हरियाणा देश के सबसे धनी और सबसे औद्योगिक राज्यों में से एक है, जिसने 1960 के दशक की हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रदेश ने भारत के खाद्य उत्पादन में सुधार किया। राज्य के 22 जिलों को चार संभागों—अंबाला, गुरुग्राम, हिसार और रोहतक—में बांटा गया है। गुरुग्राम अब एक प्रमुख आईटी और व्यावसायिक केंद्र है।

    ये भी पढ़ें : Haryana Day: प्रदेश में आज से लागू होगी पेपरलेस रजिस्ट्री की व्यवस्था, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपए

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोएडा में धारूहेड़ा के कंपनी कर्मचारी ने 20वी मंजिल से कूदकर दी जान
    Next Article हरियाणा में बदं होगे अब ये प्ले स्कूल, आयोग ने दिए निर्देश
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डेटा यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, BSNL के इस प्लान में रोज मिलेगा 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट

      By परवेश चौहानJune 24, 2026

      BSNL Prepaid Plan: डेटा यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, BSNL के इस प्लान में रोज मिलेगा…

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.