Close Menu
    What's Hot

    Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

    March 7, 2026

    CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

    March 7, 2026

    अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों पर ₹600 करोड़ बकाया, 10
    हरियाणा

    हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों पर ₹600 करोड़ बकाया, 10

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana में गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने वाले प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का करीब ₹600 करोड़ रुपये का बकाया है। ये बकाया नियम 134-ए (Rule 134A) के तहत वर्ष 2015-16 से 2024-25 तक कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों की फीस का है। सरकार को इन स्कूलों को दस वर्षों की फीस का भुगतान करना था, लेकिन तीन महीने से आवेदन करने के बावजूद स्कूलों को अभी तक कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस कारण कई स्कूल आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और स्कूल संचालक परेशान हैं।

    हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि इस संबंध में हाल ही में एक प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार से पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में मुलाकात की थी। उस दौरान निदेशक ने आश्वासन दिया था कि अक्टूबर माह के अंत तक बकाया राशि जारी कर दी जाएगी, लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। कुंडू ने कहा कि कई स्कूलों ने बच्चों की शिक्षा के लिए भारी खर्च किया है, लेकिन सरकार की तरफ से भुगतान न होने के कारण स्कूलों के सामने शिक्षकों का वेतन और अन्य खर्चों का संकट खड़ा हो गया है।

    कक्षा 9 से 12 तक की फीस तय नहीं, पोर्टल भी बंद

    एसोसिएशन ने यह भी बताया कि कक्षा 9 से 12 तक की फीस वर्ष 2015-16 से अब तक तय नहीं की गई है, जिससे उन कक्षाओं के छात्रों की फीस का भी भुगतान अटका हुआ है। स्कूल संचालकों का कहना है कि सरकार को कक्षा 9 से 12 के लिए पोर्टल खोलना चाहिए ताकि स्कूल फीस रिइम्बर्समेंट के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि इन कक्षाओं की फीस फॉर्म नंबर 6 में दर्शाई गई फीस के आधार पर तय की जानी चाहिए, ताकि पिछले दस वर्षों की देनदारी को जल्द निपटाया जा सके।

    मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से की मांग, जल्द मिले बकाया

    एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मांग की है कि कक्षा 2 से 8 तक की बकाया फीस की राशि तुरंत जारी की जाए, क्योंकि तीन महीने बीत जाने के बाद भी स्कूलों को भुगतान नहीं मिला है। संचालकों ने बताया कि भले ही अब 134-ए नियम को बंद कर दिया गया है, लेकिन सरकार के आदेशानुसार स्कूल अभी भी उन बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं जो पहले इस योजना के तहत प्रमोट हुए थे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कई स्कूलों को संचालन में कठिनाई होगी और शिक्षकों का वेतन भी प्रभावित होगा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो प्राइवेट स्कूल मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपना चौधरी ने डांस फ्लोर पर मचाया तूफान, फैन ने चुपके से बनाया वीडियो, इंटरनेट पर मचा तहलका
    Next Article नेहरू के हस्तक्षेप से श्रीकृष्ण सिंह बने थे बिहार के पहले मुख्यमंत्री
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026

    सीएम नायाब सैनी ने किया बड़ा ऐलान, 24 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

    March 7, 2026

    पैक्स को डिजिटल मोड में करने से कार्य में आएगी पारदर्शिता

    March 7, 2026

    मीट दुकानों के दरवाजे बंद कते के लिए दिया दो दिन का समय

    March 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

    By परवेश चौहानMarch 7, 2026

    Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को…

    CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

    March 7, 2026

    अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.