Close Menu
    What's Hot

    AAP नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है

    May 12, 2026

    138 मिनट की इस फिल्म ने बदल दी एक्ट्रेस की किस्मत, बजट से 15 गुना ज्यादा की कमाई

    May 12, 2026

    फर्जी नंबर प्लेट, क्लोन कार और प्रोफेशनल शूटर… PA मर्डर केस में सामने आई खौफनाक साजिश

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फर्जी नंबर प्लेट, क्लोन कार और प्रोफेशनल शूटर… PA मर्डर केस में सामने आई खौफनाक साजिश

      May 11, 2026

      सुवेंदु सरकार में मंत्रियों को मिला विभागों का तोहफा, दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक किसे क्या मिला?

      May 11, 2026

      उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर होगा आसान, जून में शुरू हो सकता है 6 लेन पुल

      May 11, 2026

      बंगाल में सत्ता संभालते ही सुवेंदु अधिकारी का मास्टरस्ट्रोक, आयुष्मान भारत समेत कई बड़े ऐलान

      May 11, 2026

      गुजरात के छह पर्यटकों की हिमाचल में मौत

      May 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»AAP नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है
    पंजाब

    AAP नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 12, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड और उनकी गिरफ्तारी को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया है। आप ने केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब भी भाजपा चुनाव मैदान में पिछड़ती दिखती है, तो अपनी जांच एजेंसियों को आगे भेजकर विपक्ष की आवाज को कुचलने की साजिश रचती है। संजीव अरोड़ा के खिलाफ यह कार्रवाई उसी बदले की राजनीति का हिस्सा है।

    अरोड़ा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सीनियर नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जैसे भाजपा ने ईडी, सीबीआई और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के तंत्र का गलत इस्तेमाल करके पश्चिम बंगाल में चुनाव लूटने और सरकार बनाने की कोशिश की थी, अब पंजाब में भी वही घिनौना खेल खेला जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि यह सिर्फ संजीव अरोड़ा जी पर रेड नहीं है, बल्कि यह पंजाब और तीन करोड़ पंजाबियों की शान पर हमला है। अपनी हार से घबराई भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के ज़रिए पंजाब पर हमला कर रही है।

    मंत्री चीमा ने केंद्रीय एजेंसियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा पूरे देश से विपक्षी पार्टियों को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि पहले अमन अरोड़ा जी को टारगेट किया गया और अब दूसरी बार संजीव अरोड़ा जी के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया गया है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने के लिए कर रही है, ताकि कोई उनके खिलाफ आवाज़ न उठा सके।

    चीमा ने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा का यह कदम बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बनाए संविधान को खत्म करने की गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सीधे हमारे संविधान पर हमला कर रही है, जिसे ‘आम आदमी पार्टी’ और पंजाब के लोग कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

    हरपाल चीमा ने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग भाजपा के इन नापाक इरादों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के तीन करोड़ लोग एकजुट हैं। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, उन्हें पंजाब की धरती से हमेशा करारी हार मिलेगी। हम इस तानाशाही का डटकर विरोध करेंगे और झुकेंगे नहीं।

    यह रेड किसी जांच के लिए नहीं है, बल्कि सिर्फ डराने-धमकाने की राजनीति है : अमन अरोड़ा

    कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके पंजाब में अपनी राजनीतिक ज़मीन तलाशने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि पिछले एक साल में ही संजीव अरोड़ा जी के घर पर तीसरी बार रेड हुई है और पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बार है। यह रेड किसी जांच के लिए नहीं है, बल्कि सिर्फ डराने-धमकाने की राजनीति है। भाजपा का सिर्फ और सिर्फ मकसद आम आदमी पार्टी के नेताओं को डराना और बदनाम करना है।

    केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री अरोड़ा ने कहा कि भाजपा और उसकी एजेंसियों को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। यह गुरुओं, पीरों और फकीरों की धरती है। अगर औरंगजेब इस मिट्टी को नहीं झुका सका तो भाजपा क्या झुकाएगी? यह शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह और उधम सिंह जैसे योद्धाओं की धरती है, जिन्हें अंग्रेज भी नहीं झुका पाए।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग प्यार के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं, लेकिन डंडे या तानाशाही के आगे कभी नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों को चेतावनी देता हूं कि वे इन गंदी चालों से बाज आएं। इन हथकंडों से भाजपा न तो पंजाब को झुका सकेगी, न आम आदमी पार्टी को, न ही पंजाब के तीन करोड़ लोगों के जज़बे को।

    पंजाब के लोग सब कुछ देख रहे हैं

    अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए अपनाए जा रहे ये तरीके भविष्य में उनके लिए घातक साबित होंगे। पंजाब के लोग सब कुछ देख रहे हैं और समय आने पर इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

    पंजाब की क्रांतिकारी धरती इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी : मुंडियां

    मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और आप नेता दीपक बाली ने कहा कि भाजपा अपनी ‘घटिया राजनीति’ के लिए केंद्रीय एजेंसियों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही है, लेकिन पंजाब की क्रांतिकारी धरती इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस रेड पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की ईडी ने एक साल में तीसरी बार और एक महीने के अंदर दूसरी बार संजीव अरोड़ा जी के घर पर रेड की है। हैरानी की बात है कि बार-बार हो रही इस कार्रवाई में अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। इससे यह साफ है कि इन छापों का मकसद भ्रष्टाचार की जांच करना नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के ईमानदार सिपाहियों को परेशान करना है।

    भाजपा की ‘दबाने वाली राजनीति’ : मंत्री बरिंदर गोयल

    • मंत्री बरिंदर गोयल और विधायक कुलदीप धालीवाल ने इसे भाजपा की ‘दबाने वाली राजनीति’ बताते हुए कहा कि भाजपा अपने विरोधियों को डरा-धमकाकर पार्टी में शामिल करने का खेल खेल रही है, लेकिन पंजाब इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।
    • आप नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा में ‘औरंगजेब की आत्मा’ प्रवेश कर गई है। औरंगजेब की तरह भाजपा भी हर राजनीतिक विरोधी को कुचलना चाहती है। उनका एक ही मंत्र है – या तो भाजपा में शामिल हो जाओ, या जेल जाने को तैयार रहो। भाजपा सत्ता के बल पर सबको डरा-धमकाकर अपने पाले में करना चाहती है।
    • आप नेताओं ने ईडी की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि संजीव अरोड़ा एक सफल व्यापारी हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से अपना साम्राज्य खड़ा किया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ईडी उन लोगों के घर क्यों नहीं जाती जिन्होंने राजनीति में आकर पंजाब को लूटा और करोड़ों-अरबों के होटल और बिजनेस खड़े किए। ईडी बादल परिवार जैसे बड़े राजनीतिक परिवारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? इसका साफ मतलब है कि पंजाब को लूटने वाले भाजपा और ईडी से मिले हुए हैं, जबकि मेहनती लोगों को परेशान किया जा रहा है।
    • भाजपा को चेतावनी देते हुए आप नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस गलतफहमी में न रहे कि हमारे नेता रेड के डर से पार्टी छोड़ देंगे या झुक जाएंगे। आपने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतिंदर जैन और संजय सिंह को जेल भेजा, लेकिन कोई झुका नहीं। संजीव अरोड़ा और आम आदमी पार्टी का कोई भी सिपाही आपकी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है।
    • उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पंजाब में कोई जनाधार नहीं है, इसीलिए उसके नेता नहीं बल्कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां यहां प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के सच्चे सिपाही हैं और भाजपा की इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article138 मिनट की इस फिल्म ने बदल दी एक्ट्रेस की किस्मत, बजट से 15 गुना ज्यादा की कमाई
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीएम मान की ‘शुक्राना यात्रा’ पवित्र नगर श्री फतेहगढ़ साहिब में संपन्न हुई

      May 11, 2026

      संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर AAP कार्यकर्ताओं  ने पंजाब में BJP दफ्तरों का किया घेराव

      May 11, 2026

      Punjab News: पंजाब में 26 मई को होंगे नगर निगम चुनाव, राज्य चुनाव आयुक्त…

      May 11, 2026

      सुल्तानपुर लोधी में चलती बस में हंगामा, ASI ने निकाली…

      May 11, 2026

      स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

      May 11, 2026

      मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

      May 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है

      By श्वेता चौहानMay 12, 2026

      आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड और…

      138 मिनट की इस फिल्म ने बदल दी एक्ट्रेस की किस्मत, बजट से 15 गुना ज्यादा की कमाई

      May 12, 2026

      फर्जी नंबर प्लेट, क्लोन कार और प्रोफेशनल शूटर… PA मर्डर केस में सामने आई खौफनाक साजिश

      May 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.