Close Menu
    What's Hot

    Monsoon Update: आज इन 12 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD वेदर अपडेट | National

    July 17, 2026

    NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

    July 17, 2026

    अभय चौटाला ने PM मोदी को याद दिलाए चुनावी वादे, किसानों से लेकर SYL तक उठाए सवाल

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

      July 17, 2026

      धमाल मचाने आ रही किआ सिरोस ईवी, जबरदस्त फीचर, जानें कितनी होगी कीमत

      July 17, 2026

      क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

      July 16, 2026

      डीजीएमए ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी

      July 16, 2026

      जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत, पहले दिन की यात्रा रूकी, कल फिर से शुरू होगी

      July 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»अभय चौटाला ने PM मोदी को याद दिलाए चुनावी वादे, किसानों से लेकर SYL तक उठाए सवाल
    हरियाणा

    अभय चौटाला ने PM मोदी को याद दिलाए चुनावी वादे, किसानों से लेकर SYL तक उठाए सवाल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद दौरे से एक दिन पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने प्रेसवार्ता कर केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पद संभालने के बाद यह उनका हरियाणा का 18वां दौरा है और हर बार प्रदेशवासियों को उम्मीद रहती है कि वह हरियाणा को उसका हक दिलाएंगे।

    अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े 11 साल के कार्यकाल में कभी भी प्रधानमंत्री के सामने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर का मुद्दा मजबूती से नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हरियाणा को उसके हिस्से का SYL का पानी दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री स्वयं हरियाणा से विशेष लगाव की बात करते हैं, तो प्रदेश को उसका वैधानिक अधिकार भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने SYL मामले में स्वयं अदालत में पैरवी की थी और वर्ष 2002, 2004 तथा 2016 में हरियाणा के पक्ष में फैसले आए। इसके बावजूद पंजाब में बनने वाली करीब 122 किलोमीटर लंबी नहर आज तक नहीं बनाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मुद्दे को राजनीति की भेंट चढ़ा दिया।

    अभय चौटाला ने दादूपुर-नलवी नहर परियोजना को बंद करने के फैसले की भी आलोचना की और यमुना जल समझौते को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले हुए समझौते में तीन डैम बनाने का प्रावधान था, लेकिन हाल ही में राजस्थान के साथ हुए नए एमओयू में इसका कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि इनेलो इस फैसले का पुरजोर विरोध करेगी। किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने का वादा किया गया था, लेकिन किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें परेशान किया गया। हुड्डा पर साधा निशाना

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अपने पिता का नाम लगाने के लिए हरियाणा के 600 करोड़ रुपये बर्बाद किए गए। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल के कथित सीएलयू घोटाले की 600 पन्नों की चार्जशीट उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपी थी और भाजपा शासनकाल में हुए कथित घोटालों की जांच की भी मांग की थी।


    NEET PAPER LEAK 2026 07 17T073320.145 2026 07 10ddd68e7aa16933b559438d68ac2c91 1200x675

    पीएम मोदी के दौरे पर बोले अभय चौटाला

    अभय चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने दौरे के दौरान इन सभी मुद्दों पर हरियाणा सरकार से जवाब मांगना चाहिए ताकि प्रदेश की जनता को उनके अधिकार मिल सकें।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIndia Vs England 2nd ODI LIVE Streaming: दूसरा वनडे 3.30 बजे नहीं होगा शुरू, क्या लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी हुआ चेंज | Sports
    Next Article NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    आधी रात गुरुग्राम में एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसवालों को भी लगी गोली

    July 17, 2026

    gangster lokesh urf soorya| राजस्थान पुलिस का वांटेड दिल्ली पुलिस ने दबोचा, कौन है 20 हजार का इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या?

    July 16, 2026

    PM मोदी के जींद दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में, CM नायब सैनी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    July 16, 2026

    ऑपरेशन कर लौटे, बाथरूम में मिले बेहोश, 3 घंटे CPR से भी नहीं बची जान

    July 16, 2026

    Hydrogen Train | Hydrogen Train Route and Fare

    July 16, 2026

    करनाल में मर्डरः शराबी पति ने गहरी नींद में सो रही पत्नी को चाकू से मार डाला, बेटी पर भी किया वार, कैरेक्टर पर करता था शक

    July 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Monsoon Update: आज इन 12 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD वेदर अपडेट | National

    By परवेश चौहानJuly 17, 2026

    देश के कई राज्यों में 17 जुलाई को बारिश की संभावना है। IMD Weather Forecast:…

    NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

    July 17, 2026

    अभय चौटाला ने PM मोदी को याद दिलाए चुनावी वादे, किसानों से लेकर SYL तक उठाए सवाल

    July 17, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.