Close Menu
    What's Hot

    CM भगवंत सिंह मान बोले- बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे…

    June 24, 2026

    आखिर किस बात पर भड़के लोग? ट्रोलिंग से परेशान डिंपल चौधरी ने बयां किया दर्द

    June 24, 2026

    गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो की मौत, 16 घायल
    Breaking News

    गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो की मौत, 16 घायल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ghaziabad Expressway Accident : गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो की मौत, 16 घायल
    Ghaziabad Expressway Accident : गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो की मौत, 16 घायल

    पश्चिमी बंगाल के थे सभी श्रद्धालु, मूर्ति विसर्जन के बाद लौट रहे थे वापस

    Ghaziabad Expressway Accident (द भारत ख़बर), नोएडा : पश्चिम बंगाल के निवासी उस समय हादसे का शिकार हो गए जब वे हिंडन में काली मां की मूर्ति विसर्जित कर घर लौट रहे थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को गंभीर चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य बचाव टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों को उपचार चल रहा है।

     पुल की रेलिंग से टकराया वाहन, 20 फीट नीचे गिरे लोग

    हिंडन पुल व फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले ब्रिज रोड पर रविवार शाम श्रद्धालुओं से भरा वाहन रेलिंग से टकराकर पलट गया। इसमें बैठे छह लोग उछलकर पुल से नीचे गिर गए। हादसे में रंजीत और वासुदेव की मौत हो गई। 16 घायल हैं। सभी हिंडन में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे थे। हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले ब्रिज रोड पर रविवार शाम श्रद्धालुओं से भरा वाहन रेलिंग से टकरा गया। इसमें बैठे छह लोग उछलकर 20 फीट नीचे गिर गए। कई लोग पिकअप के नीचे दब गए। दुर्घटना में रंजीत (55) और वासुदेव (42) की मौत हो गई। 16 अन्य लोग घायल हैं, चार के हाथ-पैर टूट गए हैं।

    यह बताया जा रहा हादसे का कारण

    पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल के निवासी सभी लोग हिंडन में काली मां की मूर्ति विसर्जित कर घर लौट रहे थे। रविवार शाम पिकअप बिसरख पुल पार करके एफएनजी एक्सप्रेसवे की तरफ आ रहा था। इस दौरान दूसरी तरफ से विपरीत दिशा में वाहन आ गया। इससे पिकअप बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया। एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।

    एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा

    ज्ञात रहे कि श्रद्धालुओं के साथ यह एक सप्ताह में दूसरा हादसा है। इससे पहले पांच नवंबर को उत्तर प्रदेश के मिजार्पुर जिले में आठ श्रद्धालुओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। हादसे का शिकार सभी श्रद्धालू कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वे चुनार रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 9.15 बजे ट्रेन गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा से रेलवे लाइन पार कर रहे थे और इसी बीच हावड़ा-कालका मेल की चपेट में आ गए। कालका मेल प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजर रही थी। इस हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। मरने वालों में सभी महिलाएं थी।

    ये भी पढ़ें : SpiceJet plane emergency landing : मुंबई से कोलकाता जा रहे विमान के इंजन में आई खराबी

    Previous articleDelhi Pollution Update : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का मामला गहराया

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिसार में 18.28 करोड़ रुपये लागत से बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात
    Next Article नए टैरिफ से भर रहा अमेरिका का खजाना : ट्रंप
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026

      होर्मुज पहले वाली स्थिति में कभी नहीं लौटेगा : गालिबाफ

      June 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM भगवंत सिंह मान बोले- बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे…

      By श्वेता चौहानJune 24, 2026

      फरीदकोट : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साेमवार को कहा कि पंजाब के लोग…

      आखिर किस बात पर भड़के लोग? ट्रोलिंग से परेशान डिंपल चौधरी ने बयां किया दर्द

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.