Close Menu
    What's Hot

    सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

    June 24, 2026

    नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान BJP की दलित-विरोधी मानसिकता हुई बेनकाब : हरपाल सिंह चीमा

    June 24, 2026

    ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप! थलापति विजय के बर्थडे पर तृषा कृष्णन ने लुटाया प्यार

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

      June 24, 2026

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में दिनदहाड़े युवती पर एसिड अटैक
    दिल्ली

    दिल्ली में दिनदहाड़े युवती पर एसिड अटैक

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Crime News : दिल्ली में दिनदहाड़े युवती पर एसिड अटैक
    Delhi Crime News : दिल्ली में दिनदहाड़े युवती पर एसिड अटैक

    चेहरा बचाने की कोशिश में युवती के दोनों हाथ झुलसे, तीन नामजद

    Delhi Crime News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा के सरकार के दावे एक बार फिर से उस समय खोखले साबित हुए जब दिनदहाड़े एक युवती पर एसिड अटैक कर दिया गया। इस एसिड अटैक के दौरान युवती ने बहादुरी दिखाते हुए अपना चेहरा अपने हाथों से छुपा लिया जिससे चेहरा तो बच गया लेकिन युवती के हाथ बुरी तरह से झुलस गए।

    युवती को गंभीर हालत में दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर तीन युवकों को नामजद करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है पीड़िता

    मुकुंदपुर निवासी 20 वर्षीय युवती पर रविवार को दिनदहाड़े एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता को गंभीर हालत में दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 26 अक्तूबर को दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती को एसिड बर्न इंजरी के साथ भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़िता से पूछताछ की।

    पीड़िता ने बताया कि वह स्नातक द्वितीय वर्ष की नॉन-कॉलेज छात्रा है और अतिरिक्त कक्षा के लिए अशोक विहार स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज गई थी। जब वह कॉलेज की ओर पैदल जा रही थी, तभी उसके जानकार जितेंद्र, निवासी मुकुंदपुर, अपने दो साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा।

    इस तरह दिया वारदात को अंजाम

    पीड़िता के अनुसार, ईशान ने अरमान को एक बोतल थमाई, जिसके बाद अरमान ने उस पर तेजाब फेंक दिया। युवती ने चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी जितेंद्र पिछले कुछ समय से उसका पीछा कर रहा था। करीब एक माह पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी।

    घटना की सूचना पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : आसियान देश साझा मूल्यों की डोर से बंधे हुए : मोदी

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक करोड़ से ज्यादा कर्मियों व पेंशनर्स को जल्द मिलेगा नया वेतनमान
    Next Article सपना चौधरी का डांस बना कहर! स्टेज पर मचाया तूफान, एक स्टेप पर बेकाबू हुई भीड़
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में 11 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

      June 23, 2026

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

      By अंकित कुमारJune 24, 2026

      Abhijeet Dipke Vs Dharmendra Pradhan: सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान…

      नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान BJP की दलित-विरोधी मानसिकता हुई बेनकाब : हरपाल सिंह चीमा

      June 24, 2026

      ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप! थलापति विजय के बर्थडे पर तृषा कृष्णन ने लुटाया प्यार

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.