Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में आज और कल भी मौसम रहेगा ठंडा

    May 5, 2026

    अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

    May 5, 2026

    गुरुग्राम नई बस्ती में टाइल्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

      May 5, 2026

      भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी

      May 5, 2026

      महाराष्ट्र के बारामती से 2.18 लाख वोटों से चुनाव जीतीं सुनेत्रा पवार

      May 4, 2026

      ममता भवानीपुर से चुनाव हारीं, कहा- यह भाजपा की जीत नहीं बल्कि लूट, पीएम का जवाब- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे

      May 4, 2026

      बंगाल में पहली बार खिला कमल, BJP के 5 ऐसे मास्टरस्ट्रोक जिनसे चारों खाने चित हुईं Mamata Banerjee

      May 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप
    Breaking News

    अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Pakistan Attack on Afghanistan : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप
    Pakistan Attack on Afghanistan : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

    कहा, पाकिस्तानी सेना के हमले में 3 की मौत, 14 घायल, पाकिस्तान ने सभी आरोप नकारे

    Pakistan Attack on Afghanistan (द भारत ख़बर), काबुल : इस साल फरवरी से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस अवधि के दौरान दोनों देशों की सेनाएं कई बार एक दूसरे पर हमले कर चुकीं हैं। जिसमें काफी संख्या में आम नागरिकों और कुछ सैनिकों की मौत हो चुकी है।

    इन झड़पों में अफगानिस्तान को ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं अप्रैल की शुरूआत में चीन की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता हुई थी। उस समय दोनों पक्ष संघर्ष को न बढ़ाने और बातचीत से समाधान खोजने पर सहमत हुए थे। इसके बावजूद सीमा पर झड़पें जारी हैं, हालांकि अब इनकी तीव्रता पहले के मुकाबले कुछ कम हुई है।

    अफगानिस्तान ने यह आरोप लगाए

    अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान पर अपनी सीमा के अंदर हमले करने का गंभीर आरोप लगाया है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया पर बताया कि पूर्वी कुनार प्रांत में हुए इन हमलों में दो स्कूल, दो मस्जिदें और एक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।

    पाकिस्तान ने आरोपों पर यह बयान दिया

    पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान के ये दावे हाल ही में अफगान क्षेत्र से पाकिस्तान की तरफ हुई गोलीबारी को छिपाने की कोशिश हैं। पाकिस्तान के मुताबिक, मार्च और अप्रैल में अफगान सीमा से हुए हमलों में खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में नौ महिलाओं और बच्चों की जान गई थी।

    पाकिस्तान ने कहा कि बाजौर के हमलों ने अफगान शासन की लापरवाही और शर्मनाक हरकतों को दुनिया के सामने ला दिया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ताजा दावों पर तकनीकी सवाल भी उठाए हैं। पाकिस्तान का तर्क है कि जो तस्वीरें दिखाई जा रही हैं, वे तोप के गोलों से हुए नुकसान जैसी नहीं लगतीं। पाकिस्तान के अनुसार, इमारतों की छतें सलामत हैं और नुकसान केवल कुछ ही हिस्सों में है, जो यह संकेत देता है कि यह तबाही बनावटी हो सकती है।

    ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : होर्मुज में जहाजों पर ईरान ने हमला किया तो उसे मिटा देंगे : ट्रंप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरुग्राम नई बस्ती में टाइल्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
    Next Article दिल्ली में आज और कल भी मौसम रहेगा ठंडा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी

      May 5, 2026

      महाराष्ट्र के बारामती से 2.18 लाख वोटों से चुनाव जीतीं सुनेत्रा पवार

      May 4, 2026

      ममता भवानीपुर से चुनाव हारीं, कहा- यह भाजपा की जीत नहीं बल्कि लूट, पीएम का जवाब- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे

      May 4, 2026

      बंगाल में पहली बार खिला कमल, BJP के 5 ऐसे मास्टरस्ट्रोक जिनसे चारों खाने चित हुईं Mamata Banerjee

      May 4, 2026

      पश्चिम बंगाल परिणाम पंजाब की राजनीति की दिशा करेंगे तय

      May 4, 2026

      BJP बहुमत के पार, ममता का दावा- अंत में TMC ही मारेगी बाज़ी

      May 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली में आज और कल भी मौसम रहेगा ठंडा

      By परवेश चौहानMay 5, 2026

      Delhi Weather Update : दिल्ली में आज और कल भी मौसम रहेगा ठंडा पश्चिमी विक्षोभ…

      अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

      May 5, 2026

      गुरुग्राम नई बस्ती में टाइल्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

      May 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.