Close Menu
    What's Hot

    वेस्टइंडीज के खिलाफ आज टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा

    March 1, 2026

    एआई क्रांति में सेमीकंडक्टर की अहम भूमिका : पीएम

    March 1, 2026

    आखिर अयातुल्ला अली खामेनेई के पीछे पड़े हैं अमेरिका और इजरायल

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आखिर अयातुल्ला अली खामेनेई के पीछे पड़े हैं अमेरिका और इजरायल

      March 1, 2026

      फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश, 61 लाख लोगों के नाम कटे, 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर्स

      February 28, 2026

      ईरान-इजराइल जंग, खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील, एडवाइजरी जारी

      February 28, 2026

      ईरानी रक्षामंत्री के मारे जाने की खबर, 85 स्कूली छात्राओं की भी मौत

      February 28, 2026

      राजस्थान में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा

      February 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»आखिर अयातुल्ला अली खामेनेई के पीछे पड़े हैं अमेरिका और इजरायल
    Breaking News

    आखिर अयातुल्ला अली खामेनेई के पीछे पड़े हैं अमेरिका और इजरायल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ayatullah Ali Khamenei : आखिर अयातुल्ला अली खामेनेई के पीछे पड़े हैं अमेरिका और इजरायल
    Ayatullah Ali Khamenei : आखिर अयातुल्ला अली खामेनेई के पीछे पड़े हैं अमेरिका और इजरायल

    पश्चिमी एशिया में हो रहे युद्ध के पीछे केवल खामेनेई को सत्ता से हटाना या फिर कुछ और कारण

    Ayatullah Ali Khamenei (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पश्चिमी एशिया में माहौल अब पूरी तरह से बदल चुका है। पिछले करीब एक माह से चली आ रही ईरान और अमेरिका की जुबानी जंग अब हकीकत की जंग में बदल चुकी है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर बड़े स्तर पर हमले कर रहे हैं। जिससे पूरे ईरान में डर और अशांति का माहौल है। इतना ही नहीं जवाब में ईरान ने भी इजरायल सहित कई अन्य देशों पर मिसाइल हमले किए हैं। कुल मिलाकर इस युद्ध से पश्चिम एशिया युद्ध की आग में जल उठा है। लेकिन इस युद्ध के पीछे केवल एक आदमी जिम्मेदार बताया जा रहा है जो है अयातुल्ला अली खामेनेई।

    इस तरह धर्मगुरु से सुप्रीम लीडर बना खामेनेई

    गौरतलब है कि 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई एक धर्मगुरु हैं, जो 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर (सर्वोच्च नेता) के पद पर काबिज हैं। उन्होंने ईरान के इस्लामी गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद यह पद संभाला था। खुमैनी ने ही 1979 की इस्लामी क्रांति का नेतृत्व किया था, जिसमें अमेरिका समर्थित शाह को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। आज की तारीख में खामेनेई देश के आध्यात्मिक नेता होने के साथ-साथ सरकार, सेना और न्यायपालिका की अंतिम और सर्वोच्च शक्ति अपने पास रखते हैं।

    जनता में भी खामेनेई के प्रति गुस्सा

    ज्ञात रहे कि ईरान में जारी वर्तमान स्थिति की नींव दो माह पहले ईरान में हुए प्रदर्शनों ने रख दी थी। दरअसल ईरान में महंगाई अपने चरम पर है। यहां पर लोगों को जीवन जीने के लिए बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी से परेशान होकर दो माह पहले ईरान की जनता ने खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने शुरू कर दिए। जब यह प्रदर्शन पूरे देश में फैल गए तो अमेरिका ने इसमें दखल देते हुए प्रदर्शनकारियों को समर्थन दे दिया और खामेनेई के खिलाफ कठोर कदम उठाने की घोषणा कर दी।

    अपनी पसंद के नेता को सत्ता सौंपना चाहता है अमेरिका

    अमेरिका द्वारा ईरान के आंतरिक मामलों में दखल देने का एक बड़ा कारण यह भी है कि अमेरिका दोबारा से अपनी पसंद के नेता को ईरान की सत्ता सौंपना चाहता है। जिससे दोबारा वह ईरान पर अपना दबदबा कायम कर सके। ज्ञात रहे कि 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले ईरान पर अमेरिका समर्थित शाह का कब्जा था। अमेरिका दोबारा से ईरान में 1979 से पहले के राजनीतिक हालात चाहता है।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Breaking News : हमले में मारा गया ईरान का सवोच्च नेता खामेनेई : ट्रंप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के पशु अस्पतालों में होगी स्टाफ की बंपर भर्ती, HSSC से हुई मांग, 3963 पद खाली
    Next Article एआई क्रांति में सेमीकंडक्टर की अहम भूमिका : पीएम
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश, 61 लाख लोगों के नाम कटे, 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर्स

      February 28, 2026

      ईरान-इजराइल जंग, खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील, एडवाइजरी जारी

      February 28, 2026

      ईरानी रक्षामंत्री के मारे जाने की खबर, 85 स्कूली छात्राओं की भी मौत

      February 28, 2026

      राजस्थान में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा

      February 28, 2026

      इजरायल ने तेहरान पर मिसाइलों से किया हमला

      February 28, 2026

      ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किए हमले

      February 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वेस्टइंडीज के खिलाफ आज टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा

      By परवेश चौहानMarch 1, 2026

      Ind vs WI T20 Match Live : वेस्टइंडीज के खिलाफ आज टीम इंडिया की अग्नि…

      एआई क्रांति में सेमीकंडक्टर की अहम भूमिका : पीएम

      March 1, 2026

      आखिर अयातुल्ला अली खामेनेई के पीछे पड़े हैं अमेरिका और इजरायल

      March 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.