Close Menu
    What's Hot

    कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

    March 17, 2026

    चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में उठा रेवाडी के इन गांवों के गंदे पानी का मुद्दा

    March 17, 2026

    ‘आप’ सरकार ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की : मुख्यमंत्री मान

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

      March 17, 2026

      मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

      March 17, 2026

      कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

      March 17, 2026

      पूर्व पीएम देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना

      March 16, 2026

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ईरान-इजराइल जंग, खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील, एडवाइजरी जारी
    Breaking News

    ईरान-इजराइल जंग, खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील, एडवाइजरी जारी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Iran Israel War Update: ईरान-इजराइल जंग, खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील, एडवाइजरी जारी
    Iran Israel War Update: ईरान-इजराइल जंग, खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील, एडवाइजरी जारी

    कश्मीरी छात्रों को वापस लाने की मांग
    Iran Israel War Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/तेहरान/तेल अवीव: अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने शनिवार को ईरान और इजराइल समेत खाड़ी देशों में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर घरों में रहने की अपील की है। ईरान, इजराइल समेत यूएई, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन और फिलिस्तीन में भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

    जॉर्डन में भारतीय पर्यटकों को संभावित उड़ान बाधा से पहले देश छोड़ने की भी सलाह दी गई है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। एसोसिएशन ने छात्रों को वापस लाने की मांग की है।

    ईरान ने जवाब में दागी 400 मिसाइलें

    दरअसल शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया। जवाब में ईरान ने करीब 400 मिसाइलें दागकर इजराइल के साथ कुवैत, कतर, बहरीन, सऊदी अरब में अमेरिकी ठिकानों और दुबई को निशाना बनाया।

    इजराइल में 41 हजार से ज्यादा भारतीय

    ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा कि जनवरी तक ईरान में 10 हजार से ज्यादा भारतीय रह रहे थे। इनमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं, जो वहां मेडिकल और अन्य कोर्सेस की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं इजराइल में 41 हजार से ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं। दूतावास ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सुरक्षित शेल्टर की जानकारी रखें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना जरूरी बताया गया है।

    सरकार बोली- स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं

    भारत सरकार ने कहा है कि वह इन देशों में हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल भारतीय नागरिकों से घबराने की बजाय सतर्क रहने, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित दूतावास से तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है।

    ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें
    Next Article हरियाणा में 500 से अधिक नए सेक्टर बसाने की तैयारी, जमीन खरीदने की प्रक्रिया हुई शुरू
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

      March 17, 2026

      मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

      March 17, 2026

      कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

      March 17, 2026

      पूर्व पीएम देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना

      March 16, 2026

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026

      भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

      March 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

      By अंकित कुमारMarch 17, 2026

      Nanda Devi Ship: कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज…

      चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में उठा रेवाडी के इन गांवों के गंदे पानी का मुद्दा

      March 17, 2026

      ‘आप’ सरकार ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की : मुख्यमंत्री मान

      March 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.