Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में बड़े पैमाने पर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सांसदों की घरों की दीवारों पर लिखा गया ‘गद्दार’

    April 27, 2026

    रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाली कास्टिंग डायरेक्टर ने रचा ली शादी

    April 27, 2026

    क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फ्लाईओवर के रखरखाव के लिए PWD, IOC के बीच हुआ समझोता, स्वास्थ्य केंद्र, चार्जिंग स्टेशन और पुस्तकालय जैसी सुविधाएँ होंगी उपलब्ध
    हरियाणा

    फ्लाईओवर के रखरखाव के लिए PWD, IOC के बीच हुआ समझोता, स्वास्थ्य केंद्र, चार्जिंग स्टेशन और पुस्तकालय जैसी सुविधाएँ होंगी उपलब्ध

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi News: Delhi सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने राजधानी के फ्लाईओवरों की देखरेख और सौंदर्यीकरण के लिए कॉर्पोरेट कंपनियों को शामिल करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस पहल के तहत विभिन्न सार्वजनिक और निजी कंपनियाँ फ्लाईओवरों को “गोद” ले सकेंगी। हाल ही में पीडब्ल्यूडी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के बीच इस योजना को लेकर पहली बैठक हुई, जिसमें साझेदारी के संभावित मॉडल पर चर्चा की गई।Delhi News

     

    Delhi News: इस योजना के तहत, जो भी कंपनी फ्लाईओवर को अपनाएगी, उसे संरचना की सफाई, रखरखाव और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके बदले कंपनी को सीमित मात्रा में फ्लाईओवर पर विज्ञापन लगाने की अनुमति दी जाएगी। इससे एक ओर शहर की छवि सुधरेगी, वहीं सरकारी खर्च में भी कमी आएगी सरकारी सूत्रों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी जल्द ही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ इस योजना पर दूसरी बैठक करने जा रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।Delhi News

    स्वास्थ्य केंद्र, चार्जिंग स्टेशन और पुस्तकालय जैसी सुविधाएँ होंगी उपलब्ध

    पीडब्ल्यूडी की योजना के अनुसार, फ्लाईओवरों के नीचे की खाली जगहों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, बच्चों के खेलने के क्षेत्र, छोटे कार्यालय, वाचनालय और पुस्तकालय जैसी सार्वजनिक सुविधाएँ विकसित की जाएँगी। इन प्रयासों का उद्देश्य यह है कि फ्लाईओवरों के नीचे की जगहें अब सिर्फ खाली या गंदी जगह न रहकर समुदाय के उपयोग में आने वाले सक्रिय स्थल बनें। इससे नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, साथ ही शहर में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि “एडॉप्ट ए फ्लाईओवर” योजना दिल्ली को एक स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहरी मॉडल की ओर ले जाने वाला कदम साबित होगी। भविष्य में इस योजना को अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है, जिससे शहरी विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को गति मिलेगी।

    गौरतलब है कि इसी वर्ष जुलाई में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि विभाग अपने प्रमुख बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के ढांचे में विकसित करेगा। अधिकारियों के अनुसार, इसी कड़ी में “एडॉप्ट ए फ्लाईओवर” परियोजना शुरू की गई है, जिसके तहत फ्लाईओवरों की सफाई, मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र को सौंपी जाएगी। इससे सरकारी तंत्र पर भार कम होगा और शहर के मुख्य मार्ग अधिक स्वच्छ और सुंदर बनेंगे।

    94 फ्लाईओवर होंगे परियोजना में शामिल, बदलेगी शहर की तस्वीर

    पीडब्ल्यूडी ने इस पहल के लिए राजधानी के 94 फ्लाईओवरों की पहचान की है। इन फ्लाईओवरों के नीचे की जगहों को भी सार्वजनिक उपयोग के लिए विकसित करने की योजना है। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर फ्लाईओवरों के नीचे का क्षेत्र वर्तमान में अतिक्रमण, कचरा और अव्यवस्था का शिकार है। इस योजना का उद्देश्य इन जगहों को साफ-सुथरे, उपयोगी और आकर्षक सार्वजनिक स्थलों में बदलना है। इन क्षेत्रों को विकसित कर वहां नागरिक सुविधाएँ दी जाएंगी, जिससे शहर की सुंदरता और कार्यक्षमता दोनों में सुधार होगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि इस मॉडल को अपनाने से न केवल फ्लाईओवरों की स्थिति सुधरेगी बल्कि कॉर्पोरेट क्षेत्र को भी सामाजिक योगदान का अवसर मिलेगा।Delhi News

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराजा शूर सैनी जयंती पर नारनौल में होगा राज्य स्तरीय समारोह, CM Haryana होंगे मुख्य अतिथि
    Next Article क्या दिल्ली में फिदायीन हमला हुआ
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में चलती बस में लगी आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    April 27, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

    April 27, 2026

    हरियाणा के सिरसा में ई-रिक्शा चालक के साथ लूट और मारपीट, जबरन ट्रांसफर करवाए पैसे

    April 27, 2026

    चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

    April 27, 2026

    हरियाणा के मौसम में आज होगा बड़ा बदलाव

    April 27, 2026

    पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम! केवल ब्याज से 18 लाख रुपये से अधिक की कमाई

    April 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब में बड़े पैमाने पर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सांसदों की घरों की दीवारों पर लिखा गया ‘गद्दार’

    By श्वेता चौहानApril 27, 2026

    राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में…

    रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाली कास्टिंग डायरेक्टर ने रचा ली शादी

    April 27, 2026

    क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार

    April 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.