अभिनय से की सबकी बोलती बंद
Alia Bhatt, (द भारत ख़बर), मुंबई: आलिया भट्ट ने साल 2012 में स्टूडेंट आॅफ द ईयर फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। ऐसा लगता है कि अभी ये कल की ही बात है। लेकिन देखते ही देखते एक्ट्रेस ने अपने करियर के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान अपने अभिनय के दम पर उन्होंने नेपो किड का टैग भी हटा दिया है। एक्ट्रेस के 33वें जन्मदिन पर बात कर रहे उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में जिसमें अपनी परफॉर्मेंस से एक्ट्रेस ने सभी की बोलती बंद कर दी।

हाईवे
हाईवे फिल्म की बात करें तो आलिया भट्ट की ये फिल्म साल 2014 में आई थी और इसमें वे लीड रोल में थीं। उनके अपोजिट फिल्म में रणदीप हुड्डा नजर आए थे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस का अभिनय निखर कर आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने करीब 50 करोड़ कमाए थे और हिट रही थी।
उड़ता पंजाब
उड़ता पंजाब फिल्म साल 2016 में आई थी और इसमें आलिया भट्ट के अपोजिट शाहिद कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। पंजाब में ड्रग्स की खपत को लेकर बढ़ते मुद्दे पर इस फिल्म को बनाया गया था जिसमें आलिया ने अपने रोल में कमाल का काम किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो 34 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ के करीब कमाए थे और सुपरहिट रही थी।
गली बॉय
गली बॉय फिल्म साल 2019 में आई थी और इस फिल्म का बॉक्स आॅफिस पर जलवा देखने को मिला था। इसके अलावा फिल्म ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी झंडे गाड़े थे और इस फिल्म को कुल 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे। फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग ने भी सभी का ध्यान खींचा था।
राजी
राजी फिल्म की बात करें तो ये एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म थी जिसमें आलिया भट्ट का लीड रोल था। फिल्म में विकी कौशल, जयदीप अहलावत और सोनी राजदान भी थीं। फिल्म का निर्देशन गुलजार की बेटी मेघना गुलजार ने किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।
गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को उनके फैंस उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस मानते हैं। एक्ट्रेस ने इसमें वैश्यावृति में फंसी महिलाओं की आवाज बनने वाली गंगूबाई काठियावाड़ी का रोल प्ले किया था। फिल्म कोरोना के बाद बॉक्स आॅफिस पर सफल होने वाली सबसे बड़ी फिल्म बनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और माहौल बना दिया था।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss में Manu Punjabi को Kiss करने पर Monalisa ने तोड़ी चुप्पी

