Close Menu
    What's Hot

    24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

    June 19, 2026

    अल्फा के प्रमोशन में ब्लैक ब्लेजर में नजर आई आलिया

    June 19, 2026

    56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»इस गाने की शूटिंग में सच में रो पड़े थे सलमान
    मनोरंजन

    इस गाने की शूटिंग में सच में रो पड़े थे सलमान

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Salman Khan: इस गाने की शूटिंग में सच में रो पड़े थे सलमान
    Salman Khan: इस गाने की शूटिंग में सच में रो पड़े थे सलमान

    फराह खान बोलीं- पहली बार उसे दर्द को महसूस करते देखा
    Salman Khan, (द भारत ख़बर), मुंबई: साल 2006 में फराह खान के पति शिरीष कुंदर जान-ए-मन के नाम से एक फिल्म लेकर आए थे, जिसमें सलमान खान, प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार अहम रोल में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर भले ही फ्लॉप हो गई थी, लेकिन इसके गानों को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का एक गाना है, जिसका टाइटल है सौ दर्द। इस गाने में न्यू यॉर्क ब्रुकलिन ब्रिज के सीन दिखाए गए हैं। इस गाने में सलमान का इमोशनल सीन था।

    वो रोते नजर आए थे। हालांकि, अब फराह खान ने बताया है कि उस सीन के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं हुआ था। सलमान सच में रो पड़े थे। फराह खान ने रणवीर इलाहाबदिया के पॉडकास्ट में कहा, जान-ए-मन में मेरा काम अच्छा था। इसके गाने अंडररेटेड हैं। वो जो ब्रुकलिन ब्रिज पर रोया है न सलमान, वो सच में रोया है। वो पहली बार था जब मैंने सलमान को अपने दर्द को गहराई से महसूस करते देखा। वो जो खड़ा होकर रोया है, हम शॉट कट नहीं करना चाहते थे। हम बस कैमरा लेकर उसके गोल-गोल घूम रहे थे। ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं हुआ था। वो सच में वहां रो पड़ा था।

    जान-ए-मन फिल्म का बजट और कलेक्शन

    फराह ने ये भी कहा कि जब रिलीज के बाद फिल्म सफल नहीं हो पाई तो वो भी रो पड़ी थीं। बॉक्स आॅफिस इंडिया के अनुसार जान-ए-मन फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स आॅफिस पर सिर्फ 25.12 करोड़ रुपए की कमाई की थी और फ्लॉप रही थी। अनुमप खेर, सोनी रजदान, अमन वर्मा जैसे स्टार्स भी इस फिल्म का हिस्सा थे।

    अच्छे दोस्त हैं फराह और सलमान

    बहरहाल, फराह खान और सलमान खान एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। फराह ने बताया कि वो सलमान को बचपन से जानती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जब सलमान अपनी डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया के स्क्रीन टेस्ट के लिए गए थे तो उन्हें साथ में लेकर गए थे डांस सीखाने के लिए। फराह ने कहा कि एक घंटे बाद वो सलमान को वहां छोड़कर भाग गई थीं। आज भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। फराह ने कहा कि सलमान उनके पिछले बर्थडे पर भी आए थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहोर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प
    Next Article एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अल्फा के प्रमोशन में ब्लैक ब्लेजर में नजर आई आलिया

      June 19, 2026

      ‘कॉकटेल 2’ की किस एक्ट्रेस के पास ज्यादा दौलत?

      June 19, 2026

      कटती लाशें, बिछड़ते परिवार और चीखता दर्द… ‘बंटवारा 1947’ का टीजर देख कांप उठेंगे आप

      June 19, 2026

      पीरियड ब्लड से खराब हुई यूनिफॉर्म, शर्म के मारे सीट से नहीं उठीं एक्ट्रेस, सुनाई दर्दभरी कहानी

      June 19, 2026

      क्या टूट गई 13 साल पुरानी शादी? ‘दिया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस ने बताया रिश्ते का सच

      June 19, 2026

      खेसारी लाल यादव और तनु श्री के रोमांस ने फिर लगाई आग, ‘दरदिया’ गाना हुआ वायरल

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

      By श्वेता चौहानJune 19, 2026

      Punjab News: आज, 19/6/2026 को, पंजाब रोडवेज पनबस/PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब 25/11 की राज्य…

      अल्फा के प्रमोशन में ब्लैक ब्लेजर में नजर आई आलिया

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.