Close Menu
    What's Hot

    CM मान ने नशों के खिलाफ साझा

    March 3, 2026

    किलर लुक में होली खेलने निकलीं Poonam Pandey, सड़कों पर मचाया बवाल

    March 3, 2026

    इजरायल-ईरान जंग का असर! क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? आया बड़ा अपडेट

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार, अमेरिका ने ईरान का आईआरजीसी किया तबाह

      March 3, 2026

      ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

      March 3, 2026

      पीएम मोदी ने बहरीन किंग-सऊदी प्रिंस से बात की

      March 3, 2026

      हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

      March 2, 2026

      Israel US Iran War Update: ईरान पर सबसे बड़ा अटैक बाकी: डोनाल्ड ट्रम्प

      March 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Amarnath Cloudburst : बादल फटने से तबाही, 15 की मौत, 60 लापता- अब तक के 11 Latest Update
    Breaking News

    Amarnath Cloudburst : बादल फटने से तबाही, 15 की मौत, 60 लापता- अब तक के 11 Latest Update

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Cloud Burst Near Amarnath Cave: साउथ कश्मीर (Kashmir) में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा (Amarnath cave) के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने (Cloudburst) से आयी अचानक बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई घायल हो गए हैं. हादसे के बाद 50-60 लोगो के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. अमरनाथ गुफा के पास और पंचतरणी में दो से तीन हजार लोगों के फंसे होने की सूचना है. 

    आइए जानते हैं इस हादसे के अब तक 11 लेटेस्ट अप्डेट्स :-

    1. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्पलाइन स्थापित की. उपराज्यपाल प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने चार टेलीफोन नंबर दिए हैं जिस पर संपर्क कर लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्पलाइन नंबर: एनडीआरएफ: 011-23438252, 011-23438253, कश्मीर डिविजनल हेल्पलाइन: 0194-2496240, श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन: 0194-2313149.”

    2. इस हादसे की वजह से अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई है. यात्रा फिलहाल दोनों रास्तों बालटाल और पहलगाम से बंद है. यात्रा को बहाल करने का निर्णय बचाव अभियान पूरा हो जाने के बाद ही लिया जाएगा. बीते तीन जून को ही अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी.

    3. भारतीय सेना और ITBP के जवान, राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं. पुलिस और NDRF बचाव अभियान में लगी हैं. अमरनाथ गुफा के पास और पंचतरणी में दो से तीन हजार लोगो के फंसे होने की सूचना है.

    4. अमरनाथ की पवित्र गुफा से सोनमर्ग के बालटाल आधार शिविर पहुंचे एक तीर्थयात्री ने बताया, ”वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई लेकिन सेना ने बहुत सहयोग किया. कई पंडाल पानी के कारण बह गए.”

    5. जम्मू से यात्रियों को आने दिया जा रहा है लेकिन बालटाल से आगे यात्रा बंद है. इस बीच जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ. एक यात्री ने बताया, “हमें अब यात्रा के लिए आगे जाने दे रहे हैं. सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं. हमें बहुत अच्छा लग रहा है. बाबा सबकी रक्षा करेंगे. जो कल प्राकृतिक आपदा आई उसको लेकर दुख है लेकिन बाबा बर्फानी सबकी रक्षा करेंगे और दर्शन देंगे.”

    6. कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने कर्मचारियों की सभी छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है. सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल स्विच ऑन रखने के निर्देश दिए गए हैं.

    7. घायलों की सहायता के लिए सोनमार्ग एवं अन्य स्थानों पर अस्थायी अस्पताल बनाये गये हैं. उनके अनुसार दक्षिण कश्मीर के अंनतनाग, श्रीनगर और दिल्ली में हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं ताकि प्रभावित परिवारों की मदद की जा सके, साथ ही संभागीय आयुक्त (कश्मीर) के प्रभार में एक समेकित कमान केंद्र स्थापित किया गया है. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बचाव अभियान के लिए उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर लगाये हैं.

    8. जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हैं और उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तीर्थयात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

    9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, “श्री अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. मनोज सिन्हा जी से बात की और स्थिति की जानकारी ली.’

    10. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. बचाव एवं राहत कार्य वहां फंसे लोगों की मदद के लिए पूरी गति से चल रहा है . ..’

    11. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय बलों और जम्मू कश्मीर प्रशासन को निर्देश दिया कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से प्रभावित लोगों को बचाने का कार्य तेजी से किया जाए. शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर के स्थिति का जायजा लिया.

    द भारत खबर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleChandigarh में दर्दनाक हादसा, Convent School में गिरा 250 साल पुराना विशालकाय पेड़, छात्रा की मौत, 19 घायल
    Next Article दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ी! ED ने अब पूछताछ के लिए पत्नी को किया तलब
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार, अमेरिका ने ईरान का आईआरजीसी किया तबाह

    March 3, 2026

    ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

    March 3, 2026

    पीएम मोदी ने बहरीन किंग-सऊदी प्रिंस से बात की

    March 3, 2026

    हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

    March 2, 2026

    Israel US Iran War Update: ईरान पर सबसे बड़ा अटैक बाकी: डोनाल्ड ट्रम्प

    March 2, 2026

    भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अमित शाह ने किया संबोधित, कहा- ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया

    March 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    CM मान ने नशों के खिलाफ साझा

    By श्वेता चौहानMarch 3, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने…

    किलर लुक में होली खेलने निकलीं Poonam Pandey, सड़कों पर मचाया बवाल

    March 3, 2026

    इजरायल-ईरान जंग का असर! क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? आया बड़ा अपडेट

    March 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.