Close Menu
    What's Hot

    Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल

    March 16, 2026

    यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

    March 16, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

      March 16, 2026

      10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

      March 16, 2026

      कटक मेडिकल कॉलेज में आग से 10 मरीजों की मौत

      March 16, 2026

      गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम

      March 15, 2026

      सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

      March 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM मान ने नशों के खिलाफ साझा
    पंजाब

    CM मान ने नशों के खिलाफ साझा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर पंजाब के लोगों को बधाई दी और इसे राज्य को नशों के खतरे से मुक्त करने की दिशा में एक निर्णायक और ऐतिहासिक अभियान बताया।
    पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए इस जन आंदोलन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान ने पंजाब में नशों के खिलाफ लड़ाई की दिशा को पूरी तरह बदल दिया है और नशा आपूर्ति के नेटवर्क को सख्ती से समाप्त किया गया है।

    एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, “युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम पंजाब में ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई रही है। पिछली सरकारों ने ड्रग व्यापार को संरक्षण दिया, जिससे राज्य की कई पीढ़ियां बर्बाद हो गईं। दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने नशों की सप्लाई लाइन तोड़कर और इस घिनौने अपराध में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे भेजकर नशे के कारोबार की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है।”

    इस मुहिम के प्रभाव और व्यापकता पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों के खिलाफ इस मुहिम को आम लोगों के सक्रिय सहयोग से एक जन आंदोलन में बदलने के लिए व्यापक और बहुआयामी रणनीति अपनाई गई। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 से फरवरी 2026 तक नशों के खतरे के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति लागू की गई।

    इस मुहिम के अंतर्गत की गई कार्रवाई का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कुल 36,178 एफआईआर दर्ज की गईं और 51,648 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 2,277 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई तथा 49 लाख से अधिक नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए।

    उन्होंने आगे कहा कि नशा तस्करों से 16.70 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है और तस्करों से संबंधित करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त या ध्वस्त की गई हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल सजा दर लगभग 84 प्रतिशत रही है, जो निरंतर सुधार के साथ वर्ष 2025 में लगभग 88 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह मजबूत केस तैयारी और फॉरेंसिक सहयोग का प्रमाण है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत वर्तमान सरकार नशा पीड़ितों की लाशों और चिताओं की कीमत पर तस्करों को फलने-फूलने नहीं देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ मिसाल कायम करने वाली सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

    पंजाब सरकार के दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि यह लड़ाई पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए है और इसे बिना किसी रुकावट के लगातार जारी रखा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिलर लुक में होली खेलने निकलीं Poonam Pandey, सड़कों पर मचाया बवाल
    Next Article हरियाणा में गोशालाओं के लिए बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने जारी किए 68.34 करोड़ रुपये
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

      March 16, 2026

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह बोले- प्रति परिवार हर वर्ष 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

      March 16, 2026

      पंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहाँ BJP की धर्म और…

      March 15, 2026

      अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए मान सरकार

      March 15, 2026

      पंजाब में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

      March 14, 2026

      दिग्गज उद्योगपतियों ने पंजाब के

      March 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल

      By परवेश चौहानMarch 16, 2026

      Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल Realme…

      यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

      March 16, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

      March 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.