Close Menu
    What's Hot

    kundli | kundli milan | kundli matching | kundli kyu milate hai | कुंडली मिलने के बाद भी क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? 36 गुणों वाला मिलान सही या गलत

    October 11, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

    October 10, 2026

    इमरर्जेंसी रेस्पॉन्स में चंडीगढ़ पुलिस नंबर 2 पर, हिमाचल में सबसे तेज काम करता है 112

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

      October 10, 2026

      सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

      October 10, 2026

      CEC के खिलाफ आरोपों पर 124 IAS का सवाल, ‘जीतने पर ईमानदार और हारने पर धांधली, ऐसा कोई सिस्टम नहीं’, लिखा खुला पत्र

      October 10, 2026

      अभिजीत दीपके की दादी का निधन, परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में दीपके

      October 10, 2026

      Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

      October 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब के स्कूल पूरे साल नशा विरोधी जागरूकता
    पंजाब

    पंजाब के स्कूल पूरे साल नशा विरोधी जागरूकता

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब के स्कूल ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत छात्र, अभिभावक और समुदाय की भागीदारी से नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई को करेंगे मज़बूत
    • नशे के शुरुआती संकेतों की पहचान के लिए 21,000 से अधिक शिक्षक प्रशिक्षित, पंजाब में स्कूल आधारित रोकथाम अभियान तेज़
    • एंटी-ड्रग क्लब, 500 मीटर के ड्रग फ्री ज़ोन और सूचना पेटियाँ पंजाब के स्कूलों को नशा-मुक्त बनाने के प्रमुख उपाय

    चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार के नशे के ख़िलाफ अभियान ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, पंजाब भर के स्कूलों को छात्रों में नशे के दुरुपयोग के ज़ोख़िमों और दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता पैदा करने तथा स्वस्थ और नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए, योजनाबद्ध ढंग से गतिविधियों की एक व्यवस्थित श्रृंखला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    स्टेट कौंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) द्वारा जारी गतिविधि कैलेंडर के अनुसार, स्कूल पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान छात्रों, शिक्षकों और स्कूल समुदाय के अन्य सदस्यों को शामिल करते हुए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करेंगे। अगस्त महीने में छात्र नशा विरोधी संदेशों वाले पोस्टर बनाएँगे।

    सितंबर महीना विशेष रूप से अभिभावकों को नशा विरोधी अभियान से जोड़ने के लिए समर्पित होगा। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावक-शिक्षक बैठकों (PTMs) के माध्यम से अभिभावकों को नशीले पदार्थों से जुड़े ज़ोख़िमों तथा नशे की समस्या के शुरुआती संकेतों की पहचान और समय पर हस्तक्षेप के महत्त्व के बारे में जागरूक करें।

    अक्तूबर में कविता लेखन और क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नवंबर से फरवरी तक, नशा विरोधी जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने के अलावा, स्थानीय समुदाय के सदस्यों को अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रातःकालीन सभाओं में नशा विरोधी शपथ दिलाई जाएगी और छात्रों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किए जाएँगे, ताकि उन्हें नशे के जोखिमों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा सके।

    स्कूलों को ड्रग-फ्री क्लब स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिनमें शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सदस्य बनाया जाएगा। उन्हें रचनात्मक और संवादात्मक माध्यमों से जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करने के लिए भी कहा गया है, ताकि छात्र केवल पारंपरिक भाषणों तक सीमित रहने के बजाय इस मुद्दे से सक्रिय रूप से जुड़ सकें। स्वस्थ जीवनशैली और सोच-समझकर निर्णय लेने पर केंद्रित गतिविधियाँ इस कार्यक्रम का महत्त्वपूर्ण हिस्सा होंगी।

    इस अभियान का एक अन्य प्रमुख उद्देश्य ऐसे शिक्षकों की पहचान करना है, जो छात्रों में नशे से जुड़ी समस्याओं से निपटने के तरीके को समझते हों। 21,000 से अधिक शिक्षकों को छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और नशे के सेवन के शुरुआती संकेतों की पहचान करने तथा समय रहते हस्तक्षेप करने के लिए आवश्यक क्षमता और व्यावहारिक कौशल से लैस किया जा रहा है।

    इसके अलावा, स्कूल छात्रों को नशीले पदार्थों के सेवन के जोखिमों और दुष्परिणामों के बारे में शिक्षित करने के लिए वीडियो आधारित नशा विरोधी पाठ्यक्रम (एंटी ड्रग करिकुलम) का इस्तेमाल करेंगे। जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ स्कूलों को गुमनाम सूचना पेटियाँ लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है, ताकि छात्र नशीले पदार्थों के संभावित सेवन या इससे जुड़े अन्य मामलों की सूचना दे सकें।

    इस संबंध में, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “नशे के खिलाफ लड़ाई कक्षाओं से शुरू होनी चाहिए। शिक्षा और रोकथाम नशे के ख़िलाफ़ इस निर्णायक लड़ाई में हमारे सबसे शक्तिशाली हथियार हैं। जागरूकता, मूल्यों और अनुशासन के माध्यम से युवा मन की रक्षा करना ही पंजाब में नशे की समस्या को समाप्त करने का एकमात्र स्थायी रास्ता है।”

    निर्देशों के तहत, स्कूलों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि स्कूल परिसर के आसपास 500 मीटर का क्षेत्र नशा-मुक्त हो और वे समय-समय पर इसके अनुपालन की रिपोर्ट दें। गतिविधियों की निगरानी के लिए एक तंत्र भी अनिवार्य किया गया है। इसके तहत स्कूल प्रमुखों और मेंटर्स को गतिविधियों की समीक्षा करने तथा तस्वीरों सहित उनका रिकॉर्ड बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    सालभर चलने वाला यह कैलेंडर पंजाब के व्यापक ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा है और इसका उद्देश्य छात्रों की भागीदारी, शिक्षकों की क्षमता निर्माण, शैक्षिक सामग्री और सामुदायिक सहभागिता को एक साथ जोड़कर स्कूलों में नशे की रोकथाम के लिए एक सतत व्यवस्था तैयार करना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ, नमाज के लिए पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग
    Next Article मामूली तेजी पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, बैंकिंग के शेयर चमके, कच्चा तेल हुआ सस्ता
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां जोरों पर, CM

      October 10, 2026

      पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने मान सरकार से मिलाया हाथ

      October 10, 2026

      दूसरे राज्यों से हरियाणा में धान-बाजरा लाने वाले वाहनों पर होगी कड़ी निगरानी

      October 10, 2026

      दिल्ली में CJP के 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले…

      October 9, 2026

      पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने गुरुद्वारा श्री भैणी साहिब…

      October 9, 2026

      अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन में…

      October 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      kundli | kundli milan | kundli matching | kundli kyu milate hai | कुंडली मिलने के बाद भी क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? 36 गुणों वाला मिलान सही या गलत

      By प्रमोद रिसालियाOctober 11, 2026

      अंबाला: शादी से पहले लड़का और लड़की की कुंडली मिलाई जाती है और 36 में…

      IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

      October 10, 2026

      इमरर्जेंसी रेस्पॉन्स में चंडीगढ़ पुलिस नंबर 2 पर, हिमाचल में सबसे तेज काम करता है 112

      October 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.