Close Menu
    What's Hot

    AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

    April 27, 2026

    चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

    April 27, 2026

    राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026

      हर साल बढ़ती गर्मी कृषि पद्धति के लिए हानिकारक : एफएओ

      April 23, 2026

      मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

      April 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अनुराग ढांडा का CM सैनी पर तीखा हमला, बोले- अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए पंजाब में साजिश रच रही है भाजपा
    पंजाब

    अनुराग ढांडा का CM सैनी पर तीखा हमला, बोले- अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए पंजाब में साजिश रच रही है भाजपा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के खून-पसीने की कमाई का पैसा पंजाब में विधायक खरीदने की कोशिशों में लगाया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था, टूटी सड़कों, नशे के फैलते जाल और खिलाड़ियों की अनदेखी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। नौ महीनों से खिलाड़ियों को उनकी डाइट का पैसा नहीं मिला। बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है। महिलाओं की योजनाओं में कटौती की जा रही है। युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह को इन समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। वे जनता की सेवा छोड़कर राजनीतिक साजिशों में व्यस्त हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सरकार के पास इतना पैसा और ऊर्जा है, तो उसे अपने प्रदेश की व्यवस्था सुधारने में लगाना चाहिए, न कि पंजाब जाकर विधायकों को तोड़ने की कोशिश में। यह बेहद शर्मनाक है कि हरियाणा की जनता के टैक्स का पैसा लोकतंत्र को अस्थिर करने में खर्च किया जा रहा है।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि दूसरी ओर पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मात्र चार वर्षों में 62,000 से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश और बिना भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां दी हैं। पारदर्शिता और ईमानदारी के आधार पर शासन चलाया जा रहा है। यही वजह है कि भाजपा बौखला गई है और साजिशों का सहारा ले रही है।
    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। वे ईमानदारी की राजनीति के प्रतीक अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रेरित सच्चे कार्यकर्ता हैं। उन्हें पैसे या पद का लालच देकर तोड़ा नहीं जा सकता। भाजपा और कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी सत्ता के लिए सौदेबाजी की राजनीति नहीं करती।

    अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हरियाणा की जनता को जवाब दें, जब खिलाड़ी भूखे पेट अभ्यास कर रहे हैं, जब युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जब बुजुर्ग पेंशन के लिए परेशान हैं, तब उनकी प्राथमिकता पंजाब में साजिश क्यों है? जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।

    आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र की खरीद-फरोख्त की राजनीति को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। बेहतर होगा कि हरियाणा सरकार अपनी शेष अवधि जनता की सेवा में लगाए, न कि लोकतांत्रिक सरकारों को अस्थिर करने की नाकाम कोशिशों में।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या कमल हासन के साथ काम करने के लिए रजनीकांत ने लिए 225 करोड़ रुपये?
    Next Article हरियाणा में इस दिन से स्कूलों का समय बदलेगा, जानिए नई टाइमिंग
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

      April 27, 2026

      ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत अब तक 40 लाख से अधिक लोगो

      April 27, 2026

      AAP नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह

      April 27, 2026

      मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- पंजाब ने गद्दारों को कभी माफ नहीं किया, भाजपा और मौकापरस्तों को जनता सबक सिखाएगी

      April 27, 2026

      गेहूं खरीद के लिए ग्रुप-D कर्मचारियों को ब्याज-मुक्त ऋण…

      April 22, 2026

      24 अप्रैल को सिविल डिफेंस हवाई हमला/ब्लैकआउट मॉक…

      April 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      By अंकित कुमारApril 27, 2026

      AAP MPs Merger BJP: AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का…

      चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

      April 27, 2026

      राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

      April 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.