झज्जर. हरियाणा के रोहतक में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई थी. अब इस केस में रिश्वत मांगने के आरोप में एएसआई को गिरफ्तार किया गया है.
झज्जर विजिलेंस की टीम ने रोहतक जिले के सांपला पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा. मामले में एएसआई दीनबंधु आरोपी को केस से छुड़ाने और जेल में कम पीटने पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है.
हसनगढ़ के रहने वाले शिकायतकर्ता सुभाष ने आरोप लगाया कि एएसआई दीनबंधु पहले ही उससे 40 हजार रुपये ले चुका था, जबकि बाकी 10 हजार रुपये लेने के लिए विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया था.
शिकायत मिलने के बाद झज्जर विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और सांपला थाने में आरोपी को 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
किसकी की गई थी हत्या