Close Menu
    What's Hot

    रणवीर सिंह पर लीगल एक्शन लेंगे फरहान अख्तर?

    February 24, 2026

    अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

    February 24, 2026

    140 से ज्यादा फिल्में, 6 बार सीएम, ऐसी रही जयललिता की लाइफ

    February 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

      February 24, 2026

      iQOO 15R 5G: गेमर्स की बल्ले बल्ले, सुपर कंप्यूटर चिप के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन, हीट नहीं होगा, आंखें नहीं थकेंगी, जानें फीचर्स और कीमत

      February 24, 2026

      झारखंड और यूपी में 2 हादसे, 13 लोगों की मौत, अंडमान में लोग 7 बचाए

      February 24, 2026

      भारत मंडपम में विरोध के मामले में यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट उदय भानु चिब गिरफ्तार

      February 24, 2026

      उत्तर भारत में चुभने लगी धूप, समय से पहले आई गर्मी

      February 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की
    Breaking News

    अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Avimukteshwaranand Controversy: अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की
    Avimukteshwaranand Controversy: अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

    बच्चों से यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी का डर
    Avimukteshwaranand Controversy, (द भारत ख़बर): वाराणसी: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। बच्चों से यौन शोषण मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तारी का डर है, क्योंकि 21 फरवरी को एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी। सोमवार को पुलिस की एक टीम वाराणसी पहुंची।

    स्थानीय पुलिस से शंकराचार्य और उनके करीबियों की जानकारी जुटाई। सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस आज शंकराचार्य से पूछताछ करने उनके आश्रम पहुंच सकती है। गिरफ्तारी भी कर सकती है। इसी आशंका को देखते हुए शंकराचार्य ने वकील के जरिए हाईकोर्ट का रुख किया है।

    शंकराचार्य ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर पर लगाया साजिश रचने का आरोप

    इधर, मंगलवार को शंकराचार्य ने वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। मोबाइल पर अजय पाल शर्मा और आशुतोष महाराज की एक तस्वीर भी दिखाई। इसमें अजय पाल शर्मा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आशुतोष महाराज उनके बगल में खड़े हैं।

    पूरे सिस्टम को मेरे खिलाफ लगाया गया

    शंकराचार्य ने कहा, इनका नाम अजय पाल शर्मा है। इस समय इनके अधीन ही जांच चल रही है। एक हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस का बड़ा अफसर बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहा है। मेरे खिलाफ सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया। पूरे सिस्टम को मेरे खिलाफ इसलिए लगाया गया है, ताकि मैं गो-रक्षा अभियान से पीछे हट जाऊं, लेकिन यह संभव नहीं है।

    यह है पूरा मामला

    प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ। इसके 8 दिन बाद यानी 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। शिकायत में माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट का रुख किया।

    13 फरवरी को दो बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। रविवार को पुलिस आशुतोष महाराज के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची और उस जगह का निरीक्षण किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था।

    ये भी पढ़ें : India AI Impact Summit: भारत मंडपम में विरोध के मामले में यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट उदय भानु चिब गिरफ्तार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article140 से ज्यादा फिल्में, 6 बार सीएम, ऐसी रही जयललिता की लाइफ
    Next Article रणवीर सिंह पर लीगल एक्शन लेंगे फरहान अख्तर?
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      iQOO 15R 5G: गेमर्स की बल्ले बल्ले, सुपर कंप्यूटर चिप के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन, हीट नहीं होगा, आंखें नहीं थकेंगी, जानें फीचर्स और कीमत

      February 24, 2026

      झारखंड और यूपी में 2 हादसे, 13 लोगों की मौत, अंडमान में लोग 7 बचाए

      February 24, 2026

      भारत मंडपम में विरोध के मामले में यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट उदय भानु चिब गिरफ्तार

      February 24, 2026

      उत्तर भारत में चुभने लगी धूप, समय से पहले आई गर्मी

      February 24, 2026

      मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत

      February 24, 2026

      क्या अमेरिका करेगा ईरान पर हमला? भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट

      February 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रणवीर सिंह पर लीगल एक्शन लेंगे फरहान अख्तर?

      By श्वेता चौहानFebruary 24, 2026

      DON 3: रणवीर सिंह पर लीगल एक्शन लेंगे फरहान अख्तर? डॉन 3 पर क्लैश जारी,…

      अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

      February 24, 2026

      140 से ज्यादा फिल्में, 6 बार सीएम, ऐसी रही जयललिता की लाइफ

      February 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.