Close Menu
    What's Hot

    सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

    June 6, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026

    7 एपिसोड और भरपूर सस्पेंस! Prime Video की इस नई सीरीज ने आते ही मचा दिया तहलका

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»140 से ज्यादा फिल्में, 6 बार सीएम, ऐसी रही जयललिता की लाइफ
    मनोरंजन

    140 से ज्यादा फिल्में, 6 बार सीएम, ऐसी रही जयललिता की लाइफ

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jayalalitha Birth Anniversary: 140 से ज्यादा फिल्में, 6 बार सीएम, ऐसी रही जयललिता की लाइफ
    Jayalalitha Birth Anniversary: 140 से ज्यादा फिल्में, 6 बार सीएम, ऐसी रही जयललिता की लाइफ

    बेटे की शादी में आए थे डेढ़ लाख लोग
    Jayalalitha Birth Anniversary, (द भारत ख़बर), मुंबई: भारतीय सिनेमा में कई ऐसे सितारे हुए हैं जिन्हें राजनीति भी खूब रास आई है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा जयललिता इस मामले में सबसे अव्वल रही हैं। उन्होंने साउथ की एक दिग्गज एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद पॉलिटिक्स में आई और सालों तक राजनीति के अखाड़े में विरोधियों को चारों खाने चित करती रहीं। आज जयललिता की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर चलिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातों पर एक नजर डालते हैं।

    24 फरवरी 1948 को हुआ था जन्म

    जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को कर्नाटक के मेलकोट में हुआ था। अगर वो आज जीवित होती तो अपना 78वां जन्मदिन मना रही होती। हालांकि उनका साल 2016 में 67 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। जयललिता का पूरा नाम जयललिता जयराम था। प्यार से लोग उन्हें अम्मा भी कहकर बुलाते थे। इसके अलावा उन्हें थलाइवी भी कहा जाता था।

    140 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

    जयललिता ने 13 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में अपने कदम रखे थे। उनकी पहली फिल्म श्रीशैला महात्मे (कन्नड़) थी। उन्होंने इसके बाद तमिल, तेलुगू और हिंदी सिनेमा में भी काम किया था। करीब तीस साल के एक्टिंग करियर में जयलललिता 140 से भी ज्यादा फिल्मों में नजर आई थीं। उन्होंने सबसे ज्यादा 28 फिल्में एमजी रामचंद्रन और 17 फिल्में शिवाजी गणेशन के साथ की थीं।

    6 बार रहीं तमिलनाडु की सीएम

    रुपहले पर्दे पर सालों तक राज करने वाली जयललिता ने राजनीति के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो एक या दो बार नहीं, बल्कि छह बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने में कामयाब हुई थीं। 1989 में वो एआईएडीएमके पार्टी की सुप्रीमो बनी थीं। इसके बाद पहली बार साल 1991 में तमिलनाडु की सीएम बनीं। दूसरी बार 2001 में, तीसरी बार 2002 में, चौथी बार 2011 में, पांचवी बार 2015 में और छठी बार साल 2016 में उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

    बेटे की शादी में आए थे डेढ़ लाख लोग

    जयललिता ने शादी नहीं की थी, लेकिन उन्होंने साल 1995 में अपनी करीबी शशिकला के भतीजे वी।एन। सुधाकरन को गोद लिया था। उनकी शादी में जयलिलता ने पानी की तरह पैसा खर्च किया था। 7 सितंबर 1995 को हुई इस शादी में रिकॉर्ड डेढ़ लाख मेहमान शामिल हुए थे।

    ये भी पढ़ें: दुबई-गोवा के बाद अब तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा अपना दूसरा घर, इतनी है कीमत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleiQOO 15R 5G: गेमर्स की बल्ले बल्ले, सुपर कंप्यूटर चिप के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन, हीट नहीं होगा, आंखें नहीं थकेंगी, जानें फीचर्स और कीमत
    Next Article अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      7 एपिसोड और भरपूर सस्पेंस! Prime Video की इस नई सीरीज ने आते ही मचा दिया तहलका

      June 6, 2026

      जाह्नवी कपूर के सीन पर मचा बवाल, सिंगर ने मेकर्स को लगाई फटकार; पोस्ट हुआ वायरल

      June 6, 2026

      शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

      June 6, 2026

      महाभारत पढ़ने की सलाह पर भड़कीं हिना खान

      June 6, 2026

      बेटे रेयांश के साथ मस्ती करती नजर आई श्वेता तिवारी

      June 6, 2026

      समंदर किनारे बिकिनी में कातिलाना पोज से अवनीत कौर ने इंटरनेट का बढ़ा दिया पारा

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      By अंकित कुमारJune 6, 2026

      Z+ Security Controversy: सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी,…

      जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

      June 6, 2026

      7 एपिसोड और भरपूर सस्पेंस! Prime Video की इस नई सीरीज ने आते ही मचा दिया तहलका

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.