Close Menu
    What's Hot

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को कराई वापसी
    खेल

    बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को कराई वापसी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India Tour of Australia : बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को कराई वापसी
    India Tour of Australia : बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को कराई वापसी

    तीसरे टी-20 मैच में मेजबान आॅस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

    India Tour of Australia (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पहले दो विकेट जल्द निकाल लिए लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने छोटी लेकिन तेज व उपयोगी पारियां खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया।

    टीम इंडिया ने आसानी से पाया लक्ष्य

    ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने आसान बना दिया और मात्र 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए और वे अंत तक नाबाद रहे। सुंदर ने मात्र 23 गेंदों का सामना किया और चार छक्के व तीन चौके लगाए। इसके अतिरिक्त कप्तान सूर्य कुमार यादव ने भी 11 गेंद पर 24 रन की तेज पारी खेली। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की और मात्र 5.3 ओवर में ही 61 रन बना लिए लेकिन इस दौरान उसके दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए। इसके बाद

    भारतीय टीम ने किए थे तीन बदलाव, तीनों सफल रहे

    भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन बदलावों के साथ उतरी थी। संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा, हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला। अर्शदीप और सुंदर ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया। सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 49 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 23 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के निकले। उनके अलावा जितेश शर्मा भी 22 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव 24, तिलक वर्मा 29 और अक्षर पटेल 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मेजबानों के लिए नाथन एलिस ने तीन और मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट झटका।

    अर्शदीप ने दिए ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को शुरूआती तीन ओवरों में ही दो झटके लग चुके थे। अर्शदीप सिंह ने अपने शुरूआती दो ओवरों में ट्रेविस हेड और जोश इंग्लिस को पवेलियन भेजा। हेड ने छह रन और इंग्लिस ने एक रन बनाए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 59 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने पारी के नौवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण ने मार्श को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। मार्श 11 रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर मिचेल ओवेन को क्लीन बोल्ड किया। ओवेन खाता भी नहीं खोल पाए।

    Previous articlePradosh Vrat Path: आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए आज के दिन करें ये खास पाठ
    Next articleChhattisgarh Crime News : महिला नक्सली नेता ने डाले हथियार

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकदे टोक्क लग जा’ पर सपना चौधरी ने मचाया तहलका, स्टेज पर ऐसा डांस देख फैंस रह गए दंग
    Next Article हरियाणा ने रचा इतिहास, देश का पहला पेपरलेस रजिस्ट्री करने वाला राज्य
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      साक्षी ने मना लिया ‘गलत’ विकेट का जश्न, MS Dhoni ने हंसते हुए कहा- बैठ जाओ! Video वायरल

      March 6, 2026

      सेमीफइनल में इंग्लैंड को हरा भारत ने किया फाइनल में प्रवेश

      March 5, 2026

      भारत टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में

      March 5, 2026

      इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

      March 5, 2026

      भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा

      March 5, 2026

      टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      By अंकित कुमारMarch 8, 2026

      Odisha Crime News : ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत कोरापुट…

      हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.