Close Menu
    What's Hot

    विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

    June 7, 2026

    अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

    June 7, 2026

    Energy Minister Anil Vij Plants a Sapling at Government College on World Environment Day

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
    खेल

    टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup Final : टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
    T20 World Cup Final : टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

    एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को नौ विकेट से हराया, न्यूजीलैंड के सलामी खिलाड़ी फिन एलेन ने शानदार शतक जमाया

    T20 World Cup Final (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी20 2026 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए पहले सेमिफाइनल में न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाबले में पिछले विश्व कप की फाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका की टीम को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रका की तरफ से मिले 170 रन के टारगेट को मात्र 12.5 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    इस मैच में न्यूीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने टी20 विश्व कप में नया रिकॉर्ड बनाते हुए मात्र 33 गेंद पर सौ रन की पारी खेल दी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया। फिन ने तेरवें ओवर में मात्र पांच गेंद पर 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

    दक्षिण अफ्रीका को लगे शुरूआती झटके

    बल्लेबाजों के लिए कठिन पिच पर न्यूजीलैंड के आफ स्पिनर कोल मैकोंची और बाएं हाथ के स्पिनर रचिन रवींद्र ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। पहले गेंदबाजी चुनने वाली न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने दूसरे ओवर में आॅफ स्पिनर मैकोंची को गेंद सौंपी जिन्होंने मैच में एक ही ओवर डाला लेकिन क्विंटन डिकॉक (10) और रेयान रिकेल्टन (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंद में 34 रन बनाए लेकिन वह अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। उन्हें जेम्स नीशाम ने आउट किया। रचिन ने एडेन मार्करम (18) और डेविड मिलर (छह) को पवेलियन भेजा। ब्रेविस के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 77 रन था।

    आठ मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल

    न्यूजीलैंड ने टी20 2026 में अजेय चल रही दक्षिण अफ्रीका की टीम को सेमीफाइनल में पहली करारी हार का सामना करने को मजबूर कर दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। न्यूजीलैंड ने मैच के दूसरे ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ियों को पैविलियन भेजकर मैच में दबाव बना लिया जो अंत तक चला और न्यूजीलैंड ने शान से फाइनल में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड का मुकाबला आठ मार्च को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड दोनों में से किसी एक टीम से होगा। इन दोनों के बीच आज दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। विश्व कप का फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आठ मार्च रविवार को खेला जाएगा।

     

    Previous articlePakistan-Afghanistan War News : पाक सेना ने टीटीए कमांडर को मार गिराया
    Next articleAmit Shah Bihar Visit : गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा आज

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा आज
    Next Article पूरी दुनिया पर भारी पड़ रही पश्चिम एशिया की जंग
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी करेगा आईआईएम इंदौर

      June 2, 2026

      बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी, गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया

      May 31, 2026

      आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला

      May 31, 2026

      दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने उतरेंगी आरसीबी और जीटी

      May 31, 2026

      विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के सेमीफाइनल में जींद की मीनाक्षी से हारी विनेश फोगाट

      May 30, 2026

      अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे-टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पंत से उपकप्तानी छिनी

      May 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

      By परवेश चौहानJune 7, 2026

      Foreign Investors : विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट रिजर्व…

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      Energy Minister Anil Vij Plants a Sapling at Government College on World Environment Day

      June 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.