Close Menu
    What's Hot

    इंटीमेट सीन्स की भरमार, पर्दे के पीछे ऐसे बनती हैं बी-ग्रेड मूवीज

    April 3, 2026

    ममता बनर्जी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें

    April 3, 2026

    हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ममता बनर्जी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें

      April 3, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह बोले- असम में घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई है, हम यूसीसी लाएंगे

      April 3, 2026

      राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर आऊंगा

      April 3, 2026

      शिमला और सोलन सहित कई जगह बारिश, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी

      April 3, 2026

      मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, कई गंभीर

      April 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, April 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित
    खेल

    बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    BCCI Announced Annual Contracts : बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित
    BCCI Announced Annual Contracts : बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित

    ए प्लस ग्रेड किया खत्म, रोहित, विराट का ग्रेड घटाया

    BCCI Announced Annual Contracts (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर साल की तरह इस साल भी खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध जारी कर दिया है। ज्ञात रहे कि बीसीसीआई हर साल सभी खिलाड़ियों का उनके प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध की घोषणा करता है। उसके बाद उस खिलाड़ी को पूरा साल उसी आधार पर अदायगी होती है। खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा भी हो या फिर वह चोटिल हो जाए बोर्ड उसके अनुबंध में कटौती नहीं कर सकता। इस बार बीसीसीआई ने पुरुषों के अनुबंधों की संरचना में बदलाव किया गया है।

    पहले मौजूद चार-स्तरीय प्रणाली, जिसमें ग्रेड ए+ की श्रेणी शामिल थी, अब घटाकर तीन स्तरों की कर दी गई है। जिससे इसे महिला खिलाड़ियों की अनुबंध संरचना के अनुरूप बनाया गया है। इस साल का अनुबंध बीसीसीआई ने सोमवार को जारी किया। यह अनुबंध 2025-26 सीजन (1 अक्तूबर, 2025-30 सितबंर, 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए है। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान हुआ है। दोनों को ग्रेड बी में रखा गया है। वहीं, ग्रेड ए में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा को रखा गया है।

    गे्रड ए में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

    बीसीसीआई ने तीन खिलाड़ियों को ग्रेड ए में रखा है। इनमें वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा शामिल हैं। तीनों भारत के लिए दो प्रारूप में खेलते हैं। वहीं, महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को भी ग्रेड ए में रखा गया है।

    ग्रेड बी में 11 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल

    ग्रेड बी में 11 पुरुष खिलाड़ियों को रखा गया है। इनमें वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। इससे पहले रोहित और विराट ए+ वर्ग का हिस्सा थे, लेकिन अब बोर्ड ने इस वर्ग को खत्म कर दोनों खिलाड़ियों को ग्रेड में शामिल किया। वहीं, ग्रेड बी में महिलाओं की तरफ से रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री और अरुंधति रेड्डी को रखा गया है।

    ग्रुप सी में 15 पुरुष और 7 महिलाएं

    ग्रुप सी में 15 पुरुष खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ को रखा गया है। वहीं, महिलाओं में श्री चरणी, यास्तिका भाटिया हरलीन देओल, काश्वी गौतम, जी कमालिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल हसबनीस इस ग्रुप में शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें : T20 World Cup Live : पाकिस्तान अपनी बात से पलटा, भारत के खिलाफ खेलेगा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइवेंट में ब्लैक लुक में नजर आए सैफ-करीना, तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
    Next Article कपड़ा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को 210 रन का टारगेट दिया

      April 3, 2026

      दिल्ली कैपिटल्स की जीत में चमके समीर रिजवी

      April 2, 2026

      लखनऊ ने दिल्ली को 142 का टारगेट दिया

      April 1, 2026

      चेन्नई सुपर किंग्स की हार से शुरूआत, राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से मात दी

      March 30, 2026

      आखिरकार मुंबई ने तोड़ी 13 साल की मिथ

      March 30, 2026

      जैकी भगनानी से शुभमन गिल ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट

      March 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंटीमेट सीन्स की भरमार, पर्दे के पीछे ऐसे बनती हैं बी-ग्रेड मूवीज

      By श्वेता चौहानApril 3, 2026

      B-Grade Movies Shooting: इंटीमेट सीन्स की भरमार, पर्दे के पीछे ऐसे बनती हैं बी-ग्रेड मूवीज…

      ममता बनर्जी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें

      April 3, 2026

      हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

      April 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.