नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए एक साथ कई खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया. भारतीय क्रिकेट में उम्र में हेराफेरी का मामला एक बार फिर सामने आया है. उम्र को लेकर जमा किए गए दस्तावेज में गड़बड़ी पाए जाने के बाद BCCI और CAB ने सख्त कार्रवाई की है. जो जानकारी सामने आ रही है इसके मुताबिक 62 खिलाड़ियों को अगले दो सीजन के लिए किसी भी टूर्नामेंट में खेलने या रजिस्ट्रेशन कराने पर बैन लगा दिया गया है.
बीसीसीआई ने नियमों को लेकर किसी तरह की कोई ढील ना देने की अपनी पॉलिसी पर सख्ती दिखाई है. खेल में किसी तरह के फ्रॉड की कोई जगह नहीं हो सकती और इसी वजह से ऐसा एक्शन लिया गया है. जिन 62 खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उसमें मौजूदा भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य रोहित यादव भी शामिल हैं. इसके अलावा 2022 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी रवि कुमार का भी नाम शामिल है.
वैभव सूर्यवंशी जिस टीम का हिस्सा रहे और भारतीय टीम तक का सफर तय किया . उसी टीम में शामिल रोहित यादव ने गलत दस्तावेज का सराहा लेकर टीम में जगह बनाई. इस समय भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा इस खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है. वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे का जिस ऑस्ट्रेलिया सीरीज में चयन हुआ है उस टीम में इस खिलाड़ी का भी नाम शामिल है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. यह सीरीज 18 सितंबर से शुरू होनी है. जिसमें राजकोट और अहमदाबाद में तीन यूथ वनडे और दो यूथ टेस्ट खेले जाने हैं.
आपको बता दें कि रोहित एक बेहद प्रतिभाशाली लेग स्पिनर हैं. उन्होंने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर अंडर-19 टीम के लिए वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था. रोहित यूथ टेस्ट में छह विकेट लेकर आए और उन्होंने दूसरी पारी में उनके चार विकेट लेकर टीम को जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

