राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम रहे मौजूद
Beating Retreat Ceremony 2026, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: दिल्ली के विजय चौक पर गुरुवार शाम को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हुई। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के 4 दिन तक चले कार्यक्रमों का समापन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेरेमनी में मौजूद रहीं। समारोह की शुरूआत में सेना ने राष्ट्रपति को नेशनल सैल्यूट दिया। इसके बाद तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।
तीनों सेनाओं के बैंड ने सेरेमनी की शुरूआत धुन कदम-कदम बढ़ाए जा बजाकर की। तीनों सेनाओं के साथ सीएपीएफ के बैंड ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने भारतीय धुनें बजाई। वायुसेना के बैंड ने पिछले साल रिटायर किए गए फाइटर जेट मिग-21 की आकृति बनाई। वहीं नौसेना बैंड ने वंदे मातरम् की 150वीं सालगिरह के मौके पर 3 आकृतियां बनाई।

रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया विजय चौक
समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और आम नागरिक मौजूद रहे। विजय चौक की सभी प्रमुख इमारतों को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है।

