Close Menu
    What's Hot

    Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

    June 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

    June 7, 2026

    साड़ी में क्वीन को देख दिल हार बैठे फैंस

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

      June 7, 2026

      हीट वेव को लेकर 3 दिन का येलो अलर्ट, 45 के पार पहुंचेगा तापमान

      June 7, 2026

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फैमिली आईडी (PPP) पोर्टल में बड़ा बदलाव, अब आमजन खुद ठीक कर सकेंगे ये गलतियां
    हरियाणा

    फैमिली आईडी (PPP) पोर्टल में बड़ा बदलाव, अब आमजन खुद ठीक कर सकेंगे ये गलतियां

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Family ID Update: हरियाणा से आमजन के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) पोर्टल से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। अब प्रदेश के नागरिक अपनी फैमिली आईडी में आय, नाम, उम्र, बैंक खाता, संपत्ति और अन्य विवरणों से जुड़ी गलतियों को स्वयं ऑनलाइन ठीक कर सकेंगे। इसके लिए अब लोगों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण ने पोर्टल में नए तकनीकी अपडेट किए हैं, जिसके बाद नागरिक अब Citizen ID बनाकर OTP के माध्यम से अपनी फैमिली आईडी में जरूरी सुधार कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है और आमजन के लिए पोर्टल पर सुविधा शुरू हो चुकी है।

    PPP प्राधिकरण के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने जानकारी देते हुए बताया कि पोर्टल में कई नए विकल्प जोड़े गए हैं। यदि किसी व्यक्ति की फैमिली आईडी में आय से संबंधित गलती है, नाम में त्रुटि है या पेंशन से जुड़े दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी है, तो वह व्यक्ति अब स्वयं ऑनलाइन सुधार कर सकता है। इसके अलावा बैंक खाता, व्यवसाय या पेशा, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि से जुड़ी गलतियां भी घर बैठे ठीक की जा सकेंगी।

    पहले बिजली मीटर, अलग PPP बनवाने, वाहन विवरण, मकान या प्लॉट, बुढ़ापा पेंशन जैसी जानकारियों में सुधार के लिए CSC जाना जरूरी होता था, लेकिन अब “मेरा परिवार हरियाणा” पोर्टल के माध्यम से इन सभी समस्याओं का समाधान ऑनलाइन संभव हो गया है। पोर्टल पर Citizen ID का विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जहां नागरिक अपनी समस्या के अनुसार विवरण भरकर सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    डॉ. सतीश खोला ने बताया कि पोर्टल पर दर्ज किए गए विवरण का PPP सिस्टम के जरिए स्वतः सत्यापन होगा। यदि ऑटोमैटिक डाटा मिलान हो जाता है तो गलती अपने आप ठीक हो जाएगी। अगर डाटा का मिलान नहीं होता है तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में यदि व्यक्ति संतुष्ट नहीं है, तो वह अपने जिले में गांव, ब्लॉक या वार्ड स्तर पर संबंधित क्रिड विभाग के पास भौतिक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता है।

    उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी को पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया है। जैसे ही कोई व्यक्ति निर्धारित पात्रता में आता है, उसे स्वतः ही योजना का लाभ मिलने लगेगा। इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि सरकार द्वारा तय नियम और शर्तों का पालन अनिवार्य रहेगा।


    Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

    उम्र से संबंधित गलती को ठीक कराने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट या 5 साल पुराना मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक दस्तावेज मान्य होगा। नाम में गलती होने की स्थिति में पहले आधार कार्ड में सुधार कराना जरूरी होगा, जिसके बाद PPP पोर्टल पर नाम अपडेट किया जा सकेगा। पेंशन कटने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को यह बताना होगा कि खाता बैंक में था या पोस्ट ऑफिस में और पेंशन बंद होने का कारण क्या रहा, जैसे KYC न होना आदि।

    इस नए अपडेट के बाद हरियाणा में फैमिली आईडी से जुड़ी शिकायतों में कमी आने की उम्मीद है और आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सकेगा।


    Permalink:
    family-id-ppp-portal-update-haryana-citizen-id-correction

    Tags:
    Haryana News, Family ID Update, PPP Portal Haryana, Citizen ID, Haryana Government Scheme, PPP Correction, My Family Haryana

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध खनन के खिलाफ पुलिस और माइनिंग डिपार्टमेंट की…
    Next Article विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी हुई
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

    June 7, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई सिरसा में योग शिविर आयोजित

    June 7, 2026

    5 अगस्त तक चलेगा राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरा-भरा सिरसा 2.0 का शुभारंभ 23 जुलाई से

    June 7, 2026

    Energy Minister Anil Vij Plants a Sapling at Government College on World Environment Day

    June 7, 2026

    सिवानी में 17 जून के ‘खादी रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियां शुरु

    June 7, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

    By अंकित कुमारJune 7, 2026

    Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब…

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

    June 7, 2026

    साड़ी में क्वीन को देख दिल हार बैठे फैंस

    June 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.