कप्तान रजत पाटीदार ने 40 बॉल पर 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली
RCB Vs RR, (द भारत ख़बर), गुवाहाटी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कढछ के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 202 रन का टारगेट दिया है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। पहले बैटिंग कर रही बेंगलुरु की शुरूआत खराब रही।
टीम ने पावरप्ले में 61 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए थे। नंबर-4 पर उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने 40 बॉल पर 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनसे पहले विराट कोहली ने 16 बॉल पर 32 रन बनाए। जोफा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा को 2-2 विकेट मिले।

