Close Menu
    What's Hot

    CM मान ने तैयारियों का जायजा लिया

    May 30, 2026

    अक्षय कुमार के साथ गाना क्या आया, पूरे भारत में छा गईं Akshara Singh

    May 30, 2026

    लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तराखंड से दिल्ली तक धार्मिक यात्राओं के दौरान सड़कें बंद रहती हैं पर कोई सवाल नहीं उठाता: ओवैसी

      May 30, 2026

      ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, रेजाई का जवाब- किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

      May 30, 2026

      डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम

      May 30, 2026

      बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट

      May 30, 2026

      सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

      May 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 400 रुपए चमका, चांदी 3800 रुपए महंगी
    दुनिया

    सोना 400 रुपए चमका, चांदी 3800 रुपए महंगी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 400 रुपए चमका, चांदी 3800 रुपए महंगी
    Gold Price Update : सोना 400 रुपए चमका, चांदी 3800 रुपए महंगी

    अमेरिका-ईरान के बीच समारात्मक वार्ता की उम्मीद से दोनों कीमती धातुओं के दाम में आई तेजी

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद आज दोनों के देशों के बीच पाकिस्तान में होने वाली वार्ता को लेकर सर्राफा बाजार सकारात्मक दिखा। जिसके चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी दिखाई दी। ज्ञात रहे कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में छाए तनाव के असर से सर्राफा बाजार में नकारात्मक माहोल था जिससे दोनों धातुओं के दाम लगातार गिर रहे थे।

    शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना भी मजबूत होकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है। घरेलू सरार्फा बाजार के मजबूत आंकड़े वहीं चांदी की कीमत 3,800 रुपये या 1.6 प्रतिशत की छलांग लगाकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई, जिससे गुरुवार की गिरावट (2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम) की पूरी तरह भरपाई हो गई। इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,54,900 रुपये के स्तर पर थी।

    शानदार तेजी के साथ शेयर बाजार बंद

    भारतीय शेयर बाजार ने इस सप्ताह शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे सप्ताह में केवल एक दिन ही शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। वह भी गुरुवार को लेकिन शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार ने पिछली गिरावट को भूलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और दिन का समय समाप्त होने पर सेंसेक्स और निफ्टी शानदार तेजी के साथ बंद हुए।

    जानकारों का कहना है कि अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले पश्चिम एशिया संकट में और अधिक नरमी आने की उम्मीदों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। इसके साथ ही एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक उच्च स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन

    30 शेयरों वाला सेंसेक्स 918.60 अंक बढ़कर 77,550.25 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 275.50 अंक बढ़कर 24,050.60 पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे गिरकर 92.73 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान के चलते शुक्रवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेंगलुरु ने राजस्थान को 202 का टारगेट दिया
    Next Article संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला बनेंगी धुरंधर फेम सारा अर्जुन
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत में निवेशकों के लिए अवसरों की भरमार : गोयल

      May 29, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव का जीडीपी पर नहीं होगा ज्यादा असर : आरबीआई

      May 29, 2026

      व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका

      May 28, 2026

      पश्चिमी एशिया तनाव ने बढ़ाई उद्योगपतियों की चिंता

      May 28, 2026

      देश में उर्वरकों की कमी नहीं : केंद्र

      May 26, 2026

      व्यापारिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाएंगे भारत-कनाडा : गोयल

      May 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM मान ने तैयारियों का जायजा लिया

      By श्वेता चौहानMay 30, 2026

      चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को कहा कि पंजाब इस वर्ष के अंत…

      अक्षय कुमार के साथ गाना क्या आया, पूरे भारत में छा गईं Akshara Singh

      May 30, 2026

      लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल

      May 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.