Haryana News: हरियाणा के रोहतक में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने HTET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, प्रदेश में बढ़ते कर्ज, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर स्तर पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
प्रधानमंत्री के जींद दौरे को लेकर कहा कि यह प्रधानमंत्री का काम हैं वे आ रहे है मुझे जानकारी नहीं है,अगर मुझे हरियाणा के लिए कुछ मांग रखनी है तो मैं दिल्ली में जा कर मिल कर मांग करूंगा। प्रधानमंत्री जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन रेलवे का उद्घाटन करने आ रहे है उनसे पूछ लेना कि किस सरकार में वह रेलवे लाइन बनी थी। उन्होंने आरोप ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि HTET परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं में भी प्रश्न दोहराए गए हैं, जबकि स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन टीचर स्कूलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सरकारी शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को महंगा बना दिया है। मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ा दी गई है और सरकारी अस्पतालों में मरीजों को जरूरी दवाइयां व सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और मध्यम वर्ग के लिए डॉक्टर बनना और इलाज कराना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा पर साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो चुका है, लेकिन विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने बैंक घोटाला, करनाल के कथित गेहूं घोटाले और अन्य मामलों का जिक्र करते हुए बीजेपी सरकार को “घोटालों की सरकार” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था दोनों चरमरा चुके हैं।
मध्यप्रदेश एक छ: साल से कागजो में अस्पताल चलने और करोड़ों का बजट दवाई,डॉक्टरों ओर स्टाफ की नियुक्ति,ट्रांसफर तक का फर्जी मामले पर बोले कि वहां सरकार किसकी बीजेपी की एक बाद घोटाले हो रहे हैं इसलिए कर्ज में डूब रहे है। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और किसी भी दोषी को बचाया नहीं जाना चाहिए। राम मैं भी मानता हूं आप भी मानते है यह राम के ठेकेदारों क्यों बन गए है।
राम सब के है सभी को आस्था राम में है। जब उनके कोषाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को डाका बता दिया फिर कहने को क्या रह गया है। बीजेपी नेताओं द्वारा राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल पर राजनीति करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस पर हुड्डा ने कहा को इस पर कोई राजनीति नहीं हो रही है जो आरोप कोषाध्यक्ष ने लगाए है उसको ही उठाया जा रहा है।
हरियाणा और राजस्थान के बीच हुए जल समझौते को लेकर भी कहा कि यह 1964 के जल समझौते की बात कह रहे है मगर हरियाणा में पहले ही पानी की किल्लत है यह पाइप लाइन से पानी देने की बात कर रहे है पहले पंजाब से अपने हक का पानी तो ले लो। वहीं चनौत गांव के लोगों को पीने का पानी मिल नहीं रहा है टी किसने लगाई थी फिर हटाई किसने यह कितनी शर्म की बात है कि पीने का पानी नहीं दे रही है सरकार। हांसी के लोगों भी पानी चाहिए और चनौत गांव के लोगों को भी।

